हिसार में 24 और 29 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, बारिश का नया अपडेट जारी
HR Breaking News (Hisar Weather) हिसार में दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे वातावरण में सिहरन पहले से अधिक हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर हिसार में 24 और 29 अक्टूबर को मौसम में बदलाव को लेकर नया अपडेट (Hisar Weather Updates) जारी किया है। खबर में जानिए आगामी दिनों में हिसार में कब-कब बारिश हो सकती है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आगामी दिनों में ठंड ओर बढ़ने लगेगी। बीते दिनों हिसार का अधिकतम तापमान (Hisar's maximum temperature) 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे हैं।
दो पश्चिमी विक्षोभ कब होंगे एक्टिव
मौसम विभाग का कहना है कि 24 अक्टूबर को एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय (Weak Western Disturbances active) होगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया बनने और उसके डिप्रेशन में तब्दील होने के आसार बन रहे हैं, जिसके असर से हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली के क्षेत्रों में नमी पहुंचने की संभावना है।
29 अक्टूबर के आसपास एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) हो सकता है, जिससे हिसार में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही बारिश की संभावना है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा तापमान
अभी फिलहाल में तापमान (Hisar Weather Temprature) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस दौरान औसत पारा सामान्य से नीचे बने रहने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल चुकी है। इस माह के आखिर तक बारिश की गतिविधियों के बाद तापमान में ओर गिरावट आने की संभावना है।
