home page

आज का राशिफल 24 जनवरी : वृष राशि वालों को विदेश यात्रा का बनेगा योग, जानें आज का ज्योतिषफल

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, घर, परिवार, मित्रों से संबंध, सेहत और दैनिक जीवन की सभी शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल मिलेगा। आइए नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहता है आज आपका दिन।
 | 
आज का राशिफल 24 जनवरी : वृष राशि वालों को विदेश यात्रा का बनेगा योग, जानें आज का ज्योतिषफल

HR Breaking News (ब्यूरो) : आज 24 जनवरी 2023 को तृतीया तिथि है। वहीं आज शतभिषा नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 53 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। आज आत्मसम्मान बना रहेगा। आज उत्साहवर्धक सूचना की प्राप्ती होगी। आज भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से भी परेशान हो सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कानूनी कार्य को टालें। सेहत का ख्याल रखें। पेट संबंधी समस्या से जूझ सकते हैं। आज किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से भी बचें।

ये भी पढ़ें : पत्नी पर था शक, पति ने घर में लगवाए सीसीटीवी, फिर जो दिखा मच गया बवाल


मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ अधिक रहेगी। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समचार मिल सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आज डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है।आज कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आपकी योजना फलीभूत होगी। आज तत्काल लाभ नहीं होगा। आपको निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : पत्नी के होते हुए भी पुरुष दूसरी महिला के साथ करना चाहता है ये काम

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : आज मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। आपको पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। माता-पिता से आर्थिक सहयेाग मिलेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यय पर नियंत्रण रखें। आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। आज लेन-देन में जल्दबाजी से बचें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें : गैरमर्द की बाहों में थी पत्नी, पति ने पूछा तो मिला ये जवाब

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस के समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ेंगे, संयत रहें। आज बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।आपको भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी और उत्साह बना रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आज जातक को प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। आज यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): व्यवसाय को लेकर लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मबल में वृद्धि होगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी हो सकते हैं। आप आज लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। आज शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आप की यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।