21 October ka Rashifal : वृषभ राशि वालों का शुभ अंक रहेगा 6, शुभ रंग बादामी, जानें सभी राशियों का भाग्यफल
HR Breaking News (21 October ka Rashifal) दुनिया भर में काफी सारे लोग ऐसे हैं जो अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करते हैं। राशिफल के अनुसार हम अपने जीवन में आने वाली चुनौतियां, पैसे के लेनदेन से जुड़े संकेत तथा बिजनेस से जुड़ी डील के शुभ अंक और शुभ रंग के बारे में पता कर सकते हैं। राशिफल का सहारा लेकर हम अपने जीवन में आने वाली मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते है। 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल भी मीन से लेकर मेष राशि वाले तक के लोगों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। 21 अक्टूबर के राशिफल में बताया गया है की वृषभ राशि वालों का शुभ अंक 6 रहेगा और शुभ रंग बादामी रहेगा। चलिए जान लेते हैं 21 अक्टूबर (21 October Horoscope) का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries Horoscope)
मेष राशि वाले लोगों के लिए 21 अक्टूबर का दिन काफी सही रह सकता है। इस दिन आपके बिजनेस के मामले में मन को थोड़ा शांत रखकर सोच विचार करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला अचानक आगे बढ़ सकता है और किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसे का लेनदेन करने से बचें। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन नींद पूरी ले और हनुमान जी का स्मरण करें। शुभ रंग लाल शुभ अंक 9।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि वाले लोगो को 21 अक्टूबर के दिन अपने स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा ध्यान देना होगा। पेट की पुरानी तकलीफ को हल्के में लेना नुकसान का सौदा साबित हो सकता है। शाम के समय धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बिजनेस के मामले में भाई-बहन और दोस्तों का सहारा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेनी जरूरी है। शुभ रंग बादामी और शुभ अंक 6।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के जाट को कोई 21 अक्टूबर के दिन अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना होगा वरना बिजनेस से जुड़ी बात बिगड़ सकती है और पारिवारिक बातों में भी ऊंची आवाज में बात करने पर कंट्रोल करना होगा वरना आपसी विवाद हो सकता है। नौकरी में धैर्य के साथ काम करें। बिजनेस के मामले में ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभ रंग हरा, शुभ अंक 5।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
इन लोगों को 21 अक्टूबर के दिन किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसे का लेनदेन करने से बचें और माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है और स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन ठंडे पानी का बार-बार सेवन करते रहे। परिवार वालों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा और घर की मरम्मत से जुड़ा प्लान भी बनाया जा सकता है। शुभ रंग सिल्वर, शुभ अंक 2।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए 21 अक्टूबर का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा और रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी से बहस और अचानक खर्च परेशानी बढ़ा सकते हैं। सोच-समझकर फैसले लें और किसी भी खबर पर तुरंत परिणामदेने से बचें। शुभ रंग सुनहरा शुभ अंक 1।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों को 21 अक्टूबर के दिन पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। मित्रों और संपर्कों से लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में उधार देने से बचें। परिवर से बातचीत में संयम रखें और विवादों को तल न दे। जीवनसाथी के साथ लड़ाई करने से बचें। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शुभ रंग धानी शुभ अंक 7। गाय को गुड़ और हरा चारा खिलानें से पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
तुला राशि के जाताकों के लिए 21 तारीख काफी सही हो सकती है। दिन के समय बिजनेस की डील में व्यस्त रह सकते है लेकिन शाम के समय धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल रहने का मौका मिल सकता है। सुबह के समय थकान या आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोग से सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करे और महंगी खरीदारी टालना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर पल बितानें का मौका मिल सकता है। शुभ रंग लाल शुभ अंक 3।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों को 21 अक्टूबर के दिन अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों और दोस्तों से बातचीत के जरिए काम बनेंगे। हालांकि यात्रा और इलाज पर खर्च बढ सकता है। कार्यस्थल और परिवार में बहस से बचें। पैसे का लेनदेन करते वक्त जरूर ध्यान दे। शुभ रंग गहरा लाल शुभ अंक 8।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में अच्छा रह सकता है। परिवार के साथ बैठकर पैसों की योजना बनाने और बचत शुरू करने का सही समय है। दोस्तों, ग्राहकों और ऑनलाइन काम से आमदनी बढ़ने के अवसर मिल सकते है। हालांकि, किसी के बड़े-बड़े वादों में आकर पैसा लगाने से बचें। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें और अचानक होने वाले खर्चो को समझदारी से संभालें। यात्रा के दौरान समय और वाहन की गति का विशेष ध्यान रखें। शुभ रंग पीला शुभ अंक 12।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
मकर राशि वालों का मन आज शांत रह सकता है। कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर सावधानी बरतें और कोई भी रिपोर्ट या हिसाब जमा करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत में नरमी रखे, इससे बिगड़े काम भी आसानी से बन सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सोच-समझकर फैसला लें और बिना जरूरत किसी से वादा न करे। पुरानी बातों को दोबारा उठाने से बचे और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम में जुटे रहे। शुभ रंग स्लेटी शुभ अंक 4।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रह सकता है। विरोधियों पर जीत मिलन और पुराने कर्ज या विवाद सुलझाने के अवसर मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति या पिता की सलाह आपके काम आ सकती है। अनजान लोगो के बड़े वादों पर भरोसा करके पैसा लगाने से बचें। बचत पर ध्यान दें और मानसिक शांति के लिए कुछ समय खुद के साथ बिताएं। किसी बात पर बेवजह जिद करने के बजाय समझदारी से फैसला लें। शुभ रंग नीला शुभ अंक 10।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
इन लोगों को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना होगा और 21 तारीख का दिन इनके लिए खास रह सकता है। दोस्तों, ग्राहकों और पुराने संपर्कों से अच्छी खबर या आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। बच्चों की पढ़ाइ, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में उनका हौसला बढ़ाएं। उन्हें डांटने के बजाय प्यार से समझाना बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले लोग ऑफिस में बेकार की चर्चाओं और चुगली से दूर रहें। जल्दबाजी से बचें और अपने पैरों व घुटनों का भी ध्यान रखें। शुभ रंग केसरिया शुभ अंक 1।
