17 October ka rashifal: मिथुन राशि वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन का मौका, कुंभ वालों की कार्यालय में बढ़ेगी साख
HR Breaking News (Kal Ka Rashifal) ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आज 12 राशिफल के जातकों के लिए दैनिक राशिफल नए परिणाम लेकर आ सकता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से मिथुन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के संकेत दिख रहे हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों (Kal Ka Rashifal) को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल कल कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (mesh rashi)
मेष राशि के जातकों के जीवन में प्रगति के अवसर दिख रहे हैं। ऐसे में समय का सही उपयोग करें और रचनात्मक कोशिश सफल होगी।
वृष राशि (vrish rashi)
वृष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहे। इन जातकों को अपनों से तनाव मिल सकता है। इस दौरान इन जातकों की व्यर्थ की भागदौड़ रहने वाली है।
मिथुन राशि (mithun rashi)
मिथुन राशि के जातकों को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोशिश सफल रहने वाली है। इन जातकों को संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
कर्क राशि (kark rashi)
कर्क राशि की बात करें तो इन जातकों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। चल-अचल संपत्ति में भी बढ़ौतरी के योग है। इस दौरान मन अशांत रहेगा।
सिंह राशि (singh rashi)
सिंह राशि के जातकों द्वारा बुद्धि कौशल से किए गए काम में सफलता मिलेगी। ऐसे में मैत्री संबंध कर्मक्षेत्र में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
कन्या राशि (kanya rashi)
कन्या राशि के जातक अभी जीवनसाथी से विवाद न करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। ऐसे में आर्थिक मामलों में सुधारहोगा और व्यासायिक प्रतिष्ठा बढ़ेंगी।
तुला राशि (tula rashi)
तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य सही रहेगा और पारिवारिक सुख में बढ़ौतरी होगी। इन जातकों द्वारा की गई कोशिश में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (vrishchik rashi)
वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। हालांकि ये जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।
धनु राशि (dhanu rashi)
धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि (makar rashi)
मकर राशि के जातकों को पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यावसायिक कोशिश भी सफल रहने के संकेत है।
कुंभ राशि (kumbh rashi)
कल 17 अक्टूबर को इन जातकों के रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं और पारिवारिक सुख में बढ़ौतरी होगी। सेहत के प्रति कुंभ राशि के जातक थोड़ा सतर्क रहें।
मीन राशि (meen rashi)
मीन राशि वालों को शासनसता से सहयोग लेने में सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत रहने वाले हैं।
