home page

इस साल होंगे दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण, जानें किस दिन किस समय होंगे ग्रहण

Grahan 2026 List : नया साल 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से कुछ खास रहने वाला है। धार्मिक और पारंपरिक हिसाब से लोगों के बीच ग्रहण का अलग ही महत्व होता है और अब इस साल 2026 (Grahan 2026 List) में दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि किस तारीख और किस समय में ग्रहण लगने वाले हैं। 
 | 
इस साल होंगे दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण, जानें किस दिन किस समय होंगे ग्रहण

HR Breaking News (Grahan 2026 List) धार्मिक और पारंपरिक दृष्टि से देशभर में खगोलीय घटनाओं को काफी महत्व दिया जाता है। इन खगोलीय घटनाओं में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को लोग  विशेष महत्व देते हैं। अब इस साल 2026 में कुल चार ग्रहण (2026 Grahan List) लगने वाले हैं, जिनमे दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण रहेंगे। आइए खबर में जानते हैं कि ये कब और किस समय लगेंगे।

 

कब लगेंगे ये चारों चंद्र ग्रहण 


जानकारी के लिए बता दें कि भले ही कुल चार, जिसमे से दो सूर्य ग्रहण (surya grahan  kya hai) और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, लेकिन ये चारों ग्रहण (Grahan 2026 List)  भारत में समान रूप से नहीं दिखेंगे। भारत में केवल एक चंद्र ग्रहण ही दिखाई पड़ेगा और तीन ग्रहण या तो दिखेंगे ही नहीं फिर इनका असर बेहद कम होगा, जिससे इन्हें देखा पाना मुश्किल होगा। बता दें कि सूर्य ग्रहण अमावस्या को और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर लगता है। 

 

कब लगेगा साल का पहला ग्रहण


बता दें कि साल का पहला ग्रहण जनवरी नहीं, बल्कि 17 फरवरी को लगेगा। यह एक सूर्य ग्रहण (surya grahan 2026 date )  है, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं या फिर इसे रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। बता दें कि इस ग्रहण में सूर्य का तकरीबन  96 प्रतिशत हिस्सा ढक जाता है और यह तकरीबन 2 मिनट 20 सेकेंड तक रहने वाला है। यह ग्रहण भारत में नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में दिखने वाला है। भारत में न लागू होने के चलते इसका सूतक काल भी लागू नहीं होगा। 

मार्च में लगेगा पहला चंद्र ग्रहण 


फरवरी के बाद पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा और यह भारत में पूरी तरह दिखेगा।  यह ग्रहण हमे सीधे तौर पर नजर आएगा। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2026 date)  तकरीबन 58 मिनट तक रहने वाला है और इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा, जिसे लोग ब्लड मून भी कहते हैं। खगोलशास्त्र के अनुसार यह 2029 से पहले का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।  इस आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा। 

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण


उसके बाद तीसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण (2026 solar eclipse list )  होगा, जो 29 जुलाई को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।  इस ग्रहण को देखने के लिए अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के इलाकों में रहना पड़ेगा।  भारत में यह न दिखने के चलते इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा। 

भारत में दिखेगा सिर्फ ये ग्रहण


साल 2026 का आखिरी और चौथा ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। ये दूसरा चंद्र ग्रहण (lunar eclipse list ) भारत में नहीं दिखेगा, बल्कि यह अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में यह दिखाई देने वाला है। इस वजह से भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यानी की देखा जाए तो भारत में सिर्फ 3 मार्च का पूर्ण चंद्र ग्रहण ही दिखाई देगा।