Weekly Rashifal 19 to 25 October : शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे, जानें किसका कैसा रहेगा भाग्य
HR Breaking News (Weekly Rashifal) अक्तूबर का यह आगामी 19 से 25 अक्तूबर 2026 का सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस हफ्ते चाल में होने वाले बदलाव का प्रभाव कई जातकों के कारोबार, स्थिति पर पड़ सकता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई राशि के जातकों के भाग्य चमक सकते हैं। आइए जानते हैं, 19 से 25 अक्तूबर 2026 का सप्ताह सभी 12 राशियों (saptahik rashifal) के लिए कैसा रहने वाला है।
सूर्य तुला राशि में करेगा प्रवेश
वैदिक ज्योतिष (vedic astrology) के मुताबिक, सूर्य 17 अक्तूबर को तुला राशि में एंट्री कर चुका है और इस सप्ताह इसी राशि में रहेंगे। बुध और वक्री शुक्र भी तुला राशि में रहेंगे। इसके साथ ही 24 अक्तूबर को बुध वक्री हो जाएंगे, जिससे बातचीत, कामकाज और महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े मामलों में सावाधानी बरतें। इस हफ्ते मंगल और गुरु कर्क राशि में रहेंगे।
यहां गुरु उच्च राशि में हैं, जबकि मंगल नीच राशि में हैं। वहीं, शनि मीन राशि में वक्री (Saturn retrograde in Pisces) रहेंगे तथा राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार 24 अक्तूबर को शुक्र चित्रा नक्षत्र में एंट्री करेंगे और सूर्य भी इसी दिन स्वाति नक्षत्र में पहुंचने वाले हैं।
मेष राशि
मेष राशि (mesh rashi) के जातकों को छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह मेष राशि के जातक किसी भी काम को जल्दबाजी से न करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम में लापरवाही न करें। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो जोखिम भरे इन्वेस्टमें न करें।
इस हफ्ते सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन वाहन सावधानी के साथ चलाएं। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कामों में रमेगा। इस दौरान दूसरों की मदद करने के चक्कर में अपने काम न छोड़ें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे उठाने के लिए आपको धन उधार लेना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए बात पर कंट्रोल रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि (vrushabh rashi) के जातक अपने काम को सावधानी और सूझबूझ से करें, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलकारी कहा जाने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। समय आपके पक्ष में नहीं है, ऐसे में करियर और कारोबार से जुड़े फैसले को लेने के लिए वरिष्ठ लोगों की सलाह लें, लेकिन महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए सही समय का इंतजार करें।
नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में खुद को माहौल के हिसाब से ढालते हुए उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। वृष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ मुश्किल परिस्थितियां आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति का स्थानान्तरण हो सकता है। कारोबार में मंदी आ सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कोई फैसला लें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि (mithun rashi) के जातकों के कामकाज सामान्य गति से चलेंगे, लेकिन कार्य विशेष की सफलता के लिए कोशिश बढ़ानी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले से आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन में व्यथा रहेगा। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशन बढ़ सकता है। ऐसे में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग कम ही मिल पाएगा और सप्ताह के मध्य से लेकर उत्तरार्ध तक आर्थिक चुनौतियां बनी रहने वाली है।
इस दौरान ज्यादा खर्चे से आपका बजट बिगाड़ सकता है। शिक्षा में पारिवारिक कारणों से थोड़ी बाधा आ सकती है। अगर आप उच्च शिक्षा या फिर अपने करियर को संवारने की कोशिश करते हैं तो आपको इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहना होगा। प्रेमी जनों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाने वाला है।
कर्क राशि
कर्क राशि (kark rashi) के जातकों को इन सप्ताह निजी संबंधों को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आप घर का तनाव बाहर न रखें और बाहर का तनाव घर ना रखें। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की वजह से आपकी यात्रा संभव है। इस सप्ताह कामकाज की व्यस्तता के चलते अपने जीवन और परिवार पर कम ध्यान दे सकेंगे।
सप्ताह की शुरुआत में आपको कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा, लेकिन मध्य तक उसमे अड़चन आ सकती है। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह गुस्से में कोई फैसला न लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय मित्र की मदद से अटके काम पूरे होने की संभावना हैं। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े मामले भी सुलझ सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम आगे बढ़ाएं।
सिंह सिंह
सिंह राशि (singh singh) के जातकों की करियर-कारोबार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी। घरेलू एवं सामाजिक मामलों में अपनी स्थिति को लेकर संतोष का एक्सपीरियंस करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार मिल सकते हैं। इस सप्ताह अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। सप्ताह के मध्य में मांगलिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ होगा।
कोशिशों के हिसाब से बिजनेस में बढ़ौतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अतिरिक्त आय के नये सोर्स बनेंगे। संचित धन में बढ़ौतरी होगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की एंट्री होगी तो वहीं पहले से चले आ रहे संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। पूरे सप्ताह आपको प्रियजनों से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि (kanya rashi) के जातकों के लिए यह सप्ताह अधिक खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से बनी हुई किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए थोड़ी भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। सेहत से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें। सप्ताह के मध्य में आप अधिक भागदौड़ की वजह से मानसिक रूप से उद्विग्नता कार सामना करने वाले हैं।
करियर-कारोबार में मनचाही सफलता न मिलने और कामों के समय पर न पूरा होने पर स्वभाव में गुस्सा बढ़ सकता है, जिसका असर आपके निजी जीवन में भी पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों के साथ तनाव बना रहेगा और इस दौरान लव पार्टनर से दूर रहने की स्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में आपको पुराने मित्रों के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखते हुए नये मित्रों पर भरोसा न करें।
तुला राशि
तुला राशि (tula rashi) के जातकों को कार्य विशेष में सफलता के लिए थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार की प्रगति को लेकर मन में व्यथा रहेगी। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए जल्दबाजी में फैसला न लें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाए रखने की जरूरत रहेगी।
कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस दौरान विद्यार्थी वर्ग की शिक्षा में अड़चन आ सकती है। जीवन की तमाम कठिन परिस्थितियों के बीच आपको परिवार का खास सहयोग मिलेगा, जिससे आप अनुकूलता का एक्सपीरियंस करेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) के जातक अपनी बुद्धि और विवेक से अपनी विषम परिस्थितियों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम में सीनियर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मनचाहे स्थान पर तबादले एवं प्रमोशन पाने वालों के लिए भी यह हफ्ता शुभ रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सफल होंगी। ऐसे में आपकी प्रभावी लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा और वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा।
सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता हैं। इस हफ्ते वृश्चिक राशि के जातकों का पूरा फोकस अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने की तरफ रहेगा। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में सफलता मिल सकती है। ऐसे में मित्रो का सहयोग मिलने की वजह से आपकी कुछ परेशानियां हल होंगी।
धनु राशि
धनु राशि (dhanu rashi) के जातकों को इस सप्ताह थोड़ी भागदौड़ी करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई कोशिशों का आपको पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सब मिलाकर इस हफ्ते आपके मान-सम्मान और पद आदि में बढ़ौतरी हो सकती है। हालांकि कुछ चीजों को हासिल करने के लिए समझौता करना पड़ सकता है।
हालांकि इस दौरान आप अपने परिवार और लव पार्टनर पर खास ध्याना नहीं दे पाएंगे। सप्ताह के मध्य में प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे, जिनकी मदद से आपको आगे लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले भी आपसी सहमति से खत्म होने की संभावना हैं। इस दौरान स्वयं के साथ अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों (Weekly Horoscope 19 to 25 October ) के जीवन में आ रही परेशानियां अब धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद होगी। संतान सुख की दृष्टि से यह समय एकदम अनुकूल है। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी। अगर आप अपने लक्ष्य को समय से पहले पूरा करते हैं तो व्यवसाय में आर्थिक लाभ बढ़ेगा।
संचित धन में बढ़ौतरी होगी और भाग्य का सहयोग मिलने से करियर की स्थितियों में सुधार हो सकता है, बल्कि घर परिवार में भी रिश्ते मजबूत दिखेंगे। अगर घर में सदस्य के साथ तनावपूर्ण रिश्ते बने हुए थे तो बातचीत के जरिए अब सारी गलतफहमियां दूर होंगी। मकर राशि के जातकों को पिता की ओर से विशेष सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिता सकेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि (kumbh rashi) के जातक किसी कार्य विशेष के लिए जिद न करें। कुंभ राशि के जातक अभिमान करने से करने से बचें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं से आपका काम प्रभावित हो सकता है। इस दौरान लिया गया निर्णय भविष्य में बहुत लाभदायक हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी द्वारा आपके खिलाफ षड्यंत्र से आपका मन खराब रहेगा। हालांकि आप सुझबुझ से सारी चुनौतियों को संभाल लेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। ऐसे में कारोबार में तेजी आने के साथ ही मनचाहा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे और प्रेमी जनों को परस्पर मुलाकात के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल के लिए आपको समझौता करना पड़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि (meen rashi) के जातकों के जीवन में इस सप्ताह समस्याएं तो आएंगी, लेकिन आपके अपनो की मदद से उसका समाधान निकाल सकेंगे। स्वजनों के साथ और सहयोग से आप सभी चुनौतियों को पार कर अपने काम को सिद्ध करने में कामयाब होंगे। हालांकि इस दौरान गलत दिशा दिखाते हुए निराश और हताश करने का काम करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। अगर आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
सप्ताह के बीच में पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याओं से आपकी चिंता बढ़ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार को लेकर व्यस्त्ता बनी रहने वाली है। इस दौरान छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय होंगे, लेकिन आप उन पर काबू पा सकेंगे। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकता है।
