नवंबर में किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशियां और किसे रहना है सावधान, पढ़ें सभी 12 राशियों की भविष्यवाणियां
HR Breaking News (Monthly Rashifal) ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से नवंबर का महीना कई राशिफल के जातको के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने कई जातकों के तरक्की और धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। इस महीने कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसका असर सभी 12 राशियों (November ka monthly rashifal) के जीवन पर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सभी 12 राशियों की भविष्यवाणियां क्या है।
मेष राशि
ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से मेष राशि (mesh rashi) के जातकों के लिए नवंबर का महीना बेहद फलदायी रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को बाजार में कंपटिशन से कड़ी टक्कर मिल सकती है। वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस महीने मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा और आप तरक्की कर सकेंगे। लंबे समय से रूका हुआ कार्य जल्द पूरा होगा।
महीने के दूसरे सप्ताह में जीवनसाथी से जुड़े मामले को लेकर मन चिंतित रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में इनकम के नए सोर्स और धन में वृद्धि के योग हैं। राज्य पक्ष से जुड़ी चिंताएं दुर होने की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि (vrushabh rashi) के जातकों को नवंबर के महीने में सेहत का खास ख्याल रखना होगा। नई नौकरी के लिए बढ़िया प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस महीने वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। छात्रों के लिए महीने का उत्तरार्ध शुभ साबित होगा। ऐसे में छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि (mithun rashi) के जातकों के लिए नवंबर का महीना नई खुशियां लेकर आने वाला है। इस महीने थोड़ी सी कोशिशों से आपको मनचाही नौकरी और रोजगार मिल सकता हैं। मौसमी या किसी पुरानी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। नया घर खरीदने का सपना पूरा होगा। युवाओं का ज्यादा समय मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ बीतेगा। लव पार्टनर के साथ विश्वास बढ़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में किसी के प्रति लगाव बढ़ सकता है और नई मित्रता आपके लिए फलदायी साबित होगी।
कर्क राशि
ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कर्क राशि (kark rashi) के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझने की संभावना है और पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। महीने के दूसरे हफ्ते में प्रभावशाली लोगों के साथ कॉन्टेक्ट बढ़ेगा। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहने वाली है और मनचाहा साथी जीवन में आ सकता है। खासतौर पर प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह समय सही रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि (singh rashi) के जातकों के लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। साथ ही आप कोई बड़ी वस्तु खरीद सकते हैं। ऐसे में आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। महीने के दूसरे हफ्ते में स्वजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इस महीने आपके जीवन में कोई व्यक्ति खुशियां लेकर आएगा। आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा और परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझे।
कन्या राशि
कन्या राशि (kanya rashi) के जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। इष्ट-मित्रों और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। महीने के बीच बड़ा फैसला लेते समय पिता का खास सहयोग मिलेगा। महीने के आखिर में लव पार्टनर की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच चली आ रही अनबन समाप्त होगी।
तुला राशि
तुला राशि (tula rashi) के जातकों को जल्दबाजी से बचते हुए अपने कामों को सही तरीके से करने और समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ बढ़िया तालमेल रखें। ऐसे में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना आपके लिए सही रहेगा। रिश्ते-नातों की दृष्टि से महीने का पूर्वार्ध अनुकूल रहेगा। स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) के नौकरीपेशा लोगों की मेहनत को सराहा जाएगा। इस महीने सरकारी क्षेत्रों में आप तरक्की करेंगे और महीने के बीच में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। ऐसे में आपको करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं। कामकाजी महिलाओं के पद में बढ़ौतरी से कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में उनका सम्मान बढ़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में इनकम के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में बढ़ौतरी होगी। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोकझोंक बनी रहेगी।
धनु राशि
नवंबर का महीना धनु राशि (dhanu rashi) के जातकों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से बेस्ट रहने वाला है। इस दौरान बाजार में आपकी साख बढ़ने के साथ ही विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को खास फायदा हो सकता है। इस समय दान पुण्य का फल मिलेगा। कारोबार में अपनी साख बनाए रखने के लिए सोचकर फैसला लें। जल्दबाजी में कोई काम न करें, वर्ना आपको नुकसान पहुंच सकता है।
मकर राशि
मकर राशि (makar rashi) के जातकों को महीने के तीसरे सप्ताह में लाभ के रास्ते में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी। इस दौरान परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंधों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लें। करियर और निजी जीवन से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि (kumbh rashi) के जातकों को ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से यह महीना आर्थिक मामलों में राहत देने वाला रहेगा। बिजनेस के मामले में शुरुआत में थोड़ी चुनौती हो सकती है। इस दौरान कहीं से अचानक धन प्राप्ति के आसार है। ऐसे में आपको करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में कुछ चुनौतियां आ सकती है। महीने के आखिरी सप्ताह में करियर और कारोबार के सिलसिले में होने वाली यात्राएं सुखद हो सकती है। जीवनसाथी की विशेष उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें।
मीन राशि
मीन राशि (meen rashi) के जातकों के लिए यह माह सही-गलत के बीच अंतर समझने का मौका लेकर आने वाला है। प्रेम से जुड़े मामले में आपको सूझबूझ से कार्य करना होगा। किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी न करें और रिश्तों में आपसी विश्वास बनाए रखें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपसी सहमति से खत्म होंगी। ऐसे में आपको अपने फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
