home page

Jind News जींद में की जा रही थी अफीम की खेती, 1540 किलोग्राम पौधे किए बरामद

जींद (Jind) में पुलिस को छापेमारी में निहंगों की छावनी  में अफीम की खेती होती मिली। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज ने बताया कि सूचना मिली थी कि हांसी ब्रांच नहर सफीदों पर स्थित निहंगों की छावनी  में काफी बड़ी क्यारी में काफी मात्रा में अफीम के हरे पौधे मिले।
 
 | 
Jind News जींद में की जा रही थी अफीम की खेती, 1540 किलोग्राम पौधे किए बरामद

HR Breaking News, जींद ब्यूरो, जींद में अफीम की खेती करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले एक पखवाड़े में पुलिस ने छापेमारी करके एक मंदिर, एक  सहित तीन जगह पर अफीम की खेती को पकड़ चुकी है। अफीम की खेती के लगातार मामले सामने अपने पर पुलिस सतर्क हो गई और जिले के सभी डेरों की जमीन पर नजर रखे हुए हैं।

 

यह भी जानिए

बड़ी क्यारी में काफी मात्रा में अफीम के हरे पौधे मिले
जींद पुलिस ने सफीदों के हांसी ब्रांच नहर के पास निहंगों की छावनी  में भी अफीम की खेती होती मिली। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हांसी ब्रांच नहर सफीदों पर स्थित निहंगों की छावनी  में काफी मात्रा में अफीम के पौधों की खेती की हुई है।

 

यह भी जानिए

सूचना के आधार पर पुलिस कृषि विभाग मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ विकास गुप्ता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके वहां पर छापेमारी की। जब टीम हांसी ब्रांच नहर सफीदों की उत्तर दिशा की पटड़ी के साथ बने निहंगों की छावनी  में जाकर छापेमारी की तो इसमें गुरूद्वारा व निशान साहिब के उत्तर दिशा में साथ लगती काफी बड़ी क्यारी में काफी मात्रा में अफीम के हरे पौधे, जिन पर सफेद व गुलाबी फूल खिले हुए थे। पौधो पर डोडे लगे हुए मिले, लेकिन छावनी में कोई पुरूष या संचालक नहीं मिला।

यह भी जानिए


अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

इसी दौरान वहां पर सरदार कश्मीर सिंह, सुखमीत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के जत्थेदार त्रिलोक सिंह इस गुरुद्वारे में 50 साल से रहता था, लेकिन 28 मार्च को उसकी मौत हो गई। इसलिए यह अफीम के पौधे किसने उगाए,

यह भी जानिए

इसकी जानकारी नहीं। पुलिस ने बाद में अफीम के पौधों को उखाड़कर कट्टों में भरा। जिसका वजन 1540 किलो ग्राम मिला। पुलिस ने अफीम को अपने कब्जे में ले लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

News Hub