hrbreakingnews.com

हरियाणा में नौकरी का मौका, एफएसएल में 20 पदों पर निकली भर्ती 

Haryana Job Alert : हरियाणा में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। प्रदेश सरकार की और से एफएसएल में 20 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए लिखित  परीक्षा भी नहीं देनी होगी। भर्ती संबंधी पूरी जानकारी चलिए जानते हैं विस्तार से।
 
हरियाणा में नौकरी का मौका, एफएसएल में 20 पदों पर निकली भर्ती

HR Breaking News (Haryana Job Alert) : मधुबन स्थित फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (Forensic Science Laboratory) में डीएनए जांच (dna test) से जुड़े लंबित मामलों का निपटारा तेज करने के लिए स्टाफ बढ़ाया जाएगा। लैब में विभिन्न श्रेणियों के 20 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (senior scientific officer), वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (Senior Scientific Assistant), वैज्ञानिक सहायक और लैब अटेंडेंट (lab attendant) के पांच-पांच पद निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा।

लिखित परीक्षा नहीं होगी

भर्ती प्रक्रिया (recruitment process) में लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। पदों के अनुसार योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और मासिक मानदेय अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

अनुभव के आधार पर वैज्ञानिक पदों पर भर्ती

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पद के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी एमएससी या पीएचडी के साथ डीएनए जांच का तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष और मासिक मानदेय 53,100 रुपये निर्धारित है। वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के लिए एमएससी और दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। इस पद पर 45 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। मानदेय 44,900 रुपये रहेगा।

10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

लैब अटेंडेंट के पांच पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। विज्ञान विषय से 12वीं पास अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। चयनित कर्मचारियों को 16,900 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

डाक या कार्यालय में जमा कराना होगा आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन निर्धारित प्रारूप में निदेशक, एफएसएल हरियाणा, मधुबन, करनाल के कार्यालय में पहुंचाना होगा। अभ्यर्थी आवेदन व्यक्तिगत रूप से जमा करा सकते हैं या रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं। ई-मेल और फैक्स के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा।