home page

Beautiful tourist places : अगर घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो दोस्तों संग इन खूबसूरत जगहों की करें सैर

Indian Travel Destinations : यह तो सच हैं कि घुमक्कड़ी के जरिए आप कई प्रकार का ज्ञान जुटाते हैं और अपने जीवन को समृद्ध बनाते हैं। यहां हम आपको 10 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको बुढ़ापे से पहले जरूर जाना चाहिए, नहीं तो आपको लगेगा कि आपने जिंदगी में कुछ मिस कर दिया है। ये सभी जगहें भारत में मौजूद हैं और अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। क्योंकि यहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।
 
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। घूमने का अपना ही आनंद है. जब आप किसी जगह पर जाते हैं तो न सिर्फ उसे देखते हैं बल्कि वहां की संस्कृति, इतिहास, खूबसूरती, खान-पान और रहन-सहन से भी रूबरू होते हैं। यात्रा के माध्यम से आप नई-नई जगहों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और वहां मौजूद स्मारकों, मंदिरों, झीलों, मठों और पर्यटन स्थलों के इतिहास और वर्तमान से रूबरू होते हैं। घुमक्कड़ी एक थैरेपी है, जिसके जरिए आप अपने जीवन को रंगीन बना सकते हैं और अवसाद को दूर कर सकते हैं। जब भी आप नई-नई जगहों को देखकर वापस अपने काम पर लौटते हैं, तो भीतर से ऊर्जावान महसूस करते हैं और नई रचनात्मकता अपने साथ लेकर लौटते (best tourist spot) हैं।

1- शिमला (Shimla):

शिमला पर्यटन पूरी दुनिया में एक मशहूर हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन (hill station) पर न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों का दिल जीत लेती है। पर्यटक शिमला में कई प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा कर सकते हैं और खरीदारी का आनंद भी ले सकते हैं। पर्यटक यहां संग्रहालयों, थिएटरों और औपनिवेशिक लॉज से लेकर चर्चों तक कई स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक यहां द रिज की सैर कर सकते हैं। यह यहां का लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस (Popular Tourist Place) है। इसके अलावा माल रोड जा सकते हैं। शिमला में टूरिस्ट जाखू हिल स्टेशन (Jakhu Hill Station) देख सकते हैं। शिमला की सबसे ऊंची जगह है जाखू हिल। यह जगह समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

2-नैनीताल (nanital):

नैनीताल में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। यह हिल स्टेशन पूरी दुनिया में मशहूर (Nainital is famous all over the world) है। गर्मियों में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और चिड़ियाघर की सैर कर सकते हैं। नैनीताल की ठंडी सड़क (cold road of nainital) का चक्कर लगा सकते हैं। पंगोट तक नैनीताल से 13 किलोमीटर ऊपर पहुंचा जा सकता है।

3-लैंसडाउन (Lansdowne):

उत्तराखंड स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन (Beautiful hill station Lansdowne) की सैर आपको जरूर करनी चाहिए। यहां आप एडवेंचर्स एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां की नैसृगिक खूबसूरती आपके दिल में बस जाएगी। लैंसडाउन में आप ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं। यहां आप भुल्ला ताल देख सकते हैं। यह झील काफी छोटी है और बेहद ही शांत जगह में स्थित है। भारतीय सेना इस झील की रखवाली करती है। झील के पास ही एक पार्क भी है।

4-मुन्नार (Munnar):

केरल स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार (Munnar best tourism spot) की सैर हर कोई करना चाहता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। यहां आप इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटक स्थल घूम सकते हैं। यहां पास ही मरायूर में दा डोलमेन और रॉक पेंटिंग्स और टी म्यूजियम है। मुन्नार (Munnar) से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर प्रसिद्ध इको प्वाइंट है। यहां साउंड इको करता है। सुरम्य कुंडला झील के किनारे स्थित इको पॉइंट की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए मुन्नार और उसके आसपास की जगहें स्वर्ग समान हैं। यहां स्थित झील में पर्यटक वोटिंग भी कर सकते हैं।

5-​जोग फॉल्स (Jog Falls):

जोग फॉल्स (Jog Falls) कर्नाटक में है। आप भी इसे देखने के लिए जा सकते हैं। घने जंगलों के बीच स्थित यह झरना बेहद सुंदर दिखाई देता है। यह देश का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है और यहां 829 फीट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है। कई किलोमीटर पहले ही इस झरने की आवाज सुनाई देती है। आप पहाड़ी पर बैठकर इस झरने की सुंदरता को निहार सकते हैं और इसके आसपास के वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं।

6- माउंट आबू (Mount Abu):

माउंट आबू हिल स्टेशन (Mount Abu Hill Station) राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। यह हिल स्टेशन अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां चारों तरफ हरियाणी है। यहां आप झील में वोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इस हिल स्टेशन को राजस्थान का मसूरी कहा जाता है। माउंट आबू (Mount Abu) जमीन से लगभग 1220 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। जो अपने शानदार इतिहास, प्राचीन पुरातात्विक स्थल और अद्भुत मौसम के कारण लोकप्रिय है।

7- औली (Auli):

औली को धरती पर स्वर्ग (heaven on earth) कहा जा सकता है। इस हिल स्टेशन की खूबसूरती हर सैलानी के दिल में उतर जाएगी। अगर आपने अभी तक औली नहीं घूमा तो अपनी जवानी में एक बार जरूर यहां हो आइये। उत्तराखंड में स्थित औली को मिनी स्विट्जरलैंड यो ही नहीं कहा जाता है। यहां की खूबसूरत वादियां, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झरने, नदियां और देवदार के घने वृक्षों वाले जंगल सैलानियों को अपनी तरफ खींच लेते हैं। यहां त्रिशूल चोटी, चिनाब झील, नंदा देवी हिल स्टेशन, जोशीमठ काफी प्रसिद्ध स्थल है।

8-ऊटी (ooty):

तमिलनाडु स्थित ऊटी हिल स्टेशन को ‘हिल स्टेशनों की रानी’ (queen of hill stations) कहा जाता है। प्रकृति की गोद में बसा यह बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित है। जहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में टूरिस्ट सैर के लिए आते हैं। यहां पर्यटक विशाल चाय के बागान, झीलें, झरने एवं भव्य बगीचों को देख सकते हैं। ऊटी हिल स्टेशन का नाम उटकमंड है, पर शॉर्ट में इसे ऊटी कहा जाता है।

9- गोवा (Goa):

आपको बता दें कि गोवा एक ऐसी जगह है जिसे हर कोई देखना चाहता है। यहां जाकर हर कोई मौज-मस्ती करना चाहता है। गोवा (Goa best tourism spot) का नाम जेहन में आते ही दूर-दूर तक फैले समुद्री तट और यहां की नाइटलाइफ की कल्पना सैलानियों के मन में उमड़ती है। वैसे भी युवाओं का गोवा सबसे पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। यहां घूमने और एन्जॉय करने के लिए बहुत कुछ है। यही वजह है कि हर युवा को अपनी जवानी में एक बार गोवा (Goa) जरूर जाना चाहिए।

10- लद्दाख (Ladak):

लद्दाख पर्यटन की खूबसूरती के तो क्या कहने? ये जगह आपका दिल जीत लेगी. यहां आप दूर-दूर तक फैली घाटियों, पहाड़ों, झीलों और प्रकृति के अद्भुत नजारों से रूबरू हो सकते हैं। लद्दाख में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल (Many tourist places to visit in Ladakh) हैं। पर्यटक यहां खूबसूरत पैंगोंग झील देख सकते हैं और लेह पैलेस की यात्रा कर सकते हैं। हर किसी को युवावस्था में एक बार लद्दाख जरूर जाना चाहिए। यहां आप तिब्बती और बौद्ध संस्कृति को बहुत करीब से देख सकते हैं और यहां के स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।