desi ghee khane ke fayde : देसी घी खाने से ही नहीं लगाने से भी मिलता है ये फायदा, आपको शायद ही हो इसकी जानकारी
ghee khane ke fayde : देसी घी एक प्राचीन खाद्य पदार्थ है जिसका हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके गुण भी हमारे शारीर के लिए फायदेमंद होते हैं। बहुत सारे लोग इसके खाने के फायदों के बारे में जानते हैं लेकिन क्या आपको यह पता है कि देसी घी खाने के और भी कई फायदे हैं।

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो) : देसी घी को लोग रोटी, सब्जी और दाल में डालकर खूब चाव से खाते हैं। बचपन से ही घरवाले घी खाने पर जोर देने लगते हैं। हेल्दी फैट्स (healthy fats) और पोषक तत्वों से भरपूर देसी घी (desi ghee) चेहरे पर निखार लाने में भी कारगर साबित होता है। आयुर्वेद (Ayurveda) में भी घी के फायदों का जिक्र है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन B12 और विटामिन A से भरपूर देसी घी चेहरे के दाग धब्बे भी कम करता है। आइए जानते हैं घी (ghee) को चेहरे पर इस्तेमाल करने का सही तरीका, जिससे आपका चेहरा निखर जाएगा।(health tips)
देसी घी को चेहरे पर कैसे लगाएं? (How to apply desi ghee on face)
हल्दी और देसी घी का पैक
ये भी पढ़ें : रक्षा बंधन से पहले कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जारी
दाग-धब्बे कम करने के लिए घी के साथ हल्दी, बेसन मिलाकर लगाना चाहिए। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच घी और 1 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धोएं।
घी और केसर का पैक
घी और केसर (Saffron) को साथ में मिलाकर लगाने से चेहरे में चमक और कसावट आती है। इसके लिए आप आधा चम्मच देसी घी में केसर के 4 से 5 धागे मिलाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर मलते हुए लगाएं। इस पैक से चेहरे पर निखार आता है।
ये भी जानें : सरकार के फैसले के बाद 100 रुपये पहुंचा प्याज, अभी और होगी बढ़ोतरी
घी और मसूर दाल पैक
मसूर की दाल (Masur lentils) और घी को साथ में लगाने से स्किन ग्लो करती है और दाग धब्बे भी कम होते हैं। इसके लिए आप 3 चम्मच मसूर की दाल को 2 घंटे के लिए भिगोएं और फिर इसे पीस लें। दाल के पेस्ट में आधा चम्मच घी मिलाकर पैक तैयार करें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर रगड़ते हुए साफ पानी से चेहरा धोंएं। मसूद की दाल और घी के इस पैक को गर्दन और हाथों पर भी लगा सकते हैं।