home page

Best beaches in India : धरती पर स्वर्ग के समान हैं ये 5 समुद्री तट, खूबसूरती ऐसी की वापस आने का नहीं करेगा मन

Best beaches in India : अगर आप भी घूपने का प्लान बना रहे हैं। तो आज हम आपको भारत के ही 5 ऐसे खूबसूरत बीचों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने का प्लान (travel plan) बना सकते हैं। यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि खूबसूरत होने के बावजूद जानकारी के अभाव में यहां कम लोग पहुंच पाते हैं। इसलिए लोगों को इस जगह के बारे में बहुत कम जानकारी है। आइये जानते हैं इन समुद्रतटों के बारे में विस्तार से-
 | 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। घूमने-फिरने के शौकीन हर मौसम में अपनी यात्रा को यादगार बनाते हैं। आज़ाद जिंदगी जीने के लिए ये लोग या तो पहाड़ी इलाकों में जाना पसंद करते हैं या फिर समुद्र तटों पर अपना समय बिताना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग खूबसूरत समुद्रतटों (beautiful beaches) का आनंद लेने के लिए देश के भीतर या बाहर भी जाने की योजना बनाते हैं। लेकिन हर कोई छुट्टियों के लिए देश से बाहर जाने का जोखिम नहीं उठा सकता। देश के ऐसे 5 खूबसूरत समुद्र (5 beautiful beaches) तट, जो हैं तो बहुत खूबसूरत पर लोग इनके बारे में कम ही जानते होंगे. आइए जानते हैं इन बीच के बारे में.

1. उडुपी में सेंट मैरी द्वीप: कर्नाटक के उडपी में स्थित सेंट मैरी आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। उडुपी के तट से कुछ दूर एक विचित्र द्वीप, सेंट मैरी द्वीप सफेद रेत के समुद्र तटों, रॉक मोनोलिथ और वन्य जीवन का एक द्वीप है, जो इसे आकर्षक बनाता है। आपको बता दें कि इन क्रिस्टलीकृत बेसाल्ट चट्टानों का निर्माण लाखों साल पहले ज्वालामुखीय गतिविधियों के कारण हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि वास्को डी गामा सबसे पहले यहां आये थे। खूबसूरती के बारे में जानकारी न होने के कारण यहां पर्यटकों की संख्या बहुत कम है।

2. तारकरली बीच: तारकरली समुद्रतट महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित है। यह जगह अपने साफ समुद्र तटों के लिए जानी जाती है। इसे कोंकण क्षेत्र का क्वीन बीच भी कहा जाता है। यह बीच वॉटर स्पोर्ट्स के लिए भी काफी मशहूर है। महाराष्ट्र का यह बीच अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। लेकिन जानकारी के अभाव के कारण बहुत कम लोग ही यहां तक ​​पहुंच पाते हैं।

3. राधानगर बीच (अंडमान-निकोबार): अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह को भारत में हनीमून कपल्स का स्वर्ग कहा जाता है. इस द्वीपसमूह के हैवलॉक आईलैंड का राधानगर बीच सबसे बेस्ट है. इसे एक मैगजीन ने दुन‍िया के बेस्‍ट बीच की रैंकिंग में आठवें स्थान पर रखा है. यह अपने खूबसूरत सनसेट, सफेद रेत और फिरोजी नीले रंग के पानी के लिए मशहूर है. यहां जाने के बाद आपका मन बार-बार यहां आने को करेगा.

 

4. यारादा बीच (आंध्र प्रदेश): विशाखापत्तनम से 15 किलोमीटर की दूरी पर यारादा नामक गांव में बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तट पर यारादा बीच स्थित है. यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है. इस शानदार जगह जाने के बाद आप अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं. इसकी खासियत है कि यारदा बीच तीन तरफ से पहाड़ियों और चौथी तरफ से बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है. 

5. शंकरपुर बीच (पश्चिम बंगाल): सुंदर परिदृश्यों से घिरा शंकरपुर बीच किसी खास मौके पर घूमने के लिए दीघा में सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है. इस बीच के पास कुछ प्राचीन मंदिर भी मौजूद है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं. यहां आप मछुआरों को मछलियां पकड़ते हुए भी देख सकते हैं. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यह बेस्ट जगह है.