home page

Cheapest Market : थोड़े से पैसों में हो जाएगी दिवाली की पूरी शॉपिंग, ये हैं दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट

Delhi Cheapest Market : दिवाली का त्यौहार करीब आ रहा है और ऐसे में अगर शॉपिंग करने की सोच रहे हैं। लेकिन बजट कम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली की उन मार्केट के बारे में बताने वाले हैं जहां से आप बेहद ही कम पैसों में अच्छी क्वलिटी वाले ब्रांडिंड कपड़े खरीद सकते हैं। इन बाजारों से शॉपिंग करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

 | 
Cheapest Market : थोड़े से पैसों में हो जाएगी दिवाली की पूरी शॉपिंग, ये हैं दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट

HR Breaking News (Delhi Cheapest Market)। जब भी बात शॉपिंग की आती है हर कोई दिल्ली की बाजारों का जिक्र करता है। दिल्ली की सस्ती बाजारें दुनिया भर में फेमस है। यहां से शॉपिंग करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। अगर आप भी त्यौहारी सीजन पर शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो दिल्ली की सस्ती मार्केट में विजिट कर सकते हैं। जैसे ही त्यौहारों का सीजन करीब आता है तो दिल्ली की सडकों पर भीड़ बढ़ जाती है। यहां पर शाम को लोग घूमने के लिए भी आते हैं।

दिल्ली की इन मार्केट से इतना सस्ता सामान मिलता है कि यहां पर आपको मोल भाव करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इन बाजारों में बच्चों के खिलौनों से लेकर बड़ों के कपड़े तक सबकुछ मिलता है। अगर आप कम पैसों में बहुत सारी शॉपिंग (Cheapest Market) करने की सोच रहे हैं तो दिल्ली की ये बाजार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

सरोजिनी नगर

दिल्ली की सबसे सस्ती और मशहूर मार्केट सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। दिल्ली के इस बाजार में दिवाली पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। यहां सजावट की लाइट्स, रंगोली, पर्दे और डेकोरेटिव आइटम्स आधे रेट में मिल जाता है। सरोजिनी नगर मार्केट से छोटे दुकानदारों भी सामान लेने के लिए आते हैं।

करोल बाग

करोल बाग मार्केट (Karol Bagh Market) कपड़े और गिफ्ट्स की खरीदारी के लिए दुनिया भर में फेमस है। इस बाजार में साड़ियों से लेकर बच्चों के कपड़े, होम डेकोर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स तक सबकुछ कम से कम रेट में मिल जाएगा। महिलाएं यहां पर खासतौर से ड्रेसेज़ और ज्वेलरी की शॉपिंग करने के लिए आती हैं। इसके साथ ही अगर आप अपने पार्टनर के साथ या दोस्तों के साथ यहां पर आ रहे हैं तो शॉपिंग करने के साथ ही अलग अलग डीस भी ट्राई कर सकते हैं।

लाजपत नगर

अगर आप दिवाली की तैयारियों में कुछ नया और ट्रेंडी खरीदना चाहते हैं तो लाजपत नगर मार्केट को विजिट कर सकते हैं। यहां होम डेकोर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और लेटेस्ट फैशन वाले कपड़े कम से कम रेट में मिल जाएंगे। इसी वजह से लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market) युवाओं की सबसे बेस्ट जगह है।

चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक (Chandni Chowk Market) दिवाली की शॉपिंग का हॉटस्पॉट है। यहां पर आपको तरह-तरह के दीये, रंग-बिरंगी झालरें और पूजा का सामान सबसे सस्ते दामों पर मिल जाएगा। यहां की गलियां पूरी तरह से जगमग हो उठी हैं और सुबह से रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रहती है।