Cheapest Places To Travel : देश में इन जगहों पर बुढ़ापा आने से पहले एक बार जरूर घूमे, कम बजट में कर सकते हैं शानदार यात्रा में कर सकते हैं शानदार
Cheapest Places To Travel : अगर आपको घूमने के शौकीन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की उन जगहों के बारे में जहां आप बेहद कम बजट में एक शानदार ट्रिप इंजॉय कर सकते हैं। अगर आप भी घूमने का मन बना रहे हैं और बजट कम होने के कारण रुके हुए हैं तो भारत की ऐसी जगहों का भ्रमण करें, जो आपके बजट में होचलिए घर के माध्यम से जानते हैं देश की इन खूबसूरत जगह के बारे में जिनके विदेश तक भी चर्चे हैं।
HR Breaking News : (Best Place To Travel) भारत देश में कई ऐसी खूबसूरत जगह हैं जहां की खूबसूरती देखकर किसी को हमसे प्यार हो जाता है। अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन और कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन बजट कम है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की उन सुंदर जगह के बारे में जहां की सुंदरता हर किसी का दिल लूट लेती है। यह है कि इन जगहों पर घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना होगा बल्कि एक छोटे बजट के साथ ही आप शानदार ट्रिप को एंजॉय कर सकते हैं।
कसोल, हिमाचल प्रदेश (Kasol, Himachal Pradesh)
वादियों से प्यार है तो हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए खूबसूरत राज्य है। हिमाचल का कसोल घूमने के लिए बेस्ट है। यहां पार्वती घाटी स्थित है। कसोल कुल्लू से मात्र 40 किमी की दूरी पर है। कसोल एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेस्ट जगह है। दिल्ली से कसौल के लिए वोल्वो बस जाती है, जिसका टिकट करीब 1000 रुपये तक होता है। यहां 500 रुपये से होटल में कमरे मिल जाते हैं। अपने बजट के मुताबिक होटल रूम बुक कर लें। कम बजट के रेस्तरां भी मिल जाएंगे।
लैंसडाउन, उत्तराखंड (Lansdowne, Uttarakhand)
उत्तराखंड भी पर्यटन प्रेमियों के लिए पसंदीदा जगह है। यहां गढ़वाल की पहाड़ियों पर लैंसडाउन स्थित है। इस पर्यटन स्थल पर कम बजट में आप यात्रा कर सकते हैं। शहर की भीड़भाड़ से दूर यहां आप शांति और पहाड़ों की खूबसूरती को मजा ले सकते हैं। भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल रेजिमेंट भी यहां है। दिल्ली से लैंसडाउन 250 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां अच्छे होटल मे रूम 700 से 800 रुपये में मिल जाएंगे।
पचमढ़ी, मध्य प्रदेश (Pachmarhi, Madhya Pradesh)
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पचमढ़ी हिल स्टेशन स्थित है। इस हिल स्टेशन की यात्रा भी पांच हजार रुपये के अंदर की जा सकती है। पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा है। पचमढ़ी हिल स्टेशन पर ऐतिहासिक स्मारक हैं। घूमने के लिए झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा, जंगल और कई घूमने लायक जगहें हैं। यहां 500 रुपये तक आपको एक रात के हिसाब से कमरा मिल जाएगा। खाना भी बजट में मिल सकता है। पचमढ़ी में घूमने के लिए अगर आप जिप्सी किराए पर लेते हैं तो 1200 तक में आपको रेंट पर जिप्सी मिल जाएगी।
तवांग,अरुणाचल प्रदेश (Tawang, Arunachal Pradesh)
5000 रुपये से कम के बजट में घूमने के लिए तवांग भी बेस्ट डेस्टिनेशन है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित इस जगह पर कई सुंदर मठ हैं। दरअसल, दलाई लामा का जन्म यहां हुआ था। इसीलिए तवांग आध्यात्मिकता से जुड़ा एक प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता पर्यटन स्थल हैं। यहां आप सुंदर आर्किड अभयारण्य और टिपी ऑर्किड अभयारण्य घूम सकते हैं। दिल्ली से तवांग के लिए ट्रेन मिल जाएगी। सस्ते होटल रूम और अच्छा खाना यहां बजट में मिल जाएगा।
मैकलोडगंज, हिमाचल प्रदेश (Mcleodganj, Himachal Pradesh)
कसौल के अलावा हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए मैकलोडगंज भी शानदार जगह है। धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज एक हिल स्टेशन है, जो ट्रेकर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आपको तिब्बती कल्चर देखने को मिलेगा। भारत में सबसे प्रसिद्ध और अहम मठ नामग्याल मठ और त्सुगलाखंग यहां स्थित हैं। ये जगह यात्रियों के लिए काफी सस्ती है।
