home page

Delhi Cheapest Market : सस्ते घाघरा चोली खरीदने हैं तो दिल्ली के ये बाजार हैं बेस्ट, आधे दामों पर मिलेंगे डिजाइनर सेट

Best Delhi Markets For Ghagra Choli : भारत में शारदीय नवरात्री की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में घाघरा चोली पहनने के बारे में सोच रहे हैं तो दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही घाघरा चोली मिल जाएगी। बता दें कि इन बाजारों में आप आधी कीमत में ही डिजाइनर सेट लंहगे खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के इन बाजारों के बारे में।

 | 
Delhi Cheapest Market : सस्ते घाघरा चोली खरीदने हैं तो दिल्ली के ये बाजार हैं बेस्ट, आधे दामों पर मिलेंगे डिजाइनर सेट

HR Breaking News (Delhi Markets) अगर आप नवरात्रि में डांडिया नाइट का मौका उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत (Cheap Market in delhi) में ही घाघरा चोली मिल जाते हैं। यहां पर आधी कीमत में ही डिजाइनर सेट मिल जाते हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये इस बारे में।

चांदनी चौक को करें विजिट

बता दें कि दिल्ली का सबसे पुराना और व्यस्त बाजार, चांदनी चौक है। यहां पर शादी की शॉपिंग से लेकर त्योहारों की खरीदारी करने तक के लिए हर चीज काफी कम कीमत में मिल जाती है। इसके अलावा इन कपड़ों (Chandni Chowk Market) की क्वालिटी भी काफी शानदार है। दिल्ली के इस बाजार में घाघरा चोली, लहंगा चोली, साड़ियां और एक्सेसरीज अच्छे दाम पर मिल जाता है। गरबा खेलने के लिए चनिया चोली के यहां ढेर सारे ऑप्शन्स मिल जाते हैं।

लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट

बता दें कि साउथ दिल्ली का पॉपुलर शॉपिंग स्पॉट है। यहां पर आपको एथनिक वियर के लिए शॉपिंग (Lajpat Nagar Central Market) करने का अलग ही मजा है। यहां पर आपको घाघरा चोली, कुर्ती, लहंगे और ब्राइडल कलेक्शन किफायती कीमत पर मिल जाता है।

करोल बाग में है 5000 से ज्यादा दुकानें

करोल बाग की गफ्फार मार्केट और अजमल खान रोड (Karol Bagh Market) पर 5000 से भी ज्यादा दुकानें मौजूद हैं, जोकि वुमेंस क्लोदिंग पर फोकस्ड हैं। यहां पर लहंगे, सूट्स, घाघरा चोली और शरवानियां थोक की कीमत पर मिल जाती है।


सरोजिनी नगर मार्केट में मिलती है ट्रेंडी घाघरा चोली

सरोजिनी नगर मार्केट में आपको काफी कम कीमत में, स्टाइलिश और ट्रेंडी घाघरा चोली (Stylish and Trendy Ghagra Choli Market) मिल जाते हैं। यहां एक्सपोर्ट रिजेक्टेड डिजाइनर पीसेज मिलेंगे, जैसे गरबा के लिए चनिया चोली। यहां पर हर मंगलवार इस बाजार में नया स्टॉक मिल जाता है।

शाहपुर जाट बाजार


अगर घाघरा चोली डिजाइनर और फ्यूजन में चाहिए, तो यहां की बुटीक मार्केट (Shahpur Jat Bazaar) सबसे ज्यादा बेस्ट रहने वाली है।

दिल्ली हाट में भी है वैराइटी का भरमार

आर्टिसन मार्केट जहां राजस्थान-गुजरात से आने वाले क्राफ्ट्समैन घाघरा चोली (Delhi Haat Market) की बिक्री की जाती है। इस बाजार में आपको हैडलूम, ब्लॉक प्रिंटेड और ट्रेडिशनल स्टाइल के पीसेज मिल जाते हैं।