home page

Delhi cheapest market : बेहद कम पैसों में कर लेंगे दिवाली की शॉपिंग, ये हैं दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार

cheapest market in delhi : त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप शॉपिंग करने की सोच रहे हैं। लेकिन बजट नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली के उन बाजारों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप स्टाइलिश और क्वालिटी वाले कपड़े बेहद कम रेट में खरीद सकते हैं।

 | 
Delhi cheapest market : बेहद कम पैसों में कर लेंगे दिवाली की शॉपिंग, ये हैं दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार

HR Breaking News - (Delhi cheapest market)। जैसे ही त्योहारों का सीजन शुरू होता है तो सबसे पहले लोग शॉपिंग करना शुरू करते हैं। लेकिन आज बाजारों में सभी चीज इतनी ज्यादा महंगी हो गई है की कम बजट में शॉपिंग करना काफी मुश्किल है ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली की उन मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर आपको हर तरह का सामान बेहद ही कम रेट में मिल जाएगा। यहां से शॉपिंग करने के लिए लोग दूसरे राज्यों से भी आते हैं।

दिल्ली, चांदनी चौक

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक (Delhi Chandni Chowk) दिवाली की शॉपिंग का हॉटस्पॉट है, जब भी शॉपिंग का जिक्र होता है तो सबसे पहले लोग इस बाजार का जिक्र करते हैं। अगर आप भी कम बजट में खूब सारी शॉपिंग करना चाहते हैं तो इस बाजार में विकसित कर सकते हैं। यहां पर आपको रंग बिरंगी झालर, पूजा का सामान स्टाइलिश और क्वालिटी वाले कपड़े कम दामों में मिल जाएंगे। जैसे ही दिवाली का त्योहार करीब आता है। यहां की गलियां पूरी तरह से जगमगा उठती हैं।

दिल्ली, करोल बाग

जब बात कपड़े और गिफ्ट कम रेट में खरीदने की बात होती है तो हर कोई दिल्ली की करोल बाग मार्केट (Delhi Karol Bagh) विकसित करने की जरूर कहता है। करोल बाग मार्केट दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर सदियों से लेकर बच्चों के कपड़े होम डेकोर और इलेक्ट्रॉनिक, आइटम काफी कम रेट में मिलता है। खासतौर पर महिलाएं अपनी ड्रेसज और ज्वेलरी इसी मार्केट से खरीदना पसंद करती हैं।

दिल्ली, लाजपत नगर

अगर आप दिवाली पर कुछ नया और ट्रेडिंग कम बजट में खरीदना चाहते हैं तो आपको लाजपत नगर मार्केट (Delhi Lajpat Nagar) में जरूर जाना चाहिए। इस बाजार में आपको होम डेकोर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और लेटेस्ट फैशन वाले कपड़े कम से कम दाम में मिल जाएंगे। दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट युवाओं की पहली पसंद है।

दिल्ली, सरोजिनी नगर

जब भी जिक्र दिल्ली की सस्ती शॉपिंग मार्केट का होता है तो सबसे पहला नाम सरोजिनी नगर मार्केट (Delhi Sarojini Nagar) का आता है। दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट दुनिया भर में मशहूर है। इस मार्केट में दिवाली के त्योहार पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। यहां से आप सजावट की लाइट, रंगोली पर होम डेकोर आइटम्स आदि रेट में खरीद सकते हैं। यहां से सामान खरीदने के लिए दूसरे राज्यों से व्यापारी भी आते हैं।