home page

Delhi Costliest Hotels : ये हैं दिल्ली के सबसे महंगे होटल, एक रात का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

most expensive hotels : कई लोगों को महंगी चीजों को काफी शौक होता है जैसे महंगा खाना, महंगे कपड़े पहनना, महंगी गाड़ी में चलना तथा महंगे होटल में रुकना। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत की राजधानी दिल्ली में सबसे महंगा होटल कौन सा है? आइए खबर मैं आपको बताते हैं दिल्ली के सबसे महंगे होटल के बारे में जहां एक रात का किराया जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

 | 
Delhi Costliest Hotels : ये हैं दिल्ली के सबसे महंगे होटल, एक रात का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

HR Breaking News - (Delhi Most Expensive Hotel) देश की राजधानी दिल्ली में कई फेमस चीज हैं जिनके चर्चे विदेशों तक फैले हुए हैं। राजधानी दिल्ली को भारत का दूसरा सबसे महंगा शहर कहा जाता है। दिल्ली में आम शहरों के मुकाबले कई चीजे बेहद महंगी मिलती है।

राजधानी दिल्ली में कई पुरानी इमारतें, मशहूर क्लब तथा कई महंगे महंगे होटल भी हैं। क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली का सबसे महंगा होटल (List of most expensive hotels in Delhi) कौन सा है तथा उसका एक रात का कितना किराया है? आइए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली के सबसे महंगे होटल के बारे में तथा इसमें एक रात रुकने का कितना लगता है किराया।

जब बात होटलों की आती है तो दिल्ली के होटलों में रुकना भी काफी खर्चीला अनुभव होता है। यदि आपको दिल्ली में एक रात रुकना हो और आप इस शहर के सबसे मंहगे होटल (Most Expensive Hotel) के बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं। जो एक रात के किराए में पेरिस को भी टक्कर देती हैं।

 

 

दिल्ली का सबसे महंगा होटल ये है-


नई दिल्ली में मौजूद होटल ओबेरॉय (Hotel Oberoi) दिल्ली का सबसे मंहगा होटल है। होटल ओबेरॉय को लग्जरी होटल चेन ओबरॉय ग्रुप के संस्थापक प्रिथ्वीराज सिंह ने बनवाया था। ये होटल अपने विशाल कमरों, बढ़िया रेस्तरां और सुंदर आउटडोर पुल के लिए जाना जाता है। इस होटल में स्पा से लेकर कई सुविधाएं हैं जो होटल अपने कस्टमर्स के लिए रखता है। इस होटल में एक रात का किराया 33,000 रुपये से शुरू होता है। जो लग्जरी कमरों के हिसाब से और भी महंगा हो सकता है।

 

 

दिल्ली के सबसे मंहगे होटल की लिस्ट-

दिल्ली का दूसरा सबसे मंहगा होटल (Second most expensive hotel) लीला पैलेस है। जो अपनी खूबसूरत वास्तुकला, बड़े भव्य और शानदार कमरों और शानदार सर्विसेस के लिए जाना जाता है। इसमें छत पर पुल और कई ऑप्शन्स मौजूद हैं। इस होटल का एक रात का किराया 23,75 रुपये से शुरू होता है।

इसके बाद ताज पैलेस होटल (Taj Palace Hotel) का नाम आता है। जो लुटियंस दिल्ली में मौजूद है। ये एक फेमस प्रॉपर्टी है। जिसकी डिजाइनिंग, स्वादिष्ट खाना, सामने इंडिया गेट का दृश्य काफी आकर्षक है। यहां एक रात का किराया 22000 रुपए से शुरू होता है। 

वहीं हुमायूं मकबरे के पास मौजूद लोधी होटल (Lodhi Hotel) भी दिल्ली के सबसे महंगे होटल्स में से एक है। जिसका एक रात का किराया 20 हजार रुपये से शुरू होता है। इस होटल में सुविधाएं और इसका डिजाइन काफी लोगों को आकर्षित करता है। 

इसके अलावा नई दिल्ली में मौजूद द इंपीरियल (The Imperial Hotel) भी दिल्ली के सबसे मंहगे होटल्स की लिस्ट में शुमार है, जिसका एक रात का किराया 15,000 रुपये से शुरू होता है।