Delhi News : दिल्ली वालों हो जाओ खुश, अब 24 घंटे खुलेंगे बाजार, मिल गई मंजूरी
Shops in Delhi : जब भी लोगों को शॉपिंग करनी होती है तो लोगों को मन में सबसे पहले दिल्ली का ख्याल आता है। लेकिन अक्सर बाजार (Market Timing in Delhi) बंद होने की वजह से लोगों की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यहां के बाजार 24 घंटे तक खुले रहने वाले हैं। इसको मंजूरी भी प्रदान कर दी गई है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Market Timing Change) हाल ही में दिल्ली के बाजारों के नियमों में एक बड़ा बदलाव कर दिया गया है। अब दिल्ली के बाजार 24 घंटे तक खुले रहने वाली है। इसकों भी मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस बादलव की वजह से अब दिल्ली (Market Timing Change in Delhi) में लोग 24 घंटे तक शॉपिंग कर सकते हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल।
चौबीसों घंटे तक खुली रहेगी दुकान
देश की राजधानी में अब सभी दुकानें और इंस्टिट्यूशन को चौबीसों घंटों तक खुला रहने वाला है। उप-राज्यपाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जरिए श्रम विभाग (labor department) की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके तहत दिल्ली शॉप्स एंड एस्टेबलिशमेंट एक्ट, 1954 की धारा 14, 15 और 16 के तहत सभी दुकानों को 24x7 संचालित करने की छूट प्रदान कर दी गई है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मिला बड़ा सुधार
सरार के इस कदम को 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' (Ease of Doing Business) के तहत एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। इसी के साथ महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट में काम करने का रास्ता भी साफ होता नजर आ रहा है। सुरक्षा इंतजामों को लेकर कड़े दिशा-निर्देश को तय कर दिया गया है।
खासतौर से रात में काम लेने के लिए महिलाओं (Jobs for female in delhi) की पहले से सहमति अनिवार्य होने वाला है। वहीं वर्क प्लेस पर कैमरे लगाने, आंतरिक शिकायत समिति और यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम, 2013 का सख्ती से पालन करना होगा।
मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
उप-राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी की अर्थव्यवस्था को चौबीसों घंटे के लिए खोलने और महिलाओं को चौबीसों घंटे (Timing in Delhi) काम करने की छूट देने का फैसला लेने के लिए सराहना की है। उन्होंने सरकार को राय दी है कि इस निर्णय का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए, ताकि जनता में इसके प्रति जागरूकता पैदा हो सके।
प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुए एलजी ने सरकार (Delhi Goverment Latest Update) को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रदान कर दिये गए है। एलजी ने बताया कि रात के समय सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को और मजबूत किया जाए। इसके साथ ही श्रम विभाग व्यापारियों और दुकानदारों के साथ संवाद करके इसके बारे में जागरूकता फैली जाने वाली है।
महिलाओं को काम करने में मिलेगी छूट
दिल्ली सरकार के भेजे गए प्रस्ताव में दिल्ली शॉप्स एंड एस्टेबलिशमेंट एक्ट, (Delhi Shops and Establishments Act) 1954 की धारा 14, 15 और 16 के तहत सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों (रेस्तरां और खान-पान सेवाओं सहित) को चौबीसों घंटे संचालित करने और महिलाओं को रात की शिफ्ट में भी कार्य करने की छूट देने का प्रस्ताव रखा गया था।
एलजी ने महिलाओं के रोजगार पर लागू प्रतिबंधों में ढील देने के दिल्ली सरकार (Delhi Government Latest Update) के निर्णय की प्रशंसा करते हुए यह भी रेखांकित का दिया है कि महिला वर्कफोर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के लिए बेहद सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत रहने वाली है।
लोगों को मिलेगा छूट से लाभ
दिल्ली में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों (Delhi Shops Timing) को 24X7 खोलने और महिलाओं को रात में भी काम करने की अनुमति प्रदान करने के लिए पहल कई मायनों में अहम रहने वाली है। इसकी वजह से दिल्ली को बढ़ावा मिलने की संभावना है। जो कई राज्यों में एक रेवेन्यू का एक बड़ा सोर्स है। इसके साथ ही इससे महिलाओं के लिए भी रोजगार (Jobs in Delhi) के नए नए मौके मिलने वाले हैं।
कार्य क्षेत्र में उनका आत्मविश्वास भी बढ़ने वाले हैं। दिल्ली का व्यापारी वर्ग लंबे समय से इसकी मांग करता आ रहा था। देश के कई अन्य राज्यों ने पहले से इसके लिए विशेष प्रावधान किए हुए हैं। हालांकि, रात में काम करने वाले कर्मचारियों (Update for Employess) के लिए परिवहन की सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराना एक बड़ी चुनौती है।
