home page

Delhi Nightlife : नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए दिल्ली की ये 5 जगहें हैं बेस्ट, सस्ते में पूरी रात कर सकते हैं मौज-मस्ती

Night Clubs in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर अपनी शानदार नाइटलाइफ के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ रात भर पार्टी करना चाहते हैं तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर विजिट कर सकते हैं।दिल्ली (Best Night Clubs in Delhi) इन 5 जगहों पर जाकर आप अपने दोस्तों के साथ रंगीन रातों का मजा लें सकते हैं। यहां पर आप सुबह तक जमकर पार्टी कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली की इन जगहों के बारे में।

 | 
Delhi Nightlife : नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए दिल्ली की ये 5 जगहें हैं बेस्ट,  सस्ते में पूरी रात कर सकते हैं मौज-मस्ती

HR Breaking News - (Delhi NCR)। दिल्ली-एनसीआर एक आधुनिक शहर है। यह एक ऐसा भीड-भाड़ वाला इलाका है, जहां पर सुबह से शाम तक रौनक लगी रहती है। कई अराबपतियों का भी इस शहर में घर है। घूमने-फिरने के लिए और शापिंग के लिए भी यह जगह बेस्ट मानी जाती है। इतना ही नहीं यहां पर नाइटलाइफ भी दुनियाभर में मशहुर है। अगर आप भी दिल्ली में नाइटलाइफ (Delhi best nightlife) का मजा लेना चाहते हैं तो इन 5 ऑप्शन को चुन सकते हैं। 

द इलेक्ट्रिक रूम भी है मजेदार


नई दिल्ली के लोधी रोड पर मौजुद द इलेक्ट्रिक रूम (The Electric Room) का नाम सबसे बेस्ट क्लबों में शामिल है। यहां की नाइटलाइफ एकदम शानदार है। इस क्लब में आप शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक दोस्तों के साथ इन्जॉय कर सकते हैं। इस क्लब की लाइटनिंग, म्यूजिक माहौल को एकदम रंगीन बना देती है। इतना ही नहीं इस क्लब में आपको कॉकटेल और मॉक-टेल की कई वैरायटीज भी मिल जाएगी। अगर आप इस क्लब (best clubs of india) में दो लोग जाते हैं तो इस क्लब में दो लोगों का खर्चा (Electric Room Charge)  4900 रुपए है।

लिट बार और रिस्टोरेन्ट की खासियत-


अगर आप ग्रेटर कैलाश 3 में रहते हैं तो लिट बार और रिस्टोरेन्ट (Lit Bar and Restaurant ) को अच्छी तरह से जानते होंगे। इस रेस्टोरेट में हल्की लाइट और नॉर्मल डेकोरेशन का लोग खूब पसंद करे हैं। यह रेस्टोरेंट मस्जिद मोठ पर मौजूद है। आप इस रेस्टोरेंट में कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड (Continental and Italian food) का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर आपको फुड की कई वैरायटी मिलेंगी। ये रेस्तरां अपने म्यूजिक से ही लोगों का मूड बना देता है। ये रेस्टोरेंट  दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खुला रहता है। इस समय में आप यहां के वातावरण का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर खर्चे की बात करें तो  दो लोगों का खर्चा (Lit Bar and Restaurant expence) 1200 रुपए के आसपास है।

पार्टी के लिए फेमस है दिल्ली का ये क्लब-


अगर आप रात भर दोस्तों के साथ पार्टी करना चाहते हैं तो क्लब बीडब्ल्यू (Club BW ki speciality) से बेस्ट जगह तो शायद ही कोई होगी  इस क्लब में लड़के-लड़कियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जाती है। यहां पर आप खाना खाते-खाते मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा लेना होता है। ये क्लब नई दिल्ली  (Club BW new  Delhi) के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मौजूद है ओर आप इस क्लब मे रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक दोस्तों के साथ इन्जॉय कर सकते हैं।

प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली


प्लेबॉय क्लब (Playboy Club Specialty) को  लेकर युवाओं में खूब क्रेज बढ़ गया है। यहां पर सुबह से शाम तक लड़के-लड़कियों का जमावड़ा देखने को मिलता है। इस क्लब की लोकेशन भी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (Playboy Club kha hai) है। इस क्लब में आप दोस्तों के साथ रात 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। यहां पर टेस्टी खाने की कई वैरायटी मिलती है। इसके साथ ही यहां पर मजेदार म्यूजिक है। 

एरोसिटी में मौजुद है ये क्लब-


विदेशी खाने और ड्रिंक्स का मजा कौन नहीं लेना चाहता है। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ नाइटलाइफ को इन्जॉय करना चाहते हैं तो हांगकांग क्लब (The Hong Kong Club ) का मजा ले सकते हैं। इस क्लब में आपको एकदम 5 स्टार माहौल मिलेगा। इसके साथ ही आप इस क्लब में मजेदार पार्टी कर सकते हैं। आप इस क्लब में हर तरह के खानों का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। ये क्लब दिल्ली के एरोसिटी में मौजूद है और आप इस क्लब (Hong Kong Club ki khasiyat)  में शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक इन्जॉय कर सकते हैं। इस क्लब में दो लोगों का  खर्च 4500 रुपए के आसपास है।