Bijli bill : इलेक्ट्रोनिक उपकरणों की सेटिंग्स चेंज करके बचा सकते हैं 15 से 25 प्रतिशत बिजली का बिल
HR Breaking News (Bijli bill) हर महीने आने वाला भारी भरकम बिजली बिल अक्सर कई लोगों के लिए सिरदर्दी का कारण बनता जा रहा है। गर्मी हो या सर्दी घर में कई उपकरण ऐसे होते हैं जो हर मौसम में इस्तेमाल होते हैं और बिजली की खपत भी काफी ज्यादा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी बिजली बिल (Electricity bill) से परेशान है तो आपको बता दे कि घर में रखें बिजली के उपकरण (Electrical appliances) की छोटी-मोटी सेटिंग करके आप अपनी बिजली बिल में तकरीबन 15 से 25% तक की बचत कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं किस तरह फ्रिज, इनवर्टर और दूसरे उपकरणों से बिजली बचाई जा सकती है।
फ्रिज का सही तापमान करना जरूरी (right refrigerator temperature)
फ्रिज का उपयोग तो अक्सर हर घर में होता है और फ्रिज उन उपकरणों में शामिल है जो लंबे समय तक लगातार चलते हैं ऐसे में इसकी सही सेटिंग करने से बिजली बिल की बचत (Electricity bill savings tips) जा सकती है। गर्मियों के मौसम में फ्रिज का तापमान आमतौर पर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस रखना सही होता है। ऐसा करने से वह जरूर के हिसाब से ही कूलिंग करता है। फ्रिज को दीवार से बिल्कुल मिलकर नहीं रखना चाहिए क्योंकि उसके पीछे लगे कोयल और वेंटिलेशन एरिया के आसपास सही जगह न होने पर गर्मी बाहर नहीं निकाल पाती है और कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में फ्रिज को थोड़ा दीवार से दूर रखें। फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से भी अंदर के तापमान पर असर पड़ता है ऐसे में गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने की बजाय सामान्य तापमान तक ठंडा होने देना भी बेहतर होता है।
इनवर्टर की बैटरी और लोड पर रखे नजर (Inverter battery)
घर में इस्तेमाल होने वाला इनवर्टर भी बिजली की खपत (Inverter power consumption) पर काफी ज्यादा असर करता है। अगर बैटरी पुरानी है या उसकी मेंटेनेंस ठीक से नहीं हो रही है तो चार्जिंग और बैकअप से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अगर आपकी इनवर्टर बैटरी में इलेक्ट्रोलाइट लेवल (Electrolyte level in the inverter battery) कम हो गया है तो उसे निर्माता के निर्देश के अनुसार जांच करना और मेंटेनेंस करवाना जरूरी है। बैटरी की स्थिति खराब होने पर चार्जिंग में ज्यादा समय लग सकता है। इनवर्टर से जुड़े जरूरी उपकरणों को बंद रखें तथा घर की जरूरत के हिसाब से ही बिजली की खपत को कंट्रोल करें। इनवर्टर की चार्जिंग पूरी होने के बाद उसका ऑटो कट या चार्ज कंट्रोल सिस्टम से ही तरीके से काम कर रहा है या नहीं उसे भी जांचते रहे।
घर से बाहर निकलते वक्त इन चीजों को जरूर करें बंद
बिजली बिल की बचत (Electricity bill savings tips) करने के लिए नए केवल फ्रीजर इनवर्टर की सेटिंग में बदलाव करना जरूरी है बल्कि घर से बाहर निकलते वक्त पंखा, कूलर, टीवी, लाइट और दूसरे बिना जरुरत के उपकरण बंद कर देने चाहिए। कई बार कमरे से बाहर निकालने के बाद भी लोग, पंखा या लाइट चालू छोड़ देते हैं जहां बिना जरूरत की बिजली खर्च होती रहती है। इसी तरह फोन लैपटॉप और अन्य बिजली उपकरण की चार्जिंग पूरी होने के बाद चार्जर को पलग में लगा छोड़ने से बचे।
पुराने बल्ब की जगह करें एलइडी का उपयोग (Use Of LED Bulb)
पुराने समय में आने वाले बल्ब काफी ज्यादा बिजली की खपत करते हैं ऐसे में उनकी जगह एलईडी बल्ब लगाना सही रहता है। यह बढ़िया रोशनी देते हैं और कम बिजली की खपत करते हैं।
ऐसा करने से कितना होगा बिजली बिल कम?
अगर आप घर के इलेक्ट्रिक उपकरणों (Household electrical appliances) की सही तरह से देखभाल करते हैं और गैर जरूरी बिजली उपकरणों को बंद कर देते हैं तो बिजली की खपत कम करने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है। हालांकि बिजली के बिल में कितनी बचत होगी इसको लेकर जानकारी तो घर में इस्तेमाल होने वाले बिजली उपकरणों के ऊपर निर्भर करती है। एक अंदाजे के हिसाब से देखा जाए तो लगभग 15 से 25% तक आप बिजली बिल कम कर सकते हैं।
