home page

How to talk with lover : गर्लफ्रेंड को फोन पर कहें ये बातें, पूरी उम्र निभाएगी साथ

Girlfriend Se Kya Baat Kare : आज हम आपको बताने जा रहे हैं के आप अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर क्या बात कर सकते हैं कैसे बात कर सकते हैं , जिसे वो पूरी उम्र आपका साथ निभाएगी | आइये जानते हैं 

 | 
How to talk with lover

HR Breaking News, New Delhi : जब भी कोई दो लोग प्यार में होते हैं, तो घंटों बातें करते हैं। फिर चाहे दिन हो या रात, पास हों या दूर। पास हैं, तो मिलकर बात करते हैं और दूर हैं, तो फोन पर बात करते हैं। ऐसे कपल्स को देखकर मन में एक ख्याल जरूर आता है कि ये इतने देर तक क्या बात करते हैं। अगर आप नए-नए रिलेशनशिप में आए हैं और आपको नहीं पता नहीं कि अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर क्या बात करनी चाहिए, तो मॉमजंक्शन का यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गर्लफ्रेंड से फोन पर आप कैसे और क्या-क्या बातें कर सकते हैं।

1. गर्लफ्रेंड से भविष्य के बारे में बात कर सकते हैं

Husband cheating : पत्नी को मन्दिर में छोड़, मेहबूबा को बाइक पर घुमाने गया पति

जब कोई लड़की आपके साथ जुड़ती है, तो वह यह बात जरूर जानना चाहती है कि आपका फ्यूचर प्लान क्या है। ऐसे में भविष्य के बारे में बात करना एक मजेदार टॉपिक हो सकता है। गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते हुए बता सकते हैं कि आप इस रिश्ते को आगे किस तरह देखते हैं। आप अपनी जिंदगी को लेकर कितने गंभीर हैं। साथ ही, आप गर्लफ्रेंड से उनकी फ्यूचर प्लानिंग भी जान सकते हैं। भविष्य में एक साथ जीवन बिताने को लेकर उनकी राय जान सकते हैं। इस टॉपिक पर लंबी बात की जा सकती है।

कुछ लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि फोन पर गर्लफ्रेंड से किस टॉपिक पर बात करनी चाहिए। ऐसे में नीचे बताए जा रहे 30 टॉपिक आपकी मदद कर सकते हैं:

1. गर्लफ्रेंड से भविष्य के बारे में बात कर सकते हैं

जब कोई लड़की आपके साथ जुड़ती है, तो वह यह बात जरूर जानना चाहती है कि आपका फ्यूचर प्लान क्या है। ऐसे में भविष्य के बारे में बात करना एक मजेदार टॉपिक हो सकता है। गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते हुए बता सकते हैं कि आप इस रिश्ते को आगे किस तरह देखते हैं। आप अपनी जिंदगी को लेकर कितने गंभीर हैं। साथ ही, आप गर्लफ्रेंड से उनकी फ्यूचर प्लानिंग भी जान सकते हैं। भविष्य में एक साथ जीवन बिताने को लेकर उनकी राय जान सकते हैं। इस टॉपिक पर लंबी बात की जा सकती है।

Husband cheating : पत्नी को मन्दिर में छोड़, मेहबूबा को बाइक पर घुमाने गया पति

Report Ad

2. वीकेंड प्लान के बारे में बात करें

फोन पर बातें करते-करते एक समय ऐसा आता है, जब लगता है कि अब क्या बात करें। ऐसे में आप उनसे वीकेंड के प्लान के बारे में जान सकते हैं। आप साथ में वीकेंड प्लान कर सकते हैं। अगर वह सहज महसूस करें, तो आप उनके साथ एक शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं।

3. गर्लफ्रेंड की तारीफ करें

फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करना, एक बेहतरीन टॉपिक है। इससे आपकी गर्लफ्रेंड खुश होंगी, साथ ही उनकी आप में दिलचस्पी भी बढ़ जाएगी। गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए तारीफ करना एक बढ़िया टॉपिक है। हालांकि, तारीफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें कोई बनावटीपन न हो। अगर ऐसा करते हैं, तो महिलाएं दिखावे और बनावटीपन को बखूबी परखना जानती हैं। ऐसा करने से आपका रिश्ता टूट भी सकता है।

4. रोज की परेशानियों पर बात करें

Husband cheating : पत्नी को मन्दिर में छोड़, मेहबूबा को बाइक पर घुमाने गया पति

अगर फोन पर गर्लफ्रेंड से बात करते समय कुछ न समझ आए, तो आप उनसे अपनी या उनकी दिनचर्या के बारे में चर्चा कर सकते हैं। रोज आने वाली समस्याओं को लेकर बात हो सकती है। अगर गर्लफ्रेंड किसी समस्या से परेशान हैं, तो आप उन्हें राय दे सकते हैं। इन बातों से वो आपको अपने परिवार की तरह महसूस करेंगी और अपने दिल की बातें खुलकर कह पाएंगी।

5. फिल्म और टीवी शो के बारे में बात करें

गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते वक्त आप कैजुअल टॉक से शुरुआत कर सकते हैं। फिल्म और टीवी शोज के बारे में बात करना, कैजुअल टॉक का अच्छा टॉपिक हो सकता है। आप गर्लफ्रेंड से उनकी पसंदीदा फिल्मों और शोज के बारे में जान सकते हैं। अगर वो जानना चाहें, तो उन्हें अपनी पसंद भी बता सकते हैं। इसके अलावा, फिल्म की जॉनर और फेवरेट एक्टर-एक्ट्रेस के बारे में बात कर सकते हैं। इन बातों के साथ आप उन्हें मूवी डेट के लिए भी पूछ सकते हैं।

Devar bhabhi affair : पत्नी को नशे की दवाई देकर सुला देता था पति, फिर पहुंच जाता था भाभी के पास

6. अपने सीक्रेट शेयर करें

फोन पर गर्लफ्रेंड से बात करने का एक टॉपिक सीक्रेट शेयर करना भी है। सीक्रेट शेयर करना एक मजेदार टॉपिक है। सबके पास कोई न कोई सीक्रेट होता है और उसे अपनी गर्लफ्रेंड से शेयर करना, उन्हें अपने करीब लाने का अच्छा तरीका है। अगर आप अपने सीक्रेट मजेदार तरीके से बताते हैं, तो वह इसे एंजॉय करेंगी। इसमें आपके स्कूल और कॉलेज के सीक्रेट हो सकते हैं। ध्यान रहें कि अपने पास्ट रिलेशन के सीक्रेट शेयर करने से बचें।

7. अपने परिवार के बारे में बात करें

गर्लफ्रेंड से परिवार के बारे में बात करना, हमेशा से एक हेल्दी टॉपिक रहा है। इससे वह आपको बेहतर तरीके से समझ पाएंगी। आपके पारिवारिक पृष्ठभूमि को जान पाएंगी। साथ ही आपके परिवार के बारे में जान पाएंगी। आप गर्लफ्रेंड से भी उनके परिवार के बारे में पूछ सकते हैं। कोई पारिवारिक समस्या हो, तो सलाह दे सकते हैं। हालांकि, जरूरत से ज्यादा सलाह न दें।

Devar bhabhi affair : पत्नी को नशे की दवाई देकर सुला देता था पति, फिर पहुंच जाता था भाभी के पास

8. अपने ऑफिस के बारे में बात करें

अगर आप गर्लफ्रेंड से लंबी बात करना चाहते हैं, तो उनके साथ ऑफिस की गॉसिप शेयर कर सकते हैं। उन्हें आपकी रोज की बातें जानना अच्छा लगेगा और वो यह भी जान पाएंगी कि दूसरों के साथ आपकी कैसी बॉन्डिंग है। आप दोनों अपने वर्कप्लेस के बारे में बात करके अच्छा कनेक्शन बना सकते हैं। ये बातें आपकी रोज की बातों में शामिल हो सकती हैं। रोज की बातों में हमेशा रोमांस की बातें करना कारगर नहीं होता।

9. अपने सपनों के बारे में बात करें

अगर जीवन को लेकर आपके कुछ सपने हैं, तो यह गर्लफ्रेंड से बात करने का एक अच्छा टॉपिक है। इन सपनों के बारे में बताने के लिए गर्लफ्रेंड से अच्छा कोई शख्स नहीं हो सकता। आपके सपनों को पूरा करने में वो भावनात्मक तौर पर सहयोग दे सकती हैं। साथ ही, वह इन बातों से खुद को स्पेशल भी महसूस करेंगी।

10. पसंदीदा खाने के बारे में बात करें

Devar bhabhi affair : पत्नी को नशे की दवाई देकर सुला देता था पति, फिर पहुंच जाता था भाभी के पास

आपकी गर्लफ्रेंड आपके फेवरेट फूड के बारे में जरूर जानना चाहेंगी। ऐसे में फोन पर बात करते समय आप गर्लफ्रेंड को अपने पसंदीदा खाने के बारे में बता सकते हैं। अगर गर्लफ्रेंड को आपके पसंदीदा खाने के बारे में पता होगा, तो वह कभी भी आपको खाना पकाकर खिला सकती हैं। साथ ही डेट पर जाने पर एक-दूसरे का पसंदीदा खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

11. पसंदीदा जगहों के बारे में बात करें

आप अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते हुए अपनी-अपनी फेवरेट जगहों के बारे में बात कर सकते हैं। आप उनसे पूछ सकते हैं कि उन्हें कैसी जगह जाना पसंद है। ये बातें पता होने से एक-दूसरे को सरप्राइज देना आसान हो जाता है। आप अगला वैलेंटाइन उनके फेवरेट प्लेस पर मना सकते हैं। साथ ही, आप भी अपनी पसंदीदा जगहों के बारे में उन्हें बात सकते हैं।

12. अपनी हॉबी और दिलचस्पी के बारे में बात करें

हर किसी की कोई न कोई हॉबी या किसी खास चीज के प्रति दिलचस्पी जरूर होती है। ये गर्लफ्रेंड से बात आगे बढ़ाने का एक अच्छा टॉपिक है। आप जानने की कोशिश कीजिए कि गर्लफ्रेंड की क्या-क्या हॉबी हैं। अगर उन्हें पेंटिंग पसंद है, तो उनकी पेंटिंग को देखने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। इसी बहाने आप उनसे मिल भी पाएंगे। आप उन्हें अपनी हॉबी के बारे में भी बता सकते हैं।

13. अपने डर के बारे में बात करें

सभी को किसी न किसी चीज से डर लगता है। यह भी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करने का एक अच्छा टॉपिक हो सकता है। आप उन्हें अपने डर से जुड़ा कोई किस्सा भी सुना सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने करीबी दोस्तों के डर के मजेदार किस्से सुनाकर उन्हें हंसा सकते हैं। गर्लफ्रेंड से भी उनके डर के बारे में जानने की कोशिश करें। हो सकता है कि आप दोनों का डर एक ही हो।

Devar bhabhi affair : पत्नी को नशे की दवाई देकर सुला देता था पति, फिर पहुंच जाता था भाभी के पास

News Hub