Delhi घूमने आए हैं तो इन टेस्टी फेमस स्ट्रीट फूड्स को न करें मिस, सेलिब्रिटीज के भी हैं फेवरेट
HR Breaking News : (Famous Street Foods) स्ट्रीट फूड्स के शौकिनों के लिए आज की खबर बड़े काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां के स्ट्रीट फूड्स का टेस्ट इतना बेस्ट होता है कि लोग एक बार खाने के बाद दोबारा वहां आने की जिद करते है। राजधानी दिल्ली की उन टेस्टी फेमस स्ट्रीट फूड्स (Tasty Famous Street Foods of Delhi) की चर्चा विदेशों तक फैली हुई है। चाहे पराठे वाली गली हो, स्ट्रीट फूड या ब्रांडेड आउटलेट्स—दिल्ली में हर स्वाद का आनंद लिया जा सकता है। आइए खबर में जानते है दिल्ली के इन बेस्ट फेमस स्ट्रीट फूड्स प्लेसिस के बारे में विस्तार से।
1) पराठे वाली गली
खाने की बात हो तो दिल्ली के चांदनी चौक की पराठे वाली गली सबसे पहले जुबान पर आती है। यहां आपको तरह-तरह के पराठे खाने को मिलेंगे, वह भी बेहद कम दाम में। पराठे लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
2) शांति निकेतन
दिल्ली के फेमस फूड हॉटस्पॉट की जगहों में से एक सत्य निकेतन है, जो साउथ कैंपस के पास स्थित है। यहां आपको सुबह से लेकर शाम तक यंगस्टर्स का जमावड़ा देखने को मिलेगा। यहां के मोमोज से लेकर पराठे और मैगी सब बेहद जायकेदार होते हैं।
3) Nehru place
दिल्ली का नेहरू प्लेस मार्केट भी काफी पुराना है। वैसे तो नेहरू प्लेस मार्केट (Nehru Place Market) इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए काफी फेमस है, लेकिन यहां आपको खाने-पीने के भी कई ऑप्शन मिलेंगे। अगर आपको लंच करने का मन है, तो इस मार्केट में मटर पनीर, शाही पनीर और चावल का बेहतरीन स्वाद भी चख सकते हैं।
4) Lajpat nagar
लाजपत नगर भी खाने-पीने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आपको तरह-तरह के फूड आइटम्स (Tasty food items) खाने को मिलेंगे। अगर आप स्ट्रीट साइड फूड के दीवाने हैं, तो यहां एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, यहां कई ब्रांडेड आउटलेट्स भी हैं, जहां जाकर आप टेस्टी फूड का आनंद ले सकते हैं।
5) विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास भी आपको खाने-पीने के एक से बढ़कर एक स्वाद मिलेंगे। खास बात यह है कि यहां स्ट्रीट फूड के कई विकल्प देखने को मिलेंगे। यहीं पर आपको फेमस सुदामा की चाय का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा।
6) Chaat
चाट खाने के शौकिन लोगो के लिए दिल्ली में प्रभु चाट भंडार काफी बेस्ट साबित हो सकता है। यह UPSC भवन के पास स्थित है। उनकी चाट पूरे दिल्ली में मशहूर है।
