home page

Delhi में करना है रातभर इंजॉय तो ये हैं बेस्ट जगहें, शाम होते ही हो जाता है माहौल रंगीन

Delhi Nightlife : देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे नाइट क्लब है जहां रात गुजारना आपके लिए एक यादगार रात बन सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली की उन बेस्ट नाइटलाइफ प्लेसिस के बारे में जहां शाम होते ही माहौल काफी रंगीन हो जाता है। अगर आप दोस्तों के साथ वीकेंड पर मस्ती करना चाहते हैं तो दिल्ली की ये हैं जगहें बेस्ट है।
 | 
Delhi में करना है रातभर इंजॉय तो ये हैं बेस्ट जगहें, शाम होते ही हो जाता है माहौल रंगीन

HR Breaking News : (Delhi Best Clubs) यह बात किसी से भी नहीं छिपी कि देश की राजधानी दिल्ली की नाइटलाइफ काफी ज्यादा मस्त है। यहां ऐसे बहुत सारे क्लब एंड रेस्टोरेंट हैं, जहां आप अपने पार्टनर वन या फिर अपने दोस्तों के साथ पूरी रात पार्टी कर सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में नाइटलाइफ (Nightlife in Delhi NCR) का मजा लेने के लिए कई फेमस क्लब हैं। 

 


दिल्ली जिमखाना क्लब, प्लेबॉय क्लब और किट्टी सू सबसे पॉपुलर क्लबों (Most Popular Clubs) में शामिल हैं। इनके अलावा भी कई नाइट क्लब और सोशल क्लब हैं, जो पार्टी और एंटरटेनमेंट के लिए बेहतरीन हैं। अगर आप दोस्तों के साथ वीकेंड पर मस्ती करना चाहते हैं तो दिल्ली की ये हैं जगहें बेस्ट है।


दिल्ली का प्लेबॉय क्लब (playboy club of delhi) एक मशहूर नाइट क्लब है। जो शानदार माहौल और जोश से भरी पार्टियों के लिए जाना जाता है। यह जगह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और यहां देर रात तक भीड़ देखने को मिलती है। क्लब में रात 3 बजे तक पार्टी की जा सकती है। यहां टेस्टी खाना, धमाकेदार म्यूजिक और शानदार माहौल हर किसी को पसंद आता है। जो इसे पार्टी के लिए बेस्ट बनाता है।


किट्टी सू दिल्ली का एक प्रसिद्ध नाइट क्लब (famous night club in Delhi) है। जिसे उसकी शानदार क्लबिंग अनुभव और बेहतरीन संगीत के लिए जाना जाता है। यह भारत का एकमात्र क्लब है जिसे डीजे मैग की दुनिया के शीर्ष 100 क्लबों की सूची में शामिल किया गया है। यह क्लब पार्टी प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है और दिल्ली के सबसे बेहतरीन नाइट क्लबों में से एक माना जाता है।

 

 


दिल्ली के लोधी में स्थित The Electric Room एक लोकप्रिय क्लब है। जो अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों और लाइव संगीत के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी दिल्ली में कई नाइट क्लब हैं जो युवाओं को आकर्षित करते हैं। यहां पार्टी, डांस और म्यूजिक का शानदार अनुभव मिलता है।


दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 3 में स्थित लिट बार एंड रेस्टोरेंट (Lit Bar and Restaurant) नाइटआउट के लिए बेहतरीन जगह है। यहां का स्मोकी बार, हल्की लाइट और सिंपल डेकोरेशन लोगों को बहुत पसंद आता है। कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड टेस्टी होता है। खासतौर पर 'गोट पनीर बॉल्स' और 'पोर्क बेली बाओ' म्यूजिक भी माहौल को और खास बना देता है।