home page

Delhi के बाजारों में नहीं, इन मॉल्स में मिल रहा काफी सस्ता सामान, आ गई बंपर छूट, थोड़े पैसों में भर लाएं बैग

Delhi shopping Place : अक्सर जब भी सस्ते में खरीदी करने की बात आती है तो लोगों के मन में दिल्ली के बाजारों का ही ख्याल आता है। लेकिन दिल्ली के अलावा इन मॉल्स (malls in delhi) में भी काफी सस्ते में समान मिल जाता है। इन मॉल में आप थोड़े से पैसों में ही बैग भरकर समान खरीद सकते हैं।

 | 
Delhi के बाजारों में नहीं, इन मॉल्स में मिल रहा काफी सस्ता सामान, आ गई बंपर छूट, थोड़े पैसों में भर लाएं बैग

HR Breaking News - (Markets In Delhi) अगर आप सस्ते में खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि दिल्ली (delhi market) में कई ऐसे मॉल भी है जहां से आप काफी कम कीमत में ही सोने की खरीदी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन बाजारों के बारे में।

नेक्सस सिलेक्ट सिटी मॉल-

नेक्सस सिलेक्ट सिटी वॉक दिल्ली का सबसे बड़ा मॉल बनकर सामने आ रहा है। दिल्ली के सबसे वीआईपी इलाके साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल लगभग 13 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। हर साल यहां पर दिवाली (Diwali 2025) नजदीक आते ही अलग-अलग ब्रांड पर 30 से 40 प्रतिशत तक छूट मिल जाती है। इस बार जीएसटी कम होने के कारण लोगों सीधे तौर पर यहां से शॉपिंग करने का लाभ मिलेगा। यहां पर आपको सभी तरह के ब्रांड मिल जाएंगे।

अम्बिएंस मॉल वसन्त कुंज-

शॉपिंग के बारे में बात करें तो अम्बिएंस मॉल वसन्त कुंज की बात ना हो तो ऐसा कैसे हो सकता है। यह मॉल दिल्ली एनसीआर के लोगों का सबसे पसंदीदा मॉल है। यहां पर विदेशी और देसी हर तरह के ब्रांड (Ambience Mall Vasant Kunj) मिल जाते हैं। यहां के शॉपर्स स्टॉप में भी फेस्टिवल सीजन में डिस्काउंट चलता है। आप यहां से घर को सजाने के सामान से लेकर कपड़े, खाने पीने जैसे हर चीज की खरीदारी की जा सकती है।

वेगास मॉल है जबरदस्त-

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 (उत्तर) में स्थित वेगास मॉल भी शॉपिंग के लिए एक दम बेस्ट ऑप्शन है। यह द्वारका सेक्टर 14 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। जोकि मॉल (vegas mall delhi) तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन है। यहां कर आप जमकर शॉपिंग कर सकते हैं क्योंकि यहां कर हर तरह के ब्रांड हैं जैसे इंडियन और विदेशी पॉपुलर ब्रांड भी यहां पर हैं। दिवाली के पास आते ही यहां पर डिस्काउंट और सेल कई ब्रांड पर चलती है।

पैसिफिक मॉल है जबरदस्त-

पैसिफिक मॉल भी दिल्ली के सबसे बेस्ट शॉपिंग मॉल में आता है। ये मॉल दिल्ली के टैगोर गार्डन में स्थित है। यहां पर 300 से ज्यादा शॉपिंग ब्रांड्स हैं। आप यहां सुभाष नगर (Pacific Mall Location) मेट्रो स्टेशन से सीधे पहुंच सकते हैं। दिल्ली पर यहां हर साल कई ब्रांड और स्टोर अपने सामानों पर अच्छा डिस्काउंट देते हैं।

ये है दिल्ली का सबसे लग्जरी-

डीएलएफ एम्पोरियो दिल्ली का सबसे लग्जरी मॉल में शुमार है। ये मॉल नई दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में बसा हुआ है। ये नेल्सन मंडेला मार्ग पर स्थित है। अगर आपका बजट (DLF Emporio) अच्छा है और आपको महंगे आइटम खरीदने का शौक है तो आप यहां जा सकते हैं। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक ब्रांड मिल जाते हैं।