Delhi में इन 5 जगहों पर मिलते हैं सबसे सस्ते काजू-बादाम, दूर-दूर से खरीदने आते हैं लोग
Delhi - सर्दियों का सीजन शुरू होने वाला है, अगर इस दौरान ड्राई फ्रूट्स (dryfruits) की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए कई बेहतरीन बाजार हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में, आप दिल्ली के कुछ खास बाजारों में जाकर अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं... दूर-दूर से खरीदारी करने आते है लोग यहां पर-
HR Breaking News, Digital Desk- (Winter Shopping) सर्दियों का सीजन शुरू होने वाला है, अगर इस दौरान ड्राई फ्रूट्स (dryfruits) की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए कई बेहतरीन बाजार हैं। यहां आपको किफायती दामों में कपड़े, घर की सजावट का सामान और खाने-पीने की चीज़ें भी मिल सकती हैं।
सर्दियों के मौसम में, आप दिल्ली के कुछ खास बाजारों में जाकर अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं। इसमें सबसे पहला नाम खारी बावली बाजार का आता है, जहां पर थोक के भाव में ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं। (Delhi ki sabse sasti market)
खारी बावली बाजार-
दिल्ली-एनसीआर में ड्राई फ्रूट्स (dry fruits) के लिए सबसे बड़ा बाजार खारी बावली है। सर्दियों के मौसम में खरीदारी के लिए यह जगह सबसे उत्तम मानी जाती है क्योंकि यहां ड्राई फ्रूट्स अच्छी क्वालिटी और किफायती दामों में मिलते हैं। आप यहां 100 से 2000 रुपये तक की कीमतों में बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश, और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं। थोक में खरीदने पर ये और भी सस्ते पड़ते हैं। यह बाजार ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ मसालों और अन्य खाद्य पदार्थों के लिए भी जाना जाता है। (kari bawali market)
सदर बाजार-
दिल्ली का सदर बाजार (sadar bazaar) भी थोक के सामान के लिए जाना जाता है। यहां बाकी सामान के साथ ड्राई फ्रूट्स भी किफायती दाम में मिल जाते हैं। हालांकि यहां पर ड्राई फ्रूट्स की शॉपिंग थोक में करने के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि यहां से ज्यादातर व्यापारी ड्राई फ्रूट्स खरीदते हैं। अगर आप बड़ी मात्रा में खरीदारी करना चाहते हैं तो उससे यहां पर काफी रुपये बचाए जा सकते हैं।
तिलक नगर-
सस्ते ड्राई फ्रूट्स के बाजार में चौथा नाम आता है तिलक नगर बाजार का। यहां पर हर तरह की क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं। वेस्ट दिल्ली का यह बाजार स्थानीय दुकानों और थोक विक्रेताओं के लिए जाना जाता है। यहां अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स उचित दामों में मिलते हैं। इस बाजार में 600 से 1000 रुपये प्रति किलो (क्वालिटी के हिसाब से) से शुरू हो जाते हैं। (delhi tilak nagar market)
चांदनी चौक-
चांदनी चौक (chandani chowk) एक बहुत बड़ा मार्केट है। जिसमें कपड़ों के अलावा ड्राई फ्रूट्स के लिए भी कई बड़ी दुकानें हैं, जहां पर कम दाम में ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा चांदनी चौक का इलाका मसालों के लिए भी काफी मशहूर है। यहां पर दुकानों के हिसाब से रेट तय होते हैं, जिनके सामान की क्वालिटी में भी अंतर हो सकता है। इस बाजार में भी थोक और रिटेल के भाव में ड्राई फ्रूट्स खरीदे जा सकते हैं।
