Delhi के इन बाजारों में मिलता है सबसे सस्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, 100-100 रुपये में मिल जाते है गीजर और हीटर
HR Breaking News : देश की राजधानी दिल्ली में कई फेमस बाजार है जिनके चर्चे विदेशों तक फैले हुए हैं। अगर आप भी सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक हब (electronic hub) की खोज कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां आपको इलेक्ट्रॉनिक का हर एक आइटम मिल जाएगा वो भी बेहद कम कीमत पर। सबसे खास बात तो यह है कि इन बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के इन सस्ते बाजारों के बारे में विस्तार से।
गफ्फार मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक सामान के रेट
गफ्फार मार्केट (Gaffar Market) को दिल्ली का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब (Delhi Cheapest Electronics Market) कहा जाता है। ये बाजार इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस मार्केट से आप मोबाइल, लैपटॉप, कैमरे ही नहीं बल्कि यहां हीटर और गीजर भी कम दामों में ले सकते हैं। इस मार्केट में आपको फैन हीटर 350 रुपये और ब्लोअर 650 रुपये में मिल जाते हैं।
कोटला मुबारकपुर मार्केट क्यों है खास
दिल्ली की कोटला मुबारकपुर मार्केट (Kotla Mubarakpur Market in Delhi) तकरीबन 60 साल पुरानी है और यह मार्केट भागीरथ पैलेस के बाद दिल्ली की दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मंडी कही जाती है। आपको इस मार्केट में 1000 रुपये से कम में भी आसानी से कई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान कम दाम में मिल जाते हैं।
दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट
आप चाहे तो लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market) भी जा सकते हैं, जहां पर आप कपड़ों और फैशन आइटम्स के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी कम दाम में ले सकते हैं। इस मार्केट में आपको गीजर और हीटर के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। यहां पर आप दुकानदार से मोलभाव कर कीमत ओर भी कम करा सकते हैं।
कहां है भागीरथ पैलेस
दिल्ली-एनसीआर के भागीरथ पैलेस (Bhagirath Palace in Delhi-NCR) को सबसे मशहूर और बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स होलसेल मार्केट कहते हैं। इस मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान थोक भाव पर मिल जाते हैं। अब कुछ ही समय में सर्दियां आने वाली है और अगर आप भी सर्दियों के लिए गीजर और हीटर की खरीदना चाहते हैं तो यह जगह सबसे बेहतर मानी जाती है। चांदनी चौक (Chandni Chowk) मेट्रो स्टेशन से पैदल दूरी पर होने के चलते आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
नेहरू प्लेस मार्केट भी है फेमस
वहीं, ब्रांडेड और लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक्स (Delhi Electronic markket) प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए नेहरू प्लेस सबसे सही जगह है। आप इस मार्केट से कंप्यूटर, मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स के साथ ही हीटर-गीजर के भी नए मॉडल बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि, कई एक चीजों के दाम दाम थोड़े ज्यादा हो सकते हैं।
