देश की राजधानी Delhi में इस जगह मिलता है सबसे सस्ता फर्नीचर, 3-4 हजार में मिल जाएंगे डबल बैड और सोफा
Delhi - घर के इंटीरियर को बेहतर बनाने के लिए फर्नीचर बहुत ज़रूरी होता है. यह न सिर्फ आपके रहने के तरीके को दर्शाता है, बल्कि अच्छी क्वालिटी और ट्रेंडी फर्नीचर घर की खूबसूरती भी बढ़ा देता है. अगर आप नया घर ले रहे हैं या अपने मौजूदा फर्नीचर को नया लुक देना चाहते हैं, तो दिल्ली के एक प्रसिद्ध बाज़ार के बारे में जानें-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) घर के इंटीरियर को बेहतर बनाने के लिए फर्नीचर बहुत ज़रूरी होता है. यह न सिर्फ आपके रहने के तरीके को दर्शाता है, बल्कि अच्छी क्वालिटी और ट्रेंडी फर्नीचर घर की खूबसूरती भी बढ़ा देता है. इसलिए अपने फर्नीचर कलेक्शन को समय-समय पर अपडेट करना ज़रूरी है. अगर आप नया घर ले रहे हैं या अपने मौजूदा फर्नीचर को नया लुक देना चाहते हैं, तो दिल्ली के एक प्रसिद्ध बाज़ार के बारे में जानें. यहां आपको बेहद किफायती दामों में अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर मिलेगा. (Delhi Cheapest Furniture Market)
फ़तेह नगर फर्नीचर मार्केट (Furniture market), जो पश्चिमी दिल्ली में तिलक नगर के पास है, एक छिपा हुआ खजाना है. इस अंडररेटेड मार्केट में आपको फर्नीचर की एक लंबी कतार देखने को मिलेगी. हर दुकान में अलग-अलग तरह के फर्नीचर उपलब्ध हैं. यह जगह न सिर्फ़ फ़र्नीचर के लिए, बल्कि डिज़ाइनर पर्दे (designer curtains) और गद्दे जैसी घर की सजावट की चीज़ों के लिए भी बेहतरीन है. यहाँ आपको सब कुछ उचित मूल्य पर मिल सकता है.
मात्र 4000 में मिलेगा डबल बैड-
पिछले 23 सालों से, रंजीत कुमार वरमानी की फर्नीचर की दुकान 25 साल पुराने इस मार्केट में चल रही है. यहां आपको किफायती दरों पर नया और पुराना, दोनों तरह का फर्नीचर मिलता है. उदाहरण के लिए, एक नया डबल बेड 7,500 रुपये में और सोफा 5,000 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, सेकंड हैंड डबल बेड सिर्फ 4,000 रुपये में मिल जाता है.
इस कीमत में तो आपको नया ब्रांडेड गद्दा भी नहीं मिलेगा. वहीं इस बाजार में आप अपने हिसाब से बैड कस्टमाइज भी करा सकते हैं. वहीं इस मार्केट में आपको फर्नीचर से जुड़ी हर चीज मिल जाएगी. जिसमें बैड,टेबल, सोफा,अलमारी, स्टडी टेबल, चेयर और अन्य आइटम शामिल है. अगर आप 2 बीएचके फ्लैट के लिए यहां से फर्नीचर खरीदते हैं तो मात्र 20 हजार में पूरा समान आ जाएगा.
जानें इस मार्केट का टाइम और लोकेशन-
इस मार्केट के टाइम की बात करें तो यह मार्केट (market) सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुला रहता है. वही इसकी लोकेशन (location) की बात करें तो यह फतेह नगर में स्थित है जिसका नज़दीकी मेट्रो स्टेशन तिलक नगर (tilak nagar metro station) है.
