यह है Delhi के 5 गुमनाम स्टेशन, 99 प्रतिशत दिल्ली वाले भी नहीं जानते होंगे नाम
HR Breaking News : (Railway Stations) भारत देश में कई ऐसे रेलवे स्टेशन है जिनकी चर्चाएं दूर-दूर तक फैली हुई है लेकिन देश में कई रेलवे स्टेशन ऐसे भी हैं जिनके बारे में 90% लोगों को जानकारी नहीं है। जी हां, आज हम जिक्र करने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली में छिपे उन गुमनाम रेलवे स्टेशनों के बारे में जिनकी खुद दिल्ली में रहने वाले लोगों को भी जानकारी नहीं है।
राजधानी दिल्ली के एनडीएलस और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (Old Delhi Railway Station) के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा क्योकि ये दिल्ली के फेमस रेलवे स्टेशन है। इन स्टेशनों से आपको आसानी से ट्रेन मिल जाएगी। आपको बता दे कि राजधानी दिल्ली में वैसे तो कई रेलवे स्टेशन है लेकिन कई स्टेशन ऐसे भी है जिनकी बेहद कम लोगो को जानकारी है। सबसे खास बात तो ये मानी जाती है कि खुद दिल्ली (Delhi News) में रहने वाले लोगो को भी इन स्टेशनों की जानकारी नही है। चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली के पांच रेलवे स्टेशनों के बारे में जो कि गुमनाम है।
1) Sewa Nagar Railway Station
सेवा नगर रेलवे स्टेशन का नाम खुद दिल्ली में रहने वाले (Delhi News) लोगों ने अब तक नहीं सुना होगा। यह नॉर्थ रेलवे के अंतर्गत आता है। यह रेलवे स्टेशन लोधी कॉलोनी में मौजूद है। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन (Jawaharlal Nehru Metro Station) है। लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन (Lajpat Nagar Metro Station) यहां से कुल 1 किमी की दूरी पर स्थित है।
2) Shahdara Railway Station
पुरानी दिल्ली में स्थित शाहदरा रेलवे स्टेशन से भी कम लोग ही आते-जाते हैं। यमुना नदी के तट पर बना शाहदरा स्टेशन ईस्ट दिल्ली का पार्ट है। बता दें कि ईस्ट दिल्ली इस शहर की सबसे पुरानी जगह (oldest place in the city) है। शाहदरा मेट्रो स्टेशन भी रेलवे स्टेशन से मात्र दो मिनट की दूरी पर बना है। आप यहां से किसी भी लोकेशन के लिए आसानी से मेट्रो ले सकते हैं।
3) Daya Basti Railway Station
उत्तरी दिल्ली जिले के अंतर्गत दया बस्ती एक छोटा सा रेलवे स्टेशन (small railway station) है। दया बस्ती रेलवे स्टेशन पर 4 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। बहुत से लोग यहां से ट्रेन पकड़ते हैं। इस रेलवे स्टेशन के सबसे करीब इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (Indralok Metro Station) है, जो चार मिनट की दूरी पर है।
4) Ghevra Railway Station
वेस्ट दिल्ली में बना घेवरा स्टेशन (Ghevra Railway Station) के बारे में आज भी बहुत से लोग नहीं जानते। वेस्ट दिल्ली में स्थित यह रेलवे स्टेशन ग्रीन मेट्रो लाइन (green metro line) पर पड़ता है। मुंडका इंडस्ट्रियल मेट्रो स्टेशन इसके सबसे नजदीक है। इस स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म हैं।
5) Sarai Rohilla Railway Station
दिल्ली में सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। यह स्टेशन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन (Old Delhi Railway Station) से चार किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। इस स्टेशन का कोड DEE है। सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से नजदीकी मेट्रो रेड लाइन पर शास्त्री नगर (Delhi Railway Stations) है, जो रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी दूरी पर है। दिल्ली से पंजाब-राजस्थान, हरियाणा और गुजरात जाने वाली बहुत सी ट्रेनें यहां रूकती हैं। इनमें दुरंतो और एसी ट्रेनें भी शामिल हैं।
