home page

Night Out के लिए मशहूर हैं दिल्ली की ये जगहें, रात में विदेशों जैसी आती है फील

Delhi Best Places For Night Out : दिन की भागदौड़ के बाद हर कोई शाम को अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ एंजॉय करना चाहता है। नाइट आउट के लिए अगर आप अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं। तो आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे। जहां आपको विदेशों जैसे फील जाएगी। दिल्ली की इन जगहों पर नाइट लाइफ एंजॉय करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। 0

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली घूमने-फिरने से लेकर खाने-पीने तक की चीजों के लिए बेस्ट है। इसकी खास बात यह है कि यह शहर दिन में अलग और रात में अलग नजर आता है। कहते हैं न कि अगर आप किसी भी शहर की असल खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं, तो रात में उसे देखने के लिए निकलें। ऐसे ही दिल्ली में भी रात में घूमने का अलग ही मजा है। वहीं कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जो रात में अपने खूबसूरत नजारे से लोगों का मन मोह लेता है।


दिल्ली (Delhi Places) में कुछ लोगों को दिन में घूमना पसंद होता है, तो किसी को रात के समय में दिल्ली की खूबसूरती को निहारना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप रात के समय में दोस्तों या गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ हैंगआउट (Hangout) करने के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आप दिल्ली (Delhi) की इन जगहों पर रात के समय में जा सकते हैं।


रात में करना चाहते हैं हैंगआउट, दिल्ली की ये जगहें है बेस्ट

Chandi Rate : सोना तो सोना! चांदी के भी बढ़ रहे है दाम, जान लें क्या है कारण, कहां से आ रही डिमांड?


इंडिया गेट (India Gate)


दिल्ली (Delhi) में रात में घूमने वाली जगहों में सबसे पॉपुलर इंडिया गेट है। यहां आप बिल्कुल फ्री में घूम सकते हैं। रात (Night Out) के समय में लाइट्स के बीच में इंडिया गेट का नजारा ही कुछ अलग होता है।


पंडोरा रोड (Pandora Road)


अगर आप फूड लवर्स (Food Lovers) हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यह सुबह से लेकर रात तक खुली रहती है और खासबात तो यह है कि यहां लोगों की भीड़ किसी समय में कम नहीं होती है।

जामा मस्जिद (JAMA Masjid)


पूरे भारत में इस्लामी शक्ति का एक प्रतीकात्मक संकेत माना जाने वाला जामा मस्जिद रात के नजारे के साथ-साथ खाने के लिए भी जाना जाता है। यहां खाने की एक से बढ़कर एक चीजें मिलती हैं। रात के समय में यहां अलग ही सुकून मिलता है।


लाल किला (Red Fort)


एक ऐतिहासिक स्मारक (Historical Monument) के रुप में जाना जाने वाला लाला किला दिल्ली के नजारों की शान बढ़ाने वाली जगहों में से एक है। इसे देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक देश-विदेश से दिल्ली आते हैं। रात के समय यहां पर लाइट एंड साउड शो का आयोजन होता है, जिसे देखने का अलग ही एक्सपीरियंस होता है।

बंगला साहिब (Bangla Sahib)


दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) में स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा भी पूरी रात खुला रहता है। यहां आप अकेले या फिर फैमिली और दोस्तों के साथ भी आ सकते हैं। यह जगह शांति से समय बिताने के लिए बहुत ही अच्छी है। यहां की पॉजिविटी लोगों को अपनी तरह आकर्षित करने के साथ ही एक अलग तरह का सुकून देती है।

Whiskey : अधिकतर लोग नहीं जानते शराब पीने का भी होता है सही तरीका


मुरथल (Murathal)


यह जगह दिल्ली से कुछ दूर हरियाणा में हैं, लेकिन ये दिल्ली के लोगों का फेवरेट स्पॉट है। यहां आप रात में फैमिली के साथ खाने का मजा ले सकते हैं, दोस्तों के साथ नाइट आउट कर सकते हैं।