home page

tips to keep kitchen cool : अब गर्मियों में खाना बनाते वक्त नही बहेगा पसीना, किचन को ठंड़ा रखने के लिए करें ये 5 काम

How to keep kitchen cool in summer : गर्मियों में हाल बेहाल होना तय है। इस बार की तपती गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में एसी का इस्तेमाल करते है। लेकिन अगर हम किचन की बात करें तो यहां खाना बनाते वक्त महिलाओं का हाल बेहाल हो जाता है। किचन में कोई एसी पंखा नही होता (kitchen tips) है। लेकिन अगर हम कहें कि अब महिलाओं को खाना बनाते वक्त इन समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा तो...जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हे जिन्हे आजमाकर आप इस समस्या का हल कर सकते है। 
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो) : खाना हर रोज की जरूरत है इसके बिना किसी का काम नही चलतरा है। गर्मियों के मौसम (summer season) में घर का एक हिस्सा ऐसा होता है जिसमें कोई नहीं जाना चाहता। वह है किचेन। लेकिन, खाना बिना खाए भी रहना संभव नहीं है। ऐसे में महिलाओं को किचन (kitchen cooling tips in hindi) में ना चाहते हुए भी जाना पड़ता है। गैस चूल्हे के पास घंटों खड़े होकर सब्जी, रोटी, पराठे, दाल, चावल हर कुछ बनाना होता है। घर के लोगों की फरमाइश पूरी करनी होती है। टप-टप पसीना माथे से 15 मिनट के अंदर टपकना शुरू हो जाता है। 


किचन में जाने वाले हर व्यक्ति का यही हाल इन दिनों है। ऐसे में कैसा हो जब आप किचेन में जाएं और वहां खाना बनाते समय आपको बहुत अधिक गर्मी ना लगे? इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। इन टिप्स को आजमाकर देखें आपको कम से कम किचेन में रहना होगा और गर्मी से भी बचाव होगा।

गर्मी में किचन को ठंडा रखने के 5 तरीके

1. कुछ महिलाएं 12 से 2 बजे दिन में किचन में खाना बनाने के लिए जाती हैं। इस समय धूप काफी तेज होता है जिससे घर के अंदर भी काफी गर्मी बढ़ जाती है। अब किचन में तो एसी, कूलर लगा नहीं होता। ऐसे में बेहतर है कि आप गर्मी में खाना बनाने के समय में थोड़ा बदलाव लाएं। यदि आप दिन भर में तीन बार भोजन बनाती हैं तो कोशिश करें कि सारे काम सुबह में ही निपटा लें। आप बाद में खाते समय दिन और रात के लिए बनी सब्जी, चावल, दाल आदि को गर्म करके खाएं। इससे आपको बार-बार किचने (kitchen tips) में नहीं जाना पड़ेगा।


2. गर्मी के दिनों में तपती गर्मी से बचने के लिए आसान और झटपट बनने वाली चीजें बनाएं। बहुत अधिक तेल-मसाले वाली चीजें समर सीजन में खाना भी अनहेल्दी है। ऐसे में वे ही चीजें बनाएं जिसमें अधिक समय ना लगे। सिंपल व्यंजन चुनें, जो कम मेहनत, बिना किसी तकनीक और प्रक्रियाओं के बन जाए।


3. हर महिला ये अच्छे से जानती है कि गर्मी में सबसे ज्यादा गैस चूल्हे (gas stove) के पास खड़े होकर खाना बनाने में जान जाती है। ऐसे में आप उन रेसिपी को बनाएं जिनमें देर तक गैस चूल्हे के पास ना खड़ा होना पड़े। मिनिमम कुकिंग डिशेज को ट्राई करें। इससे आपका रूटीन चीजों से हटकर कुछ अलग भी खाने को मिलेगा। फल, सलाद, जूस, हल्की और उबली हुई चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये आसानी से पच भी जाएंगे और शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी नहीं होगी।

4. एक उपाय ये भी है कि आपको जो भी बनाना हो उसके लिए सामग्री पहले ही इकट्ठा कर लें। सब्जियों को काट लें। मसाले तैयार कर लें। ये सब काम आप रात में सोने से पहले थोड़ा समय निकाल कर करें या फिर सुबह कर लें। 12 बजे जब आप किचन में जाएंगे खाना बनाने तो इन सब कामों में भी अधिक समय लगता है। देर तक किचन में खड़े रहने से फिर गर्मी लग (kitchen cooling tips) सकती है। शरीर की सारी एनर्जी पसीने के साथ निकल जाएगी।


5. अगर आपके किचन में एग्जॉस्ट फैन (exhaust fan in kitchen) और चिमनी लगी है तो इनका जरूर इस्तेमाल करें। इससे खाना बनने के दौरान उठने वाला धुंआ, भाप, तेल-मसाले की गंध निकल जाएगी। किचन की खिड़कियों को खोल दें। 


इससे हवा क्रॉस वेंटिलेट (air cross ventilate) होगी, जिससे नमी, गंदगी और गंध किचन के अंदर नहीं जमा होंगी। परिणामस्वरूप, जब भी आप रसोई के अंदर कदम रखेंगे तो आपको साथ-सुथरा, ठंडा और गंध-मुक्त अनुभव होगा।