Tourist Place In Rajasthan : सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान की ये जगहें, यहां की शांति जीत लेती है हर किसी का दिल
HR Breaking News : (Rajasthan Tourist Place) भारत देश में घूमनें लायक कई जगहें है। भारत की सुंदर जगहों पर घूमनें के लिए लोग विदेशों से आते रहते है। बात की जाएं राजस्थान शहर की तो यहां घूमने के लिए बहुत सी जगहें है। राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। गुलाबी ठंड में यहां की यात्रा और भी आनंददायक हो जाती है। राजस्थान को सुंदरता की क्वीन कहा जाता है। अगर आप भी इन दिनों घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप राजस्थान (Rajasthan Tourism) की इन शानदार जगहों पर जा सकते है जहां जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आइए जानते हैं राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप इस गुलाबी ठंड में घूमने के लिए जा सकते हैं और अपने जीवन को यादगार बना सकते हैं।
Jaipur
राजस्थान की राजधानी जयपुर (beautiful places in Jaipur) शहर अपने गुलाबी रंग के घरों और हवेलियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। जयपुर शहर (Tourist Places in Rajasthan) को राजपूताना शान और शौर्य की मिसाल कहा जाता है। जयपुर का हवा महल अपनी अनोखी संरचना के लिए प्रचलित है। जयुपर सिटी पैलेस राजसी ठाट-बाट का प्रतीक है, यहां का जंतर मंतर (Rajasthan Tourist Place) यहां कि ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है।
Udaipur
उदयपुर को आज कौन नहीं जानता है। उदयपुर को राजस्थान का सबसे रोमांटिक शहर (most romantic city) माना जाता है। उदयपुर को अपनी खूबसूरत झीलों और शानदार महलों के लिए जाना जाता है। सिटी पैलेस से झील और पूरे शहर का नजारा साफ ही दिखाई पड़ता है। संकरी गलियों में घूमना, बागोर की हवेली में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखना उदयपुर को यादगार बनाता है।
Jodhpur
आप चाहे तो राजस्थान में जोधपुर (Best Place To Visit In Jodhpur)जा सकते हैं, जो अपने नीले रंग के मकानों और विशाल किले के चलते 'ब्लू सिटी' और 'सन सिटी' के नाम से जाना जाता है। राजस्थान के जोधपुर में मेहरानगढ़ किला शहर से सैकड़ों फीट ऊपर एक चट्टान पर यह बना हुआ है और ये दुनिया के बड़े किलों में से एक कहा जाता है। किले से पूरे नीले शहर का नजारा मंत्रमुग्ध कर देता है।
Jaisalmer
जैसलमेर तो ऐसे लगता है, जैसे ये किसी फेयरी टेल से निकल कर आया हो। जैसलमेर (Jaisalmer Tourist spot) के पीले बलुआ पत्थर से बने महल और हवेलियां सूरज की रोशनी में सोने की तरह शाइन करते हैं, इसलिए इसे 'गोल्डन सिटी' (golden city) कहकर पुकारा जाता है। जैसलमेर किला दुनिया के चुने हुए लायक किलों में से एक है। यहां पर बनी पटवों की हवेली और सालिम सिंह की हवेली की नक्काशी देखने लायक है।
पुष्कर
अजमेर के पास मौजुद पुष्कर (peaceful and holy city) एक पवित्र शहर है। पुष्कर शहर भगवान ब्रह्मा के एकमात्र मंदिर के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। पुष्कर झील के चारों ओर बने 52 घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते हैं और पूजा-अर्चना करने के लिए लोग आते हैं। पुष्कर की संकरी गलियों में बने मंदिर, साधुओं की उपस्थिति और शांत वातावरण लोगों को अलग ही सुकून देता है। पुष्कर शहर रंग-बिरंगे कार्यक्रमों और ऊंटों की दौड़ के लिए जाना जाता है।
