home page

UP Famous Cities: उत्तर प्रदेश के ये 5 शहर है सबसे फेमस, विदेशों से भी घूमने आते हैं लोग

UP Famous Cities - अगर आप भी घूमने के शौकिन है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आज हम आपको अपनी इस खबर में उत्तर प्रदेश के पांच सबसे फेमस शहरों के बारे में बताने जा रहे है। जहां पर विदेशों से भी लोग घूमने आते है। ऐसे में आप भी एक बार जरूर करें ट्राई।  
 | 
UP Famous Cities: उत्तर प्रदेश के ये 5 शहर है सबसे फेमस, विदेशों से भी घूमने आते हैं लोग

HR Breaking News, Digital Desk- उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। यहां के कई शहर पर्यटन के लिहाज से विश्व प्रसिद्ध हैं। विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तर प्रदेश जरूर आते हैं। यहां दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल है, तो वहीं भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी भी है। मथुरा-वृंदावन की गलियों में देश विदेश के पर्यटक रोमांचक सफर का आनंद लेते हैं। संगम नगरी प्रयागराज से लेकर ऐतिहासिक शहर झांसी भी है।

नवाबों की नगरी लखनऊ तो प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या भी है। बौद्ध तीर्थ स्थल कुशीनगर और बौद्ध स्थल सारनाथ भी है। यहां आपको उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय शहरों के बारे में बताया जा रहा है। इन शहरों में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल स्थित हैं। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर और यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में।

आगरा-

ताज नगरी आगरा उत्तर प्रदेश का ही नहीं, बल्कि भारत के सबसे मशहूर शहरों में शामिल हैं। आगरा का जिक्र आते ही सबसे पहले ताजमहल का नाम आता है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण कराया था। सफेद संगमरमर से बना ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। ताज के दीदार के लिए विदेशों से लोग आते हैं। ताज के अलावा आगरा में पुराना किला, मुगल गार्डन समेत कई ऐतिहासिक इमारतें हैं।

वाराणसी-

भारत के वाराणसी शहर को दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में माना जाता है। वाराणसी गंगा तट पर स्थित हिंदुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा पवित्र शहर है। यहां स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। बनारस गंगा घाटों, मंदिर, घुमावदार गलियों के लिए जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती, अस्सी घाट, भारत माता मंदिर, बीएचयू परिसर काफी प्रसिद्ध है।

मथुरा-

भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में है। मथुरा शहर भारतीयों के साथ ही विदेशियो में भी लोकप्रिय है। यहां कृष्ण जन्म भूमि, द्वारिकाधीश मंदिर, कुसुम सरोवर, गोवर्धन पर्वत और कई अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए देश विदेश से लोग आते हैं।

अयोध्या-

राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू होते ही अयोध्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। अयोध्या श्री राम की जन्म स्थली है और धार्मिक आस्था से जुड़ा पवित्र स्थान है। यहां आपको कई मंदिरों के दर्शन का मौका मिलता है। राम लला मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, राजकोट, कनक भवन मंदिर, त्रेता के ठाकुर, मोती महल को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।

प्रयागराज-

संगम नगरी प्रयागराज उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यहां हर 12 साल में विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले का आयोजन होता है, जिसमें विदेशों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं। यहां यमुना, गंगा और सरस्वती, इन तीनों नदियों का मिलन होता है।