hrbreakingnews.com

UP में है दिल्ली से भी सस्ती मार्केट, 100 रुपये में मिलते हैं कुर्तियां और शर्ट

UP - कपड़ों की शॉपिंग करना सबको अच्छा लगता है, इसलिए हम अक्सर दोस्तों या बहन के साथ जाते हैं। हम ट्रेंडी कुर्ती और शर्ट खरीदते हैं ताकि उन्हें खास दिनों या ऑफिस में पहन सकें। इस बार शॉपिंग के लिए आप गाजियाबाद की इस मार्केट में घूम सकती हैं... यहां 100 रुपये में मिलते हैं कुर्तियां और शर्ट-

 
UP में है दिल्ली से भी सस्ती मार्केट, 100 रुपये में मिलते हैं कुर्तियां और शर्ट

HR Breaking News, Digital Desk- (UP) कपड़ों की शॉपिंग करना सबको अच्छा लगता है, इसलिए हम अक्सर दोस्तों या बहन के साथ जाते हैं। हम ट्रेंडी कुर्ती और शर्ट खरीदते हैं ताकि उन्हें खास दिनों या ऑफिस में पहन सकें। इस बार शॉपिंग के लिए आप गाजियाबाद की गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market, Ghaziabad) घूम सकती हैं। यह जगह खास है क्योंकि यहां आपको ये ट्रेंडी कुर्ती और शर्ट केवल 100 से 300 रुपये की सस्ती कीमत में मिल जाएंगी।

गांधी नगर मार्केट से करें कुर्तियों की शॉपिंग-

आप इस मार्केट से जाकर कुर्तियों की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको 100 से 300 रुपये में फैंसी और सिंपल डिजाइन वाली कुर्तियां मिल जाएंगी। जिसे आप अपने ऑफिस या घर की पूजा में पहनकर जा सकती हैं। साथ ही, इस तरह की कुर्तियां आपको अलग-अलग प्रिंट और डिजाइन में मिल जाएगी। (Shop for kurtis from Gandhi Nagar Market)

 

 गांधी नगर मार्केट से खरीदें शर्ट-

मार्केट से आप ऑफिस या रोजाना पहनने के लिए शर्ट को खरीदकर वियर कर सकती हैं। शर्ट आपको 100 से 300 रुपये में अलग-अलग पैटर्न में मिल जाएगी। जिसे आप पैंट या जींस के साथ वियर कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ अलग डिजाइन वाली शर्ट पहनने को मिल जाएगी। (Buy shirts from Gandhi Nagar Market)

 

गाजियाबाद की गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market, Ghaziabad) आप अपनी कार या ऑटो से जा सकते हैं। आप चाहें तो यहां पर पहुंचने के लिए बस भी ले सकते हैं। पुराने गाजियाबाद जाने वाली बस गांधी नगर होते हुए जाती है। इसके बाद आपको पैदल 10 मिनट जाकर मार्केट (market) के अंदर पहुंचना पड़ेगा। ऐसे में आप पैदल इस मार्केट को एक्सपलोर कर सकती हैं। बस आपको सही समय पर पहुंचकर मार्केट से शॉपिंग करनी है, ताकि आप सही फैब्रिक को चूज कर सके।

शर्ट हो या कुर्तियां हर कपड़े को खरीदते समय आप इसके फैब्रिक (fabric) और प्रिंट (print) का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि आउटफिट डिजाइन (outfit design) तभी अच्छा लगता है, जब इसमें सही प्रिंट किया गया है। मार्केट में इस चीज का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। साथ ही, आपको बार्गेनिंग करवानी भी आनी चाहिए, ताकि आप सस्ते में अच्छे कपड़े खरीद पाएंगी।