home page

UP Markets : इस बाजार में मिलती हैं सबसे सस्ती बनारसी साड़ियां, दाम सुनकर ही हो जाएगा दिल खुश

UP Markets : त्योहारो के सीजन में तो महिलाओं को शापिंग का अलग ही जोश छा जाता है। महिलाओं को बनारसी साड़ियां भी काफी पसंद आती है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में बनारसी साड़ियों की शापिंग का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप बेहद सस्ते में बनारसी साड़ियों (Banarasi saree) की खरीददारी कर सकती है। 

 | 
UP Markets : इस बाजार में मिलती हैं सबसे सस्ती बनारसी साड़ियां, दाम सुनकर ही हो जाएगा दिल खुश

HR Breaking News : (UP News) अब कुछ ही दिनों में फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है और इस फेस्टिवल सीजन में महिलाओं को नई साड़ी और ज्वेलरी का खूब शौक होता है। अगर आप भी फेस्टिवल सीजन के लिए साड़िया खरीदने के लिए या फिर शादी ब्याह के लिए साड़ी खरीदने का सोच रही है तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आज हम आपको इस खबर में ऐसे मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां सबसे सस्ती बनारसी साड़ियां (banarasi saree ka sasta bajar) मिलती है।

 

 

बनारसी साड़‍ियों की मंडी


आप जानते ही है कि वाराणसी (वाराणसी ) अपनी ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए विश्वभर में विख्यात है। बता दें कि यहां बनारसी साड़‍ियों की दुकानें नहीं बल्कि मंडी हैं। यहां पर बनारसी साड़ी की मंडियों (Banarasi saree markets) का इतिहास राजा बनारस के समयकाल का है।

बनारस के चौक क्षेत्र में जो कुंज गली, रानी कुआं, गोलघर, सती चौतरा मौजुद है वहां  और इसके आसपास छोटे-छोटे मोहल्‍लों में कुल मिलाकर लगभग 1500 दुकानें हैं। आप इन संकरी गलियों में असली बनारसी साड़ी लेने के साथ ही सस्‍ती और बेहतरीन साड़‍ियां भी खरीद सकते हैं। बता दें कि  बनारस की कुंज गली का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। 

कितना पुराना है इस मार्केट का इतिहास


बनारस की कुंज गली राजा बनारस के समय स्‍थापित की गई थी ओर आज भी इस गली में 200 से ज्‍यादा बनारसी साड़‍ियों (Wholesale Banarasi sarees Varanasi) की दुकानें हैं। इस गली में होलसेल और रिटेल दोनों तरह की दुकानें हैं। यहां के दुकानदार बुनकरों की बनाई साड़‍ियों को सीधे लाकर बेच देते हैं। अगर आप भी वाराणसी जाने का प्लान कर रहे हैं तो बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन के बाद चौक क्षेत्र की इन साड़ी मंडियों पर भी जा सकते हैं। 


बनारस की कुंज गली में महिलाओं की भीड़ 


सारा साल बनारस की कुंज गली (Kunj Gali Varanasi) में महिलाओं की भीड़ जुटी रहती है। आप इस गली में बनारसी साड़‍ियों के एक से बढ़कर एक डिजाइन सस्‍ते दामों में खरीद सकते हैं। आप चाहे तो यहां से लेटेस्ट डिजाइनर बनारसी साड़ी थोक में भी खरीद सकते हैं। आपको इस मार्केट में बनारसी साड़ी केवल 500 रुपये से मिलना शुरू हो जाएगी। शाही ब्‍याह के लिए यहां से साड़ी खरीदना आपके लिए बेस्ट हो सकता है।


इन मार्केट में भी कर सकते हैं विजिट


कुंज गली ही नहीं आप चाहे तो जुलैया मार्केट (Juliya Market) से भी बनारसी साड़िया (Authentic Banarasi sarees) खरीद सकते हैं। यहां बनारसी साड़‍ियों का खास बाजार है। आपको इस मार्केट में 10 हजार से ज्‍यादा मॉडर्न और ट्रेडिशनल बनारसी साड़‍ियां म‍िल जाएंगी।  इसके साथ ही दशाश्‍वमेघ घाट पर 2 हजार रुपये से शुरू होकर लाखों की रेंज में बनारसी साड़‍ियां आपको सस्ते में मिल जाएंगी। यहां बनारसी साड़ी ही नहीं बल्कि सूट, लहंगे, दुपट्टा और गाउन खरीद सकते हैं। 

कहां से खरीद सकते हैं रेशम की साड़ी 


बनारस की बनारसी रेशम साड़ी (Cheapest Banarasi Saree) महिलाओं के बीच खूब प्रचलित है। यह साड़ी सोने-चांदी के ब्रोकेड या जरी के काम, रेशम और कढ़ाई के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। अगर आप रेशम की साड़ी लेना चाहते हैं तो विश्‍वनाथ मार्केट में म‍िल जाएगी।

बता दें कि अंबानी परिवार भी बनारसी साड़ी का दीवाना है। नीता अंबानी बनारसी साड़ी (Handmade Banarasi sarees ) खरीदने वाराणसी तक जाती हैं। अपने बेटे की शादी में भी नीता अंबानी ने यहां से 50 से 60 लक्‍खा बूटी साड़‍ियां खरीदी थीं।