home page

UP News : उत्तर प्रदेश के इस शहर में मिलते हैं दिल्ली से भी सस्ते कपड़े, सप्ताह में एक ही दिन लगती है बाजार

Cheap Market in UP : जब भी बात सस्ते कपड़ों की खरीदी करने की होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले दिल्ली का ही ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यूपी (UP Markets) में एक ऐसा बाजार भी है जहां पर आपको दिल्ली से भी सस्ते कपड़े मिल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये बाजार सप्ताह में एक ही दिन लगता है। 

 | 
UP News : उत्तर प्रदेश के इस शहर में मिलते हैं दिल्ली से भी सस्ते कपड़े, सप्ताह में एक ही दिन लगती है बाजार

HR Breaking News (Cheap Market) अगर आप सस्ते में कपड़ों की खरीदी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश (Cheap Market in UP) के एक ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही शानदार क्वालिटी के कपड़े मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 


यहां पर लगता है सबसे सस्ता बाजार 

 

प्रयागराज के कटरा में मंगलवार को कपड़ों की बाजार लगती है। यहां पर आपको सबसे सस्ता कपड़ा मिल जाता है। इस दिन प्रयागराज (Cheap Market in Prayagraj) की सभी बड़ी दुकानों में भारी संख्या में कपड़ों को बेचने की कोशिश रहती है। खास बात तो ये है कि कटरा में लगने वाली यह बाजार 50 साल से ज्यादा पुरानी है। यहां पर हर मंगलवार को कटरा मार्केट बंद रहता है।


इस कटरा बाजार की सड़कों पर कपड़े, जूते, चप्पल, सलवार-सूट (Best Place for Shopping in UP) एवं अन्य महिलाओं के सामानों का मेला लगा रहता है। यहां पर हजारों की संख्या में महिलाएं और लड़कियां दोपहर 2:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक सामानों की खरीददारी करने के लिए आ जाती है।


इस रेट मिलते हैं कपड़ों

कटरा में लगने वाली मंगलवार को बाजार का इंतजार प्रयागराज (Prayagraj Market) ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों वाली महिलाओं को भी रहता है। यहां पर हर मंगलवार को हजारों की संख्या में आने वाली महिलाएं सस्ते दामों में अपने मनपसंद के सामान की खरीददारी करने के लिए पहुंचती है।


सिर्फ इतने रुपये में मिल जाएगी टी-शर्ट

यहां पर मिलने वाले कपड़ों में जहां मात्र 50 से शुरू होकर 300 रुपए तक टी-शर्ट एवं शर्ट मिल जाती है तो वहीं दूसरी ओर 90 रुपए से लेकर 300 रुपए तक लोअर मिल जाते हैं। इसके अलावा इन महिलाओं के पास जींस, शर्ट, (Prayagraj Market For Cheap Shopping) प्लाजो, सलवार-सूट एवं कुर्ती खरीदने के बेहतरीन ऑप्शन मौजूद होते हैं, जोकि आपको काफी सस्ती कीमत पर मिल जाते हैं।


जूते चप्पल का भी है भरमार

बता दें कि यहां मिलने वाले जूते एवं जूती 200 रुपए से ही शुरु हो जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि उनकी गुणवत्ता की तो यहां लिए गए जूते (Best Market For Shopping) को एक साल तक आराम से पहने जा सकते हैं। इसके अलावा, लड़कियों के लिए सैंडल के कई सारे ऑप्शन होते हैं। इसी वजह से हम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोग भी इस दिन का इंतजार करते हैं।


मेकअप का भी मिल जाता है समान

सिर्फ इतना ही नहीं कटरा में लगने वाले इस बाजार में मेकअप के भी कई सारे सामान उपलब्ध होते हैं। जैसे लिपस्टिक पाउडर नेल पॉलिश इयररिंग स्टॉल मैचिंग चूड़ियां जो अन्य बाजार (Best Market For Shopping in UP) की अपेक्षा में काफी ज्यादा सस्ती होती है। यहां पर आपको 30 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक में आसानी से मिल जाएगी। इसके साथ ही मेकअप के सामान भी सस्ते में मिल जाते हैं।