hrbreakingnews.com

Badam Ragda बनाने का क्या है प्रोसेस? जानिए एक गिलास बनाने में कितनी चीजों का होता है उपयोग

Badam Ragda : बादाम रगड़ा पीने के शौकिन लोगों के लिए यह खबर बड़े काम की है। कई सारे लोग ऐसे है जिन्हे बादाम रगड़ा पीना तो बेहद पसंद है लेकिन उन्हे इससे बनाने के प्रोसेस के बारे में बेहद कम जानकारी होती है। चलिए जान लेते है इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने में कितना समय लगता है और किन-किन चीजों का इसमें उपयोग होता है।
 
Badam Ragda बनाने का क्या है प्रोसेस? जानिए एक गिलास बनाने में कितनी चीजों का होता है उपयोग

HR Breaking News : (Badam Ragda) भारत देश में लोगों द्वारा उन देशी चीजों का काफी ज्यादा सेवन किया जाता है जिससे हमारे शरीर को उर्जा और ठंडक दोनों मिलती है। आज हम बात करने जा रहे है उस पेय पदार्थ के बारे में जिसका सेवन करने से शरीर को काफी सारे फायदे होते है। देशी चीजों के साथ बनाए जाने वाले बादाम रगड़े के दिवानों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है। जी हां, बादाम रगड़ा लोगों के बीच एक लोकप्रिय ड्रिंक बन गया है। बादाम रगड़ा बनाने का तरीका (badam ragda bnane ka  process)  काफी आसान होता है, लेकिन बहुत कम लोगों को इसके बारे में जानकारी होती है। आइए जान लेते है बादाम रगड़ा बनाने में कितना समय लगता है और एक गिलास बादाम रगड़ा बनाने में कितनी चीजों का उपयोग होता है।


खासकर पहलवानों के बीच बादाम रगड़ा की डिमांड (demand of badam ragda) काफी ज्यादा देखने को मिलती है। पहलवानों द्वारा बादाम रगड़ा को एक प्रोटिन डाइट के तौर पर पिया जाता है। बादाम रगड़ा बनाने में बादाम जैसी कई फायदेमंद (Benefits Of Badam Ragda) चीजों को मिलाया जाता है, जिनकी वजह से हमारी यादाशत तेज होने के साथ हमारा शरीर पूरी तरह एक्टिव रहता है। बादाम रगड़ा की लगातार बढ़ रही डिमांड को देखते हुए लोगों ने इसके बिजनेस भी कर लिए है। 

 

 


बादाम रगड़ा का बिजनेस (Badam Ragda Business)


बढ़ती महंगाई के इस दौर में आजकल हर कोई खुद का बिजनेस शुरू करना चाह रहा है, ऐसे में ज्यादातर लोगों ने बादाम  रगड़ा का बिजनेस शुरू करके पैसा (badam ragda business) कमा लिया है। इसे बनाने की विधि आसान होने की वजह से इसका बिजनेस करना बेहद आसान है और इसकी डिमांड ज्यादा होने की वजह से यह एक फायदे वाला बिजनेस साबित हो रहा है। इंटरनेट पर भी बादाम रगड़ा की कई सारी वीडियो वायरल हो रहे है, जिनमें इन्फ्लुएंसर्स द्वारा बादाम रगड़ा के फायदे गिनवाएं जा रहे है। आइए जान लेते है किन-किन चीजों को मिलाकर बनाया जाता है बादाम रगड़ा।


इन चीजों का होता है उपयोग (badam ragda kya hai)


अगर आपको बादाम रगड़ा बनाना है तो उसके लिए आपको भीगे हुए बादाम, दुध, मिश्री, काली मिर्च, सौंफ, हरी इलायची, खरबूजे के बीज और गुलाब की पत्तियां लेनी होगी। बादाम रगड़ा बनाने के लिए कई लोग कुंडी सोटे का उपयोग करते है लेकिन आजकल बादाम रगड़ा बनाने की मशीन (badam ragda bnane ki machine) भी बाजार में आने लगी है, जिनकी कीमत लगभग 4 से 7 हजार रुपये है, लेकिन आज हम देशी तरीके यानी कुंडी सोटे के साथ बादाम रगड़ा बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे है। कुंडी और सोटे से बनने वाला यह बादाम रगड़ा लोगों के बीच काफी मशहूर हो गया है।

बादाम रगड़ा बनाने का प्रोसेस (Badam Ragda Recipe)


अगर आप एक गिलास बादाम रगड़ा (badam ragda kaise bnaye) बनाने का प्लान कर रहे है तो सबसे पहले आपको 15 से 20 भीगे हुए बादाम, लगभग 4 दाने काली मिर्च, 4 दाने सौंफ, 4 हरी इलायची, 5 से 7 खरबूजे के बीज और करीब 5 से 7 गुलाब की पत्तियां लेनी होगी। अब इनमें थोड़ी सा दुध मिलाकर कुंडी में सोटे (badam ragda business) के साथ रगड़ाई करनी होगी, लगभग 8 से 10 मिनट की सही रगड़ाई के बाद इस पूरी सामग्री का एक चिकना पेस्ट बन जाएगा, जिसको एक सुती कपडे मे निकालकर पूरी तरह कस के निचौड़ लेना है।

इसके से जो गाढ़ा पेय पदार्थ निकलेगा उसमें अपने स्वाद के अनुसार दुध और मिश्री मिला लेनी है और लगभग 10-12 मिनट के इस प्रोसेस के बाद आपका बादाम रगड़ा बनकर तैयार हो जाता है। बादाम रगड़ा एक काफी हेल्दी डाइट है। उपर बताई गई विधि द्वारा बनाने से आप पारंपरिक बादाम रगड़ा का स्वाद (tase of badam ragda) पा सकते है।