home page

wine beer : हर शराब के लिए होता है अलग गिलास, पीने वाले जान लें कौन से गिलास में पीनी चाहिए शराब

क्या आप एक ही glass में हर तरह की drink पीना पसंद करेंगी? क्या आपने कभी notice किया है कि जब आप बाहर किसी महंगे रेस्टोरेंट या होटल में खाने के लिए जाती हैं और वहां आप और आपकी फैमिली या दोस्त कोई drink ऑर्डर करते हैं तो हर किसी की ड्रिंक अलग glass में सर्व की जाती है।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.
 
 | 
wine beer : हर शराब के लिए होता है अलग गिलास, पीने वाले जान लें कौन से गिलास में पीनी चाहिए शराब

HR Breaking News (नई दिल्ली)। क्या रेस्टोरेंट वाले एक टेबल पर जितने लोग बैठें हैं उनके लिए उतने अलग डिज़ाइन के glass उस टेबल पर खूबसूरती बढ़ाने के लिए रखते हैं? अगर अब तक आप ऐसा सोचती थी या फिर आपने अभी तक ये देखा तो था लेकिन notice नहीं किया था तो आपको अब ये जरूर जानना चाहिए कि किस drink को किस glass में पीना चाहिए और ऐसा किस वजह से कहा गया है। हर glass के नाम भी अलग होते हैं। उनमें अलग तरह से drink serve किए जाते हैं।

 

 

इसलिए जब आप उस drink को वहां बैठकर पीती हैं तब आपको ये महसूस होता है कि उसका स्वाद बहुत ही खास था। अगर आपने ये बात notice की हो तो कई बार ऐसा भी होता है कि same drink को आप किसी अलग restaurant या hotel में बैठकर पीती हैं तो कई बार आपको उसका स्वाद पसंद नहीं आता इसकी सबसे बड़ी वजह ये हो सकती है कि उस drink को सही glass में आपको serve नहीं किया गया। जब भी आप किसी bar में जाते हैं तो वहां glass की बहुत सारी  varieties आपको एक साथ देखने को मिलती हैं। 


Wine glass


इस glass को wine glass कहते हैं इसमें wine सर्व की जाती है। आप जानती हैं ना कि wine का 90% taste उसके aroma में होता है। Wine glass का मुंह चौड़ा होता है जिस वजह से जब आप उसे मुंह के पास लाती हैं तो उसकी खुशबू से आपको उसका स्वाद और भी खास लगता है। 

The flute


ये glass champagne serve करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ये नीचे से पतला होता है और ऊपर से लंबा होता है जिसकी वजह से champagne के bubbles glass में अच्छे से बने रहते हैं। Sparkling wines के लिए भी flute इस्तेमाल किया जाता है। नीचे से narrow bottom होने की वजह से drinks में ज्यादा देर तक bubbles बने रहते हैं।


 

Martini glass


आपने James Bond की फिल्म में martini glass जरूर देखा होगा। ये conical shape का glass आपको उस तरह के drinks के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसमें ice डालने की जरूरत नहीं होती और उसके bottom में taste के लिए कुछ स्पेशल ingredients डाले जाते हैं।


Collins glass


ये glass बहुत लंबे होते हैं। इसमें बहुत बर्फ डाली जा सकती है। Mojito जैसे drinks collins glass में serve किए जाते हैं। इसमें सोडा होता है और बहुत ज्यादा ice होती है इसलिए आपकी ड्रिंक का स्वाद और अच्छा बना रहे और आप उसका last sip तक मज़ा लेती रहें इसलिए जरूरी है कि Mojito को सिर्फ collins glass में ही serve करें।

Grappa glass

Grappa glass को wine glass और rocks glass के बीच वाली category का glass कहा जाता है। इसका bottom नीचे से bulb shape का होता है और ऊपर से ये glass straight और narrow होता है। Stem की वजह से आप इस glass के अंदर का temperature control रहता है। इसका size छोटा होता है जिस वजह से इसमें जो ड्रिंक आप पीते हैं उसका taste strong लगता है जबकि आप अगर उसी drink को किसी और glass में पीएंगी तो आपको उसका taste कम आएगा। इसकी shape की वजह से जब आप इसमें serve की गई drink को sip करती हैं को आपको taste के साथ-साथ उसका aroma भी आपका स्वाद बढ़ा देता है।


Snifter glass


snifter glass का stem बहुत ही छोटा होता है। इसमें सिर्फ उतना ही space होता है कि आप इसे अपनी 2 उंगलियों के बीच में असानी से पकड़ सकें। इसमें brandy पी जाती है। नीचे से जब आप इसे 2 fingers के बीच से पकड़ती हैं तो आपका हाथ glass पर रहता है। Stem होने की वजह से जब आप इसमें डाली हुई drink को मुंह के पास ले जाती हैं तो उसका aroma की खूशबू आपकी nose में चली जाती है। ये glass ऊपर से बहुत चौड़ा होता है जिस वजह से इसमें serve की गई drink की fragrances आपको पूरी तरह से महसूस होती है।