home page

wine consumption : रोजाना रेड वाइन पीने से होते हैं ये नुकसान, पीने वालों को भी नहीं हैं इसकी जानकारी

Red wine peene ke nuksan : अगर आप भी हर रोज रेड वाइन का सेवन करते हैं। और अगर आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में कोई जानकारी नही हैं। तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, इस लेख में आज हम आपको यह बताने वाले हैं। कि रोजाना रेड वाइन पीने से आपके शरीर में ये बड़े नुकसान (har roj red wime pine se hote hai ye nuksan) होते हैं। जिसकी जानकारी पीने वालों को भी नहीं हैं। तो आइए जानते हैं। रेड वाइन से शरीर में होने वाले नुकसान के बारे में....
 | 

HR Breaking News, Digital Desk - आपको बता दें कि वाइन पुराने ज़माने के उन पेय पदार्थों में से एक है। जिसका सेवन लोग ना सिर्फ करना पसंद करते हैं. दरअसल, उनके मुताबिक दो से तीन गिलास वाइन का सेवन दिल के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि वाइन में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants in Wine) गुण होते हैं जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। यह व्यक्ति के लंबे समय तक जीवित रहने का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग काम से आने के बाद थकान मिटाने के लिए वाइन का सेवन करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक तबका ऐसा भी है जो शराब को ही कठघरे में रखता है. ऐसे में यह तय करना मुश्किल लगता है कि वास्तव में वाइन पीने से फायदे ज्यादा हैं या (wine peene se faayade hote hai ya nuksan) नुकसान। अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं तो एक्सपर्ट्स आपकी इस कन्फ्यूजन को पूरी तरह से दूर कर सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं वाइन पीने के खतरनाक साइड इफेक्ट्स के बारे में।

​ब्रेस्ट कैंसर का खतरा:

बता दें कि ऐसे कई महान लोग हैं जिनका यह मानना हैं कि वाइन के अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर के खतरे को (Antioxidant properties reduce the risk of cancer) कम करते हैं। लेकिन इसके विपरीत साल 2006 में एनल्स ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, वाइन ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा देती है। इस अध्ययन में कहा गया है कि प्रतिदिन दो से तीन गिलास वाइन का सेवन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। इसके अलावा वह लोग जिनकी फैमिली हिस्ट्री में पहले ब्रेस्ट कैंसर की समस्या रही हो। उनके लिए यह अधिक खतरनाक हो सकती है।

​हृदय रोगों को करती है ट्रिगर:

हालांकि वाइन के बारे में आम राय यह है कि यह दिल की बीमारियों से बचाती है। लेकिन साल 2021 में हुई एक स्टडी इस बात को पूरी तरह से गलत साबित करती नजर आ रही है। साल 2021 के यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, वाइन का रोजाना सेवन (har roj wine pine se kya hota hai) करने से 16 प्रतिशत तक हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि ऐसा माना जाता है कि वाइन का सेवन तय मात्रा में करने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, जो हृदय को कुछ हद तक लाभ दे सकता है। लेकिन इसे लेकर अभी कुछ अन्य रिसर्च होनी बाकी है।

​PMS के लक्षण बिगाड़ सकती है:

दरअसल, पीएमएस यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (premenstrual syndrome) एक ऐसी स्थिति है जो आमतौर पर महिलाओं में उनके पीरियड्स के दौरान या उससे पहले होती है। इस स्थिति में महिलाओं को मूड स्विंग, चिंता और चिड़चिड़ापन होने लगता है। ऐसे में वाइन इन लक्षणों को न केवल अधिक भड़का सकती है। बल्कि यह मासिक चक्र को भी प्रभावित कर सकती है। यही नहीं आंत में सूजन और हार्मोनल संरचना में भी बदलाव ला सकती है। कुल मिलाकर यह महिलाओं के पीरियड्स को नुकसान पहुंचा सकती है।

​सिरोसिस का खतरा:

यह तो आप जानते होंगे कि शराब का सेवन लिवर को बहुत नुकसान पहुंचाता है। और अल्कोहलिक फैटी लीवर (alcoholic fatty liver) की स्थिति सबसे पहले शराब के सेवन से उत्पन्न होती है। इसके बाद अगर इसका उपचार न किया जाए तो यह सिरोसिस में तब्दील हो जाता है। साथ ही यह आगे चलकर लीवर को पूरी तरह डैमेज भी कर सकता है। इसी का जिक्र भी साल 2015 में यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लीवर में प्रकाशित एक अध्ययन में भी मिलता है। इस अध्ययन के मुताबिक एक तय मात्रा में भी शराब का सेवन सिरोसिस के जोखिम को 11.13 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।

​नींद से जुड़ी दिक्कतें:

ठीक से नींद न लेने से कई समस्याएं हो जाती हैं, जैसे चिड़चिड़ापन, खराब उत्पादकता, चिड़चिड़ापन और कम इंसुलिन संवेदनशीलता आदि। ऐसे में खराब नींद का सीधा संबंध शराब से हो सकता है और यह इन सभी समस्याओं की जड़ भी हो सकती है। आपको बता दें कि जब आप शराब का सेवन करते हैं तो इससे आपकी नींद में खलल (sleep disturbance) पड़ता है। जिसके कारण आपको अधिक सोने पर भी थकान महसूस होती है।