Delhi की इन जगहों पर दोस्तों के साथ नाइटलाइफ का ले सकते हैं मजा, विदेशों जैसा होगा यहां का नजारा

HR Breaking News (नई दिल्ली)। दिल्ली की हैप्पनिंग नाइटलाइफ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। देश की राजधानी दिल्ली में कैसे कई नाइट आउट स्पॉट्स हैं, जहां पर बेहतरीन खाने से लेकर पार्टी और डांसिंग का मजा उठाया जा सकता है। अब कोरोना वायरस के साथ ही कुछ रिस्ट्रिक्शन्स लगाए गए हैं, लेकिन उसके अलावा बाकी सभी जगह खुल गई हैं और साथ ही साथ दिल्ली की नाइट लाइफ में दोबारा रौनक आ गई है।
अगर आप दिल्ली घूमने की प्लानिंग (Planning to visit Delhi) कर रही हैं तो यहां की एक्साइटिंग नाइटलाइफ (Exciting nightlife) को बेहतरीन तरीके से शोकेस करने वाली इन जगहों को आपको जरूर विजिट करना चाहिए।
इन नाइटक्लब्स में करें डांस:
बेंगलुरु और मुंबई के साथ दिल्ली में भी बेस्ट पार्टी कल्चर देखने को मिलता है। दीवाना कर देने वाले संगीत और बेहतरीन एंबिएंस वाले नाइट क्लब्स में आप जमकर मस्ती कर सकती हैं। दिल्ली में ऐसे कई डांसिंग क्लब हैं मसलन- घुंगरू डांसिंग के लिए बेहतरीन स्पॉट है। यह 1990 के समय से है और आईटीसी मौर्या शेरेटन के पास चाणक्यपुरी में स्थित है। यह क्लब 10:30 बजे से खुलता है।
इसी तरह कनॉट प्लेस के पार्क होटल में अग्नि नाइट क्लब में आप जा सकती हैं। यह 12:30 बजे तक खुला रहता है। कनॉट प्लेस में ही किटी 'सू स्पॉट' भी है, जहां आप अमेजिंग डांस एक्सपीरियंस का मजा ले सकती हैं। यह भी 12:30 बजे तक खुला रहता है।
म्यूजिक कर लीजिए मजा:
अगर आप संगीत की शौकीन हैं तो दोस्तों के साथ आपको दिल्ली के हार्ड रॉक कैफे में जरूर जाना चाहिए। यहां खुशनुमा माहौल में आप अपना सारा तनाव भूल जाएंगी। यह कैफे साकेत में स्थित है। इसके अलावा सेंट्रल दिल्ली में जनपद पर 'हाइब्रिड' में भी आप अलग-अलग तरह के म्यूजिक इवेंट्स का मजा ले सकती हैं- जैसे कि कभी सूफी संगीत का, तो कभी डीजे नाइट का। अगर आप खानपान के साथ म्यूजिक का मजा उठाना चाहती हैं तो हौज खास के टीएलआर को भी विजिट कर सकती हैं। यह जगह रात के 1:00 बजे तक खुली रहती है।
डाइनिंग एक्सपीरियंस को बनाए बेहतर:
अगर आप बेस्ट डाइनिंग का एक्सपीरियंस लेना चाहती है तो इसके लिए भी दिल्ली में कई खूबसूरत लोकेशन्स आप विजिट कर सकती हैं- जैसे कि सरदार पटेल मार्ग पर स्थित आईटीसी मौर्य। यहां की खासियत है दुनिया की सबसे बढ़िया दाल। यह जगह 12:00 बजे तक खुली रहती है।
अगर आप ग्रिल्ड फूड एंजॉय करती है, तो खान मार्केट के ताज विवांता में जा सकती हैं। यह फूड आउटलेट 24 घंटे खुला रहता है। अगर आप मेडिटरेनियन फूड खासतौर पर क्लासिक सीजर सैलेड और Seafood Rissoto को एंजॉय करती है तो महरौली के ओलिव बार एंड किचन आपको जरूर जाना चाहिए। यह आउटलेट 12:30 बजे तक खुला रहता है।
ऐसा स्ट्रीट फूड और कहां:
अगर आपने दिल्ली के मुंह में पानी ला देने वाले टेस्टी स्ट्रीट फूड का मजा नहीं लिया है तो मान लीजिए कि आपने दिल्ली की नाइट लाइफ को सही मायने में एंजॉय किया ही नहीं। यहां पर कई ऐसे स्ट्रीट फूड पॉइंट हैं, जहां पर आपको लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने का मौका मिलता है।
अगर आप देर रात दिल्ली की सड़कों पर घूमते हुए टेस्टी एग रोल्स, चिकन रोल और बटर चिकन का मजा लेना चाहती हैं तो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जेएनयू ढाबा जा सकती हैं। यह ढाबा देर रात तक खुला रहता है। अगर आपको कबाब और बिरयानी का स्वाद अच्छा लगता है तो जामा मस्जिद के करीब की गली में आप इनका मजा उठा सकती हैं। इसी तरह अगर आप राजमा चावल की शौकीन है तो दिल्ली के कनॉट प्लेस में जैन चावल वाले की मशहूर दुकान है से आप अपनी पसंदीदा डिश का मजा उठा सकती हैं।
अगर ऐसी कोई जगह है जो आपको पसंद है, लेकिन लिस्ट का हिस्सा नहीं है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।