Delhi के इन बाजारों से कर सकते है कपड़ो की शॉपिंग, ब्रांडेट जींस और शर्ट भी मिलेगी बेहद सस्ती
HR Breaking News : (Winter Shopping Tips) इस त्योहारी सीजन अगर आप भी कपड़े खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां से आपको बेहद कम कीमत में ब्रांडेड कपड़े मिल जाए तो हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के बाजारों के बारे में जहां खास का त्योहार के मौके पर बेहद कम कीमत में ब्रांडेड कपड़े मिल जाते हैं। आपके शहर के बड़े-बड़े दुकानदार भी दिल्ली के इन बाजारों में खरीदारी करने के लिए जाते हैं।
बीते दिनों हुई बरसात से अब लगभग कई इलाकों में ठंड का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में दिल्ली के इन बाजारों से आप सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग भी कर सकते हैं। राजधानी दिल्ली में छिपे इन बाजारों में आपको जैकेट्स, जूते, शॉल तथा ब्रांडेड हूडीज भी बेहद कम कीमत में मिल जाएंगी।
दिल्ली का सरोजिनी नगर बाजार
सस्ती और ट्रेंडी शॉपिंग के लिए दिल्ली का सरोजिनी नगर बाजार (sarojani nagar market) बहुत मशहूर है। यहां आपको फैशनेबल जैकेट्स, स्वेटर, शॉल और स्कार्फ जैसे विंटर वियर बेहद कम दामों पर मिल जाते हैं। सरोजिनी नगर बाजार (Cheapest Shopping Market) से आप अपनी पसंद के कोरियन स्टाइल के कपड़े भी यहां 500 रुपये तक में अच्छी क्वालिटी में खरीद सकते हैं। इस बाजार में मोलभाव करके आप अपने बजट में बेहतरीन खरीदारी कर सकते हैं।
दिल्ली का कमला नगर बाजार
Kamla Nagar Market को दिल्ली में एक बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन माना जाता है। जहां आप सस्ते और ट्रेंडी विंटर वियर खरीद सकते हैं। यह बाजार खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच मशहूर है। यहां आपको ओवरसाइज्ड हूडीज भी लेटेस्ट ट्रेंड्स के हिसाब से खरीद सकते हैं। इस मार्केट में 500 रुपये में अच्छी हूडीज मिल सकती है।
दिल्ली का पालिका बाजार
दिल्ली के दिल में स्थित पालिका बाजार शॉपिंग (Palika Bajar Delhi) के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यहां पर आप विभिन्न प्रकार के कपड़े, जूते, एक्सेसरीज़, और अन्य सामान खरीद सकते हैं। यहां पर स्वेटर्स की कीमत 300 से 800 के बीच, जैकेट्स 600 से 1500 और शॉल्स 150 से 500 तक हो सकती है। कोरियन स्टाइल के कपड़े यहां से 200 से 500 तक की रेंज में खरीद सकते हैं।
जनपथ मार्केट
जनपथ बाजार (janpath market) दिल्ली का एक प्रसिद्ध शॉपिंग हब है, जो अपनी किफायती कीमतों के लिए जाना जाता है। यहां के स्टॉल्स पर आपको जैकेट्स, स्वेटशर्ट्स, स्वेटर्स, स्कार्फ और मफलर जैसे सर्दियों के जरूरी सामान आसानी से मिल जाते हैं।
