home page

सरकार महिला किसानों को दे रही मुफ्त बीज, ऐसे लें योजना का लाभ

Women Farmer Free Seed Scheme: सरकार महिलाओं को खेती के लिए प्रशिक्षित कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब निशुल्क बीज वितरण योजना के तहत महिलाओं को बीज की मिनीकिट्स (seed minikits) मुफ्त में दी जा रही है। जानें योजना के बारे में पूरी जानकारी..
 | 
सरकार महिला किसानों को दे रही मुफ्त बीज

HR Breaking News(ब्यूरो): सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए वह विभिन्न प्रकार की योजनाओं को चला रही है। वैसे तो हर क्षेत्र में महिलाओं ने बाजी मारी है। एयरोस्पेस, न्यायिक सेवा, सिविल सेवा या बिजनेस हर क्षेत्र में महिलाएं आगे है। हाल में आए सिविल सेवा के रिजल्ट में टॉप 3 में महिलाएं ही काबिज हैं।

 


देशभर में महिला किसानों की संख्या भी अब लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है महिलाओं को खेती-बाड़ी में और निपुण बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार महिलाओं को निशुल्क बीज देने के साथ ही खेती के लिए प्रशिक्षित भी कर रही है। राजस्थान सरकार की निशुल्क बीज वितरण योजना के तहत महिलाओं को बीज की मिनी किट्स (seed minikits) मुफ्त में दी जा रही है।

 


महिलाओं को मोठ के बीज दिए जाएंगे मुफ्त


राजस्थान सरकार की निशुल्क बीज वितरण योजना  के तहत राज्य सरकार ने महिलाओं को मुफ्त में मोठ के बीज देने का फैसला किया है। इसके साथ ही महिलाओं को और बेहतर तरीके से खेती-बाड़ी करने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। अभी से ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत प्रदेश की लघु एवं सीमांत महिला किसानों को मोठ के प्रमाणित बीज की मिनीकिट्स मुफ्त (Free seed minikits) में दी जाएगी।

यह भी पढ़े: PM Kisan : पीएम किसान योजना का पोर्टल डाउन, ये आ रही दिक्कत

बीज मिनीकिट् पानें के लिए पात्र महिलाएं

  • इस योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन तथा अन्त्योदय परिवार एवं गैर-खातेदार/खातेदार वाली महिला किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • उन महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास सिंचाई के लिए साधन उपलब्ध है।
  • बीज का मिनिकिट महिला के नाम पर ही किया जाएगा, भले ही जमीन महिला के पति, पिता या ससुर के नाम पर ही क्यों ना हो।