home page

IMD Weather : उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देशभर में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Monsoon Rain Alert : देश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों देश के कई इलाकों में लगातार जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। इस बीच कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति भी देखने को मिली है। पंजाब में जहां बाढ़ आई हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों कई जगह बादल फटने की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। ऐसे में पंजाब व हिमाचल प्रदेश को आपदा ग्रस्त भी घोषित कर दिया गया है। वहीं, इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज देश के अधिकतर राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है। 

 | 
IMD Weather : उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देशभर में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (UP me barish) देश के ज्यादातर राज्यों में इस बार मानसून खूब बरसा है। ऐसे में कई जगहों पर भारी तबाही भी देखने को मिली है। इसके चलते आम जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहीं, बीते दिनों लगातार हुई बारिश के बाद अब काफी जगहों पर मौसम करवट लेने लगा है।

 

कई शहरों में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी अब लोगों को सताने लगी है। इस बीच विभाग की ओर से आज के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं कि आज यानी 10 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।


  
जानें राजधानी और एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम


बीते दिनों राजधानी दिल्ली व एनसीआर (Delhi NCR Weather) में जमकर बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली रही। हालांकि अब एक बार फिर से बारिश थमते ही राजधानी व एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

 

वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन-चार दिनों तक लोगों को इस गर्मी से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। ऐसे में संभावना यही है कि आगामी तीन-चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

वहीं, बीते दिन यानी मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अनुसार यह अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा है। 

 

 

 

क्या उत्तर प्रदेश में होगी बारिश

 


कुछ समय से यूपी में मानसून (UP Monsoon) की रफ्तार काफी कम हो गई थी, जिसके चलते बारिश का सिलसिला कुछ हद तक कम हो गया है। हालांकि अब एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के तराई इलाकों में एक बार दोबारा बारिश आरंभ हुई है।

 

इसके चलते यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 10 सितंबर को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

वेदर अपडेट के मुताबिक आज यानी बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के सिलसिले के साथ बारिश शुरू होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। हालांकि लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ सकता है। 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम


बिहार राज्य में इस बार जमकर बारिश (Barish ka alert) देखने को मिली है। वहीं, इस दौरान ताजा वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 13 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर चलते रहने वाला है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान बिहार के लिए लगाया गया है। ऐसे में यहां पर तापमान में कटौती भी देखने को मिलेगी।  

आगामी दिनों में राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम


राजस्थान में बीते कुछ दिनों से काफी अच्छी बारिश (IMD rain alert) देखने को मिल रही है। वहीं, विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 4-5 दिनों तक मानूसन सक्रिय रह सकता है। ऐसे में 13 सितंबर तक यहां पर ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य ही बना रहने की उम्मीद है।

इस दौरान राजधानी जयपुर में बारिश होने के आसार काफी कम हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 

क्या पंजाब में फिर होगी बारिश


मौसम विभाग के वेदर अपडेट के मुताबिक पंजाब में आज यानी 10 सितंबर को भी बारिश (Barish ka alert) होने की संभावना है। इस दौरान पंजाब के 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार विभाग की ओर से जताए गए हैं।

वहीं, पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कई इलाकों में अभी भी जलभराव बना हुआ है। विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश हो सकती है। हालांकि इस दौरान किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज


जहां उत्तर भारत में कई राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी हुई है, वहीं  पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी तेज बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार आगामी 12-14 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही 11 व 12 सितंबर को भारी बारिश की संभावना के चलते नगालैंड व मणिपुर में चेतावनी जारी की गई है।