Rajasthan Winter : राजस्थान के इन हिस्सों में बढ़ी ठिठुरन, IMD ने 14 जिलों में किया अलर्ट जारी
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही मौसम एकदम कूल-कूल हो गया है। अभी सुबह से ही लोगों को ठंड भरी ठिठुरन का एहसास हो रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। अब इस ठंड को देखते हुए आईएमडी ने 14 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं राजस्थान (Rajasthan Weather) के मौसम के बारे में।
HR Breaking News (Rajasthan Weather) राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर का असर भी बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब इसी के साथ कई जिलों में हल्की बारिश देखने केा मिल रही है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान का मौसम (Weather in Rajasthan) कैसा बना रहने वाला है।
विजिबिलिटी हुई बेहद कम
अब राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) के कई हिस्सों में बढ़ते कोहरे के चलते सीकर, नागौर और शेखावाटी के अन्य क्षेत्रों में विजिबिलिटी बेहद कम रह गई है। इसके साथ ही कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी कम रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में शीतलहर पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं, इन जिलों में भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक ,भीलवाड़ा,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनू का नाम शामिल है।
इस जिले में रहा सबसे ठंडा मौसम
बीते दिनों भी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान (Rajasthan Weather Tempratures) में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई है और कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। राजस्थान में सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान में आर्द्रता की औसत मात्रा तकरीबन 25 से 65 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड की गई है।
इन जिलों का न्यूनतम तापमान
कई जिलों में न्यूनतम तापमान बेहद कम रहा है। राजस्थान के नागौर में न्यूनतम तापमान (minimum temperature in Nagaur) 5.5 डिग्री और पिलानी में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सीकर में छह डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान7.1 डिग्री, और झुंझुनू में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री ,अलवर में 8.2 डिग्री, दौसा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और जैसलमेर में 9.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही करौली में 10 डिग्री और अंता में 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
इन 10 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग (IMD Winter Forecast) का कहना है कि आज 4 और 5 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ ही शीतलहर का असर बढ़ सकता है। इन जिलों में भरतपुर, अलवर, धौलपुर,, टोंक ,भीलवाड़ा,श्रीगंगानगर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसाहनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनू का नाम शामिल है।
इन जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश (Rajasthan Winter Alert) में ठंड रहने के साथ ही आज 4 दिसंबर को जयपुर और बीकानेर में शीतलहर का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक राज्य के कई हिस्सों में आसमान साफ रहने के साथ ठंड बढ़ सकती है। 4 दिसंबर के दौरान शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
