Weather Update : देश के इन राज्यों में बारिश देगी दस्तक, मौसम विभाग की ओर से अलर्ट हुआ जारी
Weather Update :इन दिनों देश में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर हाल ही के दिनों में रहने वाले मौसम को लेकर जानकारी दी है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के वेदर अपडेट के अनुसार आज व कल देश के कई राज्यों में ठंड और अधिक बढ़ने वाली है।विभाग के मुताबिक 4 व 5 दिसंबर को चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाओं का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
HR Breaking News (weather alert) उत्तरी राजस्थान में भी 4 से 6 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावनाएं विभाग ने जताई है। ऐसे में इन इलाकों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है।आईएमडी के अनुसार 4 व 5 दिसंबर को पुडुचेरी और तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
तेज बारिश होने की आशंका
वहीं, केरल व दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी आज मौसम विभाग ने काफी तेज बारिश (barish ka alert) होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी रातें और अधिक सर्द होने वाली हैं। इस दौरान दिन में भी लोगों को ठंडी हवाओं का कहर झेलना पड़ सकता है। इसके चलते राजधानी दिल्ली और एनसीआर के तापमान में भी कटौती दर्ज की जा सकती है। चलिए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली के मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से ही काफी ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि दिन में मौसम सामान्य हो सकता है। तेज धूप निकलने के चलते लोगों को ठंड से राहत मिलने की आसार हैं। वहीं, सुबह-शाम को शीतलहर और कोहरे की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है।
आईएमडी (IMD Alert) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल 5 दिसंबर को कई क्षेत्रों में शीतलहर चलने के आसार हैं। वहीं, प्रदूषण के चलते भी इस दौरान दृश्यता प्रभावित हो सकती है। पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई काफी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। आज कई इलाके ऐसे हैं जहां का एक्यूआई 300 के आंकड़े को पार किए हुए है।
अगर हम बात करें विभिन्न क्षेत्रों के एक्यूआई (AQI Alert) की तो आरके पुरम का एक्यूआई 344, रोहिणी का 343, बावन का 343, जहांगीरपुरी का 342, मुंडका का 340, डीटीयू का एक्यूआई 330 और चांदनी चौक का 331 बना हुआ है। इसके अलावा द्वारका सेक्टर 8 का एक्यूआई 324, वजीरपुर का 300, बुराड़ी क्रॉसिंग क्षेत्र का एक्यूआई 312, अशोक विहार इलाके का 307 और आनंद विहार इलाके का 318 दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड काफी तेवर दिखा रही है। वेदर अपडेट के अनुसार आगामी तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में तापमान में और ज्यादा कटौती हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि इस दौरान यूपी के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कटौती देखने को मिल सकती है। हालांकि बाद में स्थिति स्थिर रहने के आसार हैं। वहीं आज प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 7 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा सुबह और रात के समय मौसम थोड़ा बदला हुआ नजर आएगा। इस दौरान ठंड और कोहरा ज्यादा पड़ने के आसार हैं।
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (Weather Alert) के अनुसार बिहार के तापमान में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल रहा है। बिहार के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके चलते रातें काफी ज्यादा सर्द हो रही हैं। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बीते दिन के मुकाबले इसमें 0.2 डिग्री सेल्सियस की कटौती हुई है। वहीं, मौसम विभाग (weather Alert) के अनुसार आज पटना में तापमान 15.32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 4 और 5 दिसंबर को पूरे प्रदेश में पछवा हवाएं चलने के आसार विभाग की ओर से जताए गए हैं। इस दौरान हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अंदेशा है।
जानें उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
इस बार उत्तराखंड में काफी समय से लोगों को सूखी ठंड का सिलसिला देखने को मिल रहा है। इस दौरान कई पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। वहीं, आईएमडी (IMD Alert) का कहना है कि राज्य के कई इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है, जिसके चलते तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग के अनुसार 5, 7 और 8 दिसंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कल उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों में बारिश होने के भी आसार विभाग की ओर से जाते गए हैं।
