home page

EV : OlA और Hero को टक्कर देने आ रही ये धमाकेदार ई-स्कूटर, जानिए क्या होगी कीमत

New Sooter : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देख लोग EV को लेना ज्यादा पंसद कर रहे हैं। अगर आप भी कोई ऐसी ही स्कूटर लेने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें TVS अपने नए  ई-स्कूटर तैयार करने जा रही हैं जिसकी फीचर्स व कीमत देख आप दीवाने हो जाओगे खबर में जानिए क्या है स्कूटर की खासियत।   
 
 | 
EV : OlA और Hero को टक्कर देने आ रही ये धमाकेदार ई-स्कूटर, जानिए क्या होगी कीमत  

HR Breaking News : नई दिल्ली : Two-Wheeler सेगमेंट में कई कंपनियां निवेश कर रही हैं। TVS भी इस सेगमेंट में बड़ा निवेश कर रही है। पिछले साल कंपनी ने इसमें 1,000 करोड़ रुपए के निवेश किया था। अब TVS मोटर ने इस साल 1,000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की है। कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

अभी इस सेगमेंट में TVS टॉप-10 पोजीशन पर है। वो Okinawa, Hero Electric, Ola Electric, एम्पीयर और एथर जैसी कंपनियों से पीछे है। TVS ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के कारोबार का अभी ज्यादा विस्तार नहीं किया है। जून 2022 में टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) ने रिकॉर्ड 4,667 यूनिट बेची थीं। ये उसकी रिकॉर्ड मंथली सेल्स भी रही। TVS मोटर के एमडी सुदर्शन वेणु ने कहा है कि वे इस साल के आखिर में एक और नई ईवी लॉन्च करेंगे।


50 हजार यूनिट प्रोडक्शन का लक्ष्य (50 thousand units production target)


नए निवेश के जरिए TVS का लक्ष्य इस साल के आखिरी तक आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर (icube electric scooter) का प्रोडक्शन बढ़ाकर हर महीने 25 हजार यूनिट करना है। यह मौजूदा प्रोडक्शन क्षमता के आंकड़ों के दोगुने से अधिक होगा। 2023 तक TVS का लक्ष्य प्रोडक्शन क्षमता को 100% तक बढ़ाना होगा। जिससे यह हर महीने 50 हजार यूनिट हो जाएगी। इससे हर साल लगभग 5-6 लाख यूनिट की प्रोडक्शन किया जा सकेगा। TVS ने इस साल की शुरुआत में कंपनी में 75% हिस्सेदारी के साथ SEMG का अधिग्रहण किया था।


ये भी जानें : EV : ग्राहकों को तगड़ा झटका, महंगा हुआ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर


30Km चलने का खर्च 3 रुपए (30Km walking cost Rs.3)


TVS इस बात का दावा करती है कि उसका आईक्यूब (iQube) इलेक्ट्रिक स्कूटर से हर दिन चलने का खर्च महज 3 रुपए है। जी हां, 3 रुपए के खर्च में आप दिनभर घूम सकते हैं। हालांकि, TVS ने 3 रुपए के खर्च में 30Km चलने का दावा किया है। उसके इस दावे के पीछ का क्या गणित है। क्या वाकई इस electric scooter से चलने का खर्च महद 3 रुपए प्रति दिन है। यदि ऐसा हो तो येOla S1 Pro, Bajaj Chetak Electric, Okinawa जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ सकता है। 


TVS मोटर्स ने iQube के ऑफिशियल पेज पर अपने electric scooter क खर्च को समझाया है। कंपनी का कहना है कि पेट्रोल गाड़ी में प्रति लीटर 100 रुपए खर्च करने होते हैं। ऐसे में पेट्रोल स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च करीब 1 लाख रुपए आता है। जबकि उसके iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर से 50,000Km चलने का खर्च 6,466 रुपए आता है। साथ ही, GST की सेविंग होती है। सर्विस और मेंटेनेंस का खर्च भी बचता है। इस तरह 50,000Km पर iQube 93,500 रुपए की बचत करता है।

TVS ने इस बात का भी दावा किया है कि iQube को सिंगल चार्ज करने का खर्च 18.75 रुपए है। इसका iQube ST मॉडल 4 घंटे और 6 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसके बाद इसे 145Km तक चलाया जा सकता है। यानी आप डेली 30Km चलते हैं, तब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सप्ताह में 2 बार चार्ज करना होगा। दो बार चार्ज करने का खर्च 37.50 रुपए होगा। यानी महीने का खर्च औसतन 150 रुपए होता है। यानी हर दिन का खर्च 3 रुपए होगा। वहीं, दो बार चार्जिंग पर इसकी रेंज 290Km हो जाएगी। यानी आप इस खर्च पर हर दिन औसतन 30Km आराम से चल सकते हैं।
जानिए क्या हैं TVS iQube की कीमतें


ये भी पढ़ें : EV : इंतजार हुआ खत्म, मार्केट में धूम मचाने आ रही है नई इलेक्ट्रिक स्कूटर


इसके बेस वैरिएंट की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 98,654 रुपए से शुरू होती हैं। जबकि बेंगलुरु में ऑन-रोड कीमत 1,11,663 रुपए से शुरू होती है। मिड वैरिएंट iQube S की कीमत दिल्ली में 1,08,690 रुपए, बेंगलुरु में 1,19,663 रुपए ऑन-रोड है। iQube ST की की दिल्ली में कीमत 1,09,256 रुपए है। वहीं, बेंगलुरु में इसकी कीमत 1,20,183 रुपए है। सभी कीमतें FAME II सब्सिडी के बाद है। ग्राहकों को करीब 51,000 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। ये स्कूटर 33 शहरों में उपलब्ध हैं। जल्द ही 52 नए शहरों में लॉन्च किए जाएंगे। TVS iQube ST ऑफिशियल वेबसाइट जरिए प्री-बुकिंग की जा सकती है।


TVS iQube के धमाकेदार फीचर्स 


टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 इंच टीएफटी टचस्क्रीन, क्लीन यूआई, इनफिनिटी थीम पर्सनलाइजेशन, वॉयस असिस्ट, एलेक्सा स्किलसेट, इंट्यूटिव म्यूजिक प्लेयर कंट्रोल, ओटीए अपडेट, चार्जर के साथ प्लग-एंड-प्ले कैरी के साथ फास्ट चार्जिंग, सेफ्टी इंफोर्मेशन, ब्लूटूथ और क्लाउड कनेक्टिविटी ऑप्शन, 32 लीटर स्टोरेज स्पेस जैसी फीचर्स के साथ आता है।

TVS iQube ST: टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट, TVS iQube ST 5.1 kWh बैटरी पैक के साथ आता है और जिसकी रेंज 140 किमी है। टीवीएस आईक्यूब एसटी में 5-वे जॉयस्टिक इंटरएक्टिविटी, म्यूजिक कंट्रोल, व्हीकल हेल्थ के साथ प्रोएक्टिव नोटिफिकेशन, 4जी टेलीमैटिक्स और ओटीए अपडेट के साथ 7 इंच की टीएफटी टच स्क्रीन है। स्कूटर थीम पर्सनलाइजेशन, वॉयस असिस्ट और एलेक्सा स्किलसेट के साथा आता है। TVS iQube ST चार नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और यह 1.5kW फास्ट-चार्जिंग और 32 लीटर के अंडर-सीट स्टोरेज के साथ आता है।

TVS iQube S: ये वैरिएंट 3.4 kWh की बैटरी के साथ आता है। इसकी फुल चार्ज करने पर 100 किमी की रेंज है। टीवीएस आईक्यूब एस में 7 इंच का टीएफटी, इंटरेक्शन, म्यूजिक कंट्रोल, थीम पर्सनलाइजेशन, व्हीकल हेल्थ के साथ प्रोएक्टिव नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए है। TVS iQube S चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

TVS iQube: इसके बेस वर्जन में 3.4 kWh की बैटरी दी गई है। फुल चार्ज करने पर इसकी रेंज 100 किमी की है। इसमें 5 इंच TFT टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन असिस्ट दिया गया है। TVS iQube का बेस वेरिएंट भी तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें दिया गया TVS SMARTXONNECT प्लेटफॉर्म को बेहतर नेविगेशन सिस्टम, टेलीमैटिक्स यूनिट, एंटी-थेफ्ट और जियोफेंसिंग जैसी सुविधाएं देता है।