home page

2024 में लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक महिंद्रा थार, जानें कीमत से लेकर फीचर तक...

This offroad इस ऑफरोड SUV के कुछ रेंडर (फोटोज) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म(social media platform) पर जारी किए हैं। इन रेंडर को देखने का बाद आप इनसे नजर नहीं हटा पाएंगे। थार इलेक्ट्रिक(Electric) का डिजाइन ऐसा हुआ तब ये नया माइलस्टोन बना सकती है।

 | 
2024 में लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक महिंद्रा थार, जानें कीमत से लेकर फीचर तक...

HR Breaking News (चंडीगढ़) अगर महिंद्रा थार का इलेक्ट्रिक (Mahindra Thar Electric) वर्जन लॉन्च किया जाए, तो उसका मॉडल कैसा हो सकता है। इसको लेकर बिम्बल डिजाइन (Bimble Designs) ने कुछ रेंडर जारी किए हैं। उसका दावा है कि 2024 तक महिंद्रा थार के इलेक्ट्रिक वैरिएंट(electric variant) को बाजर में उतार सकती है। ऐसे में उसने इस ऑफरोड SUV के कुछ रेंडर (फोटोज) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किए हैं। इन रेंडर को देखने का बाद आप इनसे नजर नहीं हटा पाएंगे। यदि थार इलेक्ट्रिक का डिजाइन ऐसा होता है तब ये SUV कंपनी के लिए नया माइलस्टोन (Milestone)तैयार कर सकती है। चलिए आपको इसके बारे में सब कुछ बताते हैं।

ये भी जानिए : महिंद्रा सेकेंड हैंड गाड़ियों की सैल, फुल गारंटी और सस्ती EMI, खरीदें अपनी पंसद की कार


बिम्बल डिजाइन ने तैयार किया 3D रेंडर


बिम्बल डिजाइन गाड़ियों की 3D रेंडर जारी करता है। यानी कोई कंपनी फ्यूचर में अपना मॉडल कैसा तैयार कर सकती है, इसे लेकर एक सजेशन या आइडिया होता है। उसने महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक वर्जन के जो रेंडर जारी किए हैं, उसमें ये ऑफरोड SUV का डिजाइन चारों तरफ से देखा जा सकता है। रेंडर में इसे का मौजूदा मॉडल से ज्यादा बल्की लुक दिया गया है। SUV में सामने की तरफ ग्रिल में और ऊपर बड़ी LED लगाई गई हैं। ये किसी ट्यूबलाइट के जैसी हैं। इसकी बॉडी को किसी टैंक के जैसा रग्ड डिजाइन दिया गया है। SUV के टायर बहुत बड़े हैं, जो कार का चारों तरफ बॉडी से बाहर भी निकले हैं। कुल मिलाकर इसका रेंडर को एक बार देखने के बाद बार-बार देखने का मन कर करेगा।


महिंद्रा थार पर 11 महीने की वेटिंग


Mahindra Thar में दो इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें से पहला 2.0-लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन है तो वहीं दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन है जिससे इस एसयूवी को जबरदस्त पावर मिलती है। इसके साथ ही इस कार में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। महिंद्रा थार का माइलेज 15.2 kmpl तक है। हालांकि, इसकी डिलीवरी के लिए लगभग सालभर का इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी डिलीवरी पर 11 महीने की वेटिंग चल रही है।


कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है थार

ये भी जानिए : अब थार या XUV700 जैसी सभी महिंद्रा कारें खरीदना पड़ेगा महंगा


फीचर्स की बात करें तो इसमें टिल्ट एडजेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, पावर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ओआरवीएम, रिमोट फ्लिप की के साथ सेंट्रल लॉकिंग, ड्रिजिल रेजिस्टेंट इंफोटेनमेंट स्क्रीन (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट के साथ), प्लास्टिक फ्लोर मैट्स, वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंट कंट्रोल स्विच के साथ ड्रेन प्लग्स जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इस कार के इंटीरियर को वाटर फ्रेंडली बनाया गया है। इसके कार में क्रूज कंट्रोल, ABS के साथ EBD, डुअल एयरबैग, हिल-होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है।