home page

Petrol Price Today : इस जगह पेट्रोल हो गया 30 रूपए सस्ता, आइये जानते हैं पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के रेट

नवम्बर का एक हफ्ता पूरा हो गया है और आज देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग अलग है, जहाँ एक तरफ पोर्टब्लेयर में पेट्रोल पूरे देश से 30 रूपए सस्ता मिल रहा है वहीं कोलकाता में 106 रूपए से भी ज्यादा मिल रहा है।  आइये जानते हैं पूरे देश में पेट्रोल के दाम। 

 
 | 
 यहां मिल रहा है पूरे देश से 30 रूपए सस्ता पेट्रोल

HR Breaking News, New Delhi : सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। देश में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।  श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 170वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं।

आज 7 नवंबर 2022 को पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर तो डीजल  94.04 रुपये है। वहीं, गाजियाबाद  में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये लीटर है। वहीं, रांची में पेट्रोल  99.84 रुपये तो डीजल  94.65 रुपये लीटर बिक रहा है। गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल  96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये। लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है।


अन्य शहरों में आज के रेट  

दिल्ली    96.72    89.62
देहरादून    95.26    90.28  
मुंबई    106.31    94.27
भोपाल    108.65    93.9
चेन्नई    102.63    94.24
बेंगलुरु    101.94    87.89
अहमदाबाद    96.42    92. 17
चंडीगढ़    96.2    84.26
धनबाद    99.99    94.78    
कोलकाता    106.03    92.76
श्रीगंगानगर    113.48   98.24
परभणी    109.45    95.85
जयपुर    108.48    93.72

ऐसे चेक करें अपने और अपने पड़ोसी शहर के रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।