home page

7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों पर सरकार मेहरबान, DA के बाद अब वेरिएबल महंगाई भत्ते में बड़ा इजाफा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज आई है. महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा होने के बाद अब केंद्र सरकार ने वेरिएबल महंगाई भत्ते में भी इजाफा किया है. आइए निचे खबर में जानते है इसे जुड़ी लेटस्ट अपडेट। 
 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और गुड न्यूज आई है. महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा होने के बाद अब केंद्र सरकार ने वेरिएबल महंगाई भत्ते में भी इजाफा किया है. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये दिवाली तोहफा है. सितंबर की सैलरी में केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए 4 फीसदी महंगाई भत्ते (Dearness allowance) और एरियर (DA Arrear) का फायदा मिला है. वहीं, अब केंद्र सरकार ने दूसरे कर्मचारियों (Minimum wage employees) को दिया जाने वाला वेरिएबल महंगाई भत्ता (Variable dearness allowance) भी बढ़ाया है. श्रम मंत्रालय ने इसका ऐलान किया है. इसका फायदा 1 अक्टूबर 2022 से मिलेगा.

एग्रीकल्चर के कर्मचारियों का वेरिएबल महंगाई भत्ता बढ़ा-


भारत सरकार के केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment) ने केंद्रीय कर्मचारियों (एग्रीकल्चर) के लिए वेरिएबल महंगाई भत्ते (Variable dearness allowance) में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है. अब इन केंद्रीय कर्मचारियों को हर महीने वेरिएबल महंगाई भत्ता (Variable DA) बढ़कर मिलेगा. वेरिएबल में ये वृद्धि 1 अक्टूबर, 2022 से लागू होगी. इस वृद्धि से एग्रीकल्चर में काम करने वाले कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी होगी.

नोटिफिकेशन किया गया जारीश्रम मंत्रालय के चीफ लेबर कमीश्नर की तरफ से इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें वेरिएबल महंगाई भत्ते के बढ़ाने का ऐलान है. नोटिफिकेशन में लिखा है कि केंद्र सरकार के 19 जनवरी 2017 के नोटिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए श्रम मंत्रालय ने वेरिएबल महंगाई भत्ते (Variable Dearness Allowance) में इजाफा किया है. इंडस्ट्रियल वर्कर्स के एवरेज कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में उछाल आया है. 30 जून 2022 तक इंडेक्स 357.65 से बढ़कर 365.76 अंक (बेस ईयर 2016-100) पर पहुंच गया है. इसमें 8.11 अकों की तेजी आई है. इसलिए 1 अक्टूबर से संशोधित वेरिएबल डियरनेस अलाउंस का भुगतान होगा. नोटिफिकेशन की कॉपी ज़ी बिज़नेस के पास है.


किस कैटेगरी में कितना बढ़ा वेरिएबल महंगाई भत्ता?


Category of worker    Rates of V. D.A. Area wise per day (in Rupees)
     ‘A’    ‘B’    ‘C’
Unskilled    121    111    109
Semi- Skilled/ Unskilled Supervisory    131    121    112
Skilled/ Clerical    144    131    121
Highly Skilled    158    147    131

वेरिएबल महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद बेसिक रेट्स और VDA मिलाकर 1 अक्टूबर 2022 से एग्रीकल्चर वर्कर्स को बढ़िया पैसा मिलेगा. नीचे दी गई टेबल के मुताबिक, शहर वाइज VDA दिया जाएगा.


Category of worker    Rates of V. D.A. Area wise per day (in Rupees)
     ‘A’    ‘B’    ‘C’
Unskilled    333+121=454    303+111=414    300+109=409
Semi-Skilled/ Unskilled Supervisory    364+131=495    335+121=456    307+112=419
Skilled/ Clerical    395+144=539    364+131=495    334+121=455
Highly Skilled    438+158=596    407+147=554    364+131=495

मिनिमम वेजज एडवाइजरी बोर्ड के फैसले के बाद VDA को अगले उच्चतर स्तर रुपए (next higher rupee) पर कैलकुलेट होगा.