home page

E-Double-Decker Bus: जल्द यहां की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक डबल-डेकर लग्जरी बसें

Mumbai AC E-Double-Decker Bus :जल्द ही मुबंईवासियों को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जल्द मुंबई शहर (Mumbai) में इलेक्ट्रिक डबल डेकर AC Bus दौड़ती नजर आएंगी। जानें पूरी डिटेल्स...
 | 
E-Double-Decker Bus: जल्द यहां की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक डेबल-डेकर लग्जरी बसें

HR Breaking News(डिजिटल डेस्क): मुंबईवासियों को जल्द नई सौगात मिल सकती है। मुंबई शहर में की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसें (AC E-Double-Decker Bus) दौड़ती नजर आएंगी। अगस्त के पहले हफ्ते में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बस मिल जाएगी। 7 अगस्त 2022 को बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) स्थापना दिवस के साथ बसों का उद्घाटन समारोह होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : हरियाणा के रूटो पर दौड़ेगी लग्जरी बसें, इन 10 जिलों को होगा फायदा


पिछले साल अक्टूबर में, महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने कहा था कि बेस्ट बेड़े में शामिल की जाने वाली हर बस एक इलेक्ट्रिक बस होगी, और पूरे बेड़े को 2028 तक इलेक्ट्रिक बसों में बदल दिया जाएगा।

हर एक डबल डेकर बस में 78 से 90 यात्रियों सफर कर सकेंगे। ToI की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के प्रतिष्ठित डबल डेकर को बचाने के लिए ग्रीन बसों का रोल आउट बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की पहल के अनुरूप है, जो पिछले दो सालों में 60 फीसदी कम हो गया है।

 

 

 

इतनी कम हुई है डबल डेकर की संख्या


ठाकरे ने कहा कि साल 2019 में डबल डेकर की संख्या 120 थी, जो 2021 में कम होकर सिर्फ 48 रह गई। इलेक्ट्रिक डबल डेकर या तो बिजली पर चलेंगी, या हाइड्रोजन ईंधन सेल पर।

 

ये है लक्ष्य


मुंबई नगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि सरकार ने साल 2025 तक इलेक्ट्रिक वाहनों पर आधारित 15 फीसदी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा निगम साल 2023 तक 50 फीसदी पब्लिक परिवहन को इलेक्ट्रिक वाहनों पर आधारित बनाना चाहता है।

और देखिए : AC Bus Seva अब इन रूटों पर दौड़ेगी सस्ती एसी बसें, गर्मी में सफर होगा सुहाना

ज्यादा चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित


बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र ने कहा कि महानगर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए करीब 55 जगहों का चयन किया गया है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से अगले 3 से 4 महीनों में और ज्यादा चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इससे आम जनता भी अपने वाहनों को चार्ज करने का लाभ मिलेगा।