home page

Employees Update - कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, CM ने कर दी ये घोषणा

कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार की एक नई योजना के तहत कर्मचारियों को 11000 से लेकर 51000 रूपए तक का लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक कर्मचारियों की सर्विस बुक में उनके प्रशस्ति पत्र लगाए जाएंगे। 
 
 | 
Employees Update - कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, CM ने कर दी ये घोषणा

HR Breaking News, Digital Desk- राज्य सरकार के शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सरकार द्वारा कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने उनके हित में बड़ा फैसला लिया गया है। साथ ही नवीन योजना की शुरुआत की गई है। जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के तहत कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र सहित 51000 रूपए तक का लाभ दिया जाएगा।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा उल्लेखनीय और अभिनव कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने सुशासन पुरस्कार योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत कर्मचारियों को दो स्तरों में पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। मामले में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शनिवार को कहा कि योजना का उद्देश्य राज्य में सुशासन को बढ़ावा देना है।

नवीन योजना पात्रता-


योजना अनुसार राज्य स्तर पर अधिकतम 10 पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले चरण में 2 पुरस्कार, दूसरे स्थान के लिए तीन पुरस्कार और तीसरे के लिए पांच पुरस्कार प्रदान किए जाने के नियम तय किए गए हैं। साथ ही हर जिले को तीन-तीन पुरस्कार के रुप में नवाजा जाएगा। आर्थिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक क्षेत्रीय स्ट्रीट फ्लैगशिप कार्यक्रम में कार्य करने वाले कर्मचारी इसके लिए आवेदन की पात्रता रखें।

राज्य स्तरीय पुरस्कार-


इस योजना के तहत उन कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जो अपने व्यक्तिगत नवाचार और विशेष प्रयास के माध्यम से राज्य में सुशासन को बढ़ावा देंगे। इसके तहत एक राज्यस्तरीय और दूसरा जिला स्तरीय पुरस्कार का वितरण किया जाएगा व्यक्तिगत कर्मचारियों कर्मचारियों की विजेता टीम को पहले पुरस्कार के रूप में 51000 रूपए दिए जाएंगे जबकि दूसरे पुरस्कार के लिए 31000 रूपए और तृतीय श्रेणी हासिल करने वाले को 21000 रूपए का लाभ दिया जाएगा।


जिला स्तरीय पुरस्कार-


जिला स्तरीय पुरस्कार में पहले पुरस्कार के रुप में 31000 रूपए, दूसरी पुरस्कार के रुप में 21000 रूपए जबकि तीसरे पुरस्कार विजेता को 11000 रुपए का लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी भी दिए जाएंगे। कर्मचारी की सर्विस बुक में इस प्रशस्ति पत्र को लगाया जाएगा।